Archives
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फ्री हैल्थ कैम्प का एकलव्य माॅडल रेजीडेंशियल स्कूल के 202 छात्राओं और स्टाफ ने उठाया लाभ
देहरादून। “स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।” इसी भावना को सार्थक करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने सोमवार को एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल, मोथरोवाला में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर 202 छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने स्वास्थ्य परामर्श व जांच सेवाओं का लाभ उठाया और जीवन में स्वास्थ्य की अनमोलता को और गहराई से समझा। शिविर का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या शशिकला कठैत ने किया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और विशेषज्ञ चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन “श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी [more…]
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड में लगेगा स्वास्थ्य का महाकुंभ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एंव स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में “स्वास्थ्य पखवाड़ा” आयोजित करने की व्यापक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने राज्य सचिवालय में विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का लक्ष्य आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। स्वास्थ्य पखवाड़े [more…]
विधायक कैड़ा ने वन विभाग व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों संग की बैठक
तुषराड से भद्रकोट–छीड़ाखान मोटर मार्ग की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने तुषराड गांव में वन विभाग और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक कैड़ा ने कहा कि तुषराड से पुटपुड़ी, भद्रकोट–छीड़ाखान तक मोटर मार्ग का निर्माण अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शासन से राज्य योजना के अंतर्गत प्रथम चरण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। अब पीडब्ल्यूडी और वन विभाग संयुक्त रूप से मोटर मार्ग की द्वितीय [more…]
श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज में शिष्यों ने किया गुरुओं का सम्मान
देहरादून। गुरु बिना ज्ञान अधूरा है और शिष्य बिना गुरु दिशाहीन इसी भाव को जीवंत करते हुए श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में शिक्षक दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों को सम्मानित कर गुरु-शिष्य परंपरा को और प्रगाढ़ किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 15 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने गुरुओं के प्रति आभार व्यक्त किया और इन पलों को अविस्मरणीय बना दिया। सोमवार को श्री गुरु राम [more…]
भारत सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम ने थराली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे कर किया विस्तृत सर्वेक्षण
जिलाधिकारी ने पीपीटी के माध्यम से जनपद में हुयी विभागीय परिसंपत्तियों की क्षति से टीम को अवगत कराया टीम ने आपदा प्रभावित स्थानीय निवासियों से बात कर आपदा से हुयी क्षति की जानकारी ली चमोली। आपदा से हुई क्षति का आकलन करने के उद्देश्य से भारत सरकार की अंतरमंत्रालयीय टीम सोमवार थराली क्षेत्र के दौरे पर पहुँची। अंतर मंत्रालय केंद्रीय टीम का नेतृत्व निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने किया साथ ही टीम में विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे, जिसमें सदस्य अनु सचिव शेर बहादुर,अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार शामिल रहें,जिन्होंने हवाई सर्वे के साथ स्थलीय निरीक्षण कर आपदा से प्रभावित [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के फिजियोथेरेपी विभाग में धूमधाम से मनाया वर्ल्ड फिजियोथेरेपी डे
वल्र्ड फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर केक काटकर इस दिन को बनाया और विशेष देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में सोमवार को वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। इस वर्ष वर्ल्ड फिजियोथेरेपी दिवस की थीम हेल्थ एजिंग (स्वस्थ बुढ़ापा) रही। इसी कड़ी में पैरामैडिकल छात्र-छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से यह संदेश दिया कि नियमित फिजियोथेरेपी से स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर जीवन संभव है। पोस्टर प्रदर्शनी में दर्शकों को उम्र के हर [more…]
आपदाग्रस्त राना गांव में स्वास्थ्य शिविर में 118 मरीजों का उपचार
बड़कोट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीएस रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आपदाग्रस्त राना गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर में 118 मरीजों का चेकअप करने के साथ ही उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। शिविर में नोडल अधिकारी श्याम सिंह चौहान, डॉ. लोकेश, डॉ. पवन कठैत, डॉ. अकेता कठैत, नर्सिंग अधिकारी अमर घोष, सीएचओ अनिशा, एएनएम रंजू, चंद्रकला एवं आयुष विभाग की टीम मौजूद रहीं।
कर्णप्रयाग पीजी कालेज के नवनियुक्त प्राचार्य डाॅ. राम अवतार सिंह ने संभाला कार्यभार
कर्णप्रयाग। डाॅ.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला से प्रोन्नत होकर आये प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। महाविद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अखिलेश कुकरेती एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. एम. एस. कण्डारी, डॉ. आर. सी. भट्ट , डाॅ. बी. सी. एस. नेगी, डाॅ. राधा रावत, डॉ. कविता पाठक,डॉ. एच. सी. रतूडी,डॉ. नेतराम ,डॉ.मृगांक मलासी,वैयक्तिक अधिकारी एस. एल. मुनियाल, जे.एस. रावत, अंशुमान चौहान, मुकेश कंडारी,रवि झिंकवाण सहित समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।छात्र अध्यक्ष प्रीतम सिंह,अंशुल रावत, यश खण्डूडी सहित समस्त छात्र एवं छात्राओ ने भी [more…]
डोईवाला कालेज के सत्यम और आरती को मिलेगा ‘सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी साईं सृजन सम्मान’
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोईवाला के दो सर्वश्रेष्ठ एनएसएस स्वयंसेवियों को ‘साईं सृजन पुरस्कार’ दिया जायेगा। साईं सृजन पटल के संयोजक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर 24 सितंबर को कालेज के सत्यम कुमार व आरती को विशेष स्मृति चिन्ह व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। डोईवाला महाविद्यालय के प्राचार्य ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों की संस्तुति के बाद इन दो सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवियों के नामों का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। प्रो.तलवाड़ बताते हैं कि वर्षों तक वे एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी,जिला समन्वयक उत्तरकाशी व योजना की [more…]
आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए: मुख्यमंत्री
सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान की विस्तृत तैयारी करने के निर्देश अस्पतालों की व्यवस्थाओं, जन सेवाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में शासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा वर्चुअल माध्यम से जुड़े सभी जिलाधिकारियों को आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण कार्यों, पर्यटन एवं जनसुविधाओं से संबंधित व्यापक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता जनता को त्वरित राहत, सुरक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बरसात समाप्त होते ही मरम्मत और पुनर्निर्माण के कार्यों हेतु प्रशासनिक मशीनरी एक्टिव मोड में कार्यरत [more…]
