Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री खंडूरी के स्वास्थ्य का हालचाल जाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देहरादून स्थित मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। खंडूरी वर्तमान में स्वास्थ्य संबंधी कारणों से अस्पताल में उपचाररत हैं। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से खंडूरी के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस अवसर पर विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने उनसे भी खंडूरी के स्वास्थ्य एवं उपचार की जानकारी ली।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य पखवाड़ा बनेगा जनांदोलन, 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश में होगा भव्य आयोजन

हर घर तक पहुंचे स्वास्थ्य सेवाएं, किसी स्तर पर न हो लापरवाही : डॉ आर राजेश कुमार हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक उत्तराखंड सरकार द्वारा “स्वास्थ्य पखवाड़ा” भव्य और दिव्य रूप में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में यह आयोजन पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच और जनजागरूकता बढ़ाने का एक ऐतिहासिक प्रयास बनने जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का हर नागरिक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती

देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के विभिन्न कार्यालयों एवं विद्यालयों में लम्बे समय से रिक्त पड़े 2364 चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों के पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इन सभी पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरा जायेगा, जिसमें स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। कार्मिकों की शीघ्र तैनाती के लिये विभागीय अधिकारियों भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान में बताया कि राज्य सरकार शिक्षा विभाग में बुनियादी ढ़ांचे के साथ ही मानव संसाधन उपलब्ध कराने में जुटी है। इसी कड़ी में सरकार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हिमालय संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार हिमालय संरक्षण को लेकर पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है, इस महत्वपूर्ण काम में हम सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी। मंगलवार को आईआरडीटी सभागार में आयोजित हिमालय दिवस समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी को हिमालय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमालय मात्र बर्फीली चोटियों और विस्तृत पर्वतमालाओं का समूह नहीं है बल्कि ये सम्पूर्ण भारतीय उपमहाद्वीप का जीवन स्रोत भी है। हिमालय न केवल भारत के उत्तर में अटल प्रहरी का काम करता है, बल्कि इसकी पर्वतीय नदियाँ पूरे देश की जीवनधारा हैं। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल ओखलढुंगा का हैंडपंप ठीक, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

भीमताल। क्षेत्र के ओखलढुंगा गांव में पिछले 8 माह से खराब पड़ा हैंडपंप अब सुचारू रूप से चालू हो गया है। समाजसेवी हेमंत गोनिया और अनिल संभल के प्रयासों से हैंडपंप की शिकायत शासन स्तर तक पहुँचाई गई थी। शिकायत पर सांसद अजय भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाधिकारी नैनीताल और नलकूप विभाग ने कार्रवाई करते हुए हैंडपंप को दुरुस्त कराया। इसके बाद स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली और अब पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। स्थानीय ग्रामीण कैलाश संभल, ललित मोहन संभल, महेश संभल, हीरा सिंह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता का लिया जायजा

भीमताल । मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार पहुंचकर चल रही फेंसिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने निदेशक खेल को स्टेडियम के सभी उपकरणों का एएमसी (Annual Maintenance Contract) कराने और इंडोर स्टेडियम में एसी तापमान की निगरानी के लिए टेम्परेचर मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में 34 विषयों के लिए हुई पीएचडी प्रवेश परीक्षा

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में सोमवार, 8 सितम्बर 2025 को पीएचडी प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 34 विषयों में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 140 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग कर अपनी अकादमिक क्षमता का परिचय दिया। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में गंभीर शैक्षणिक वातावरण देखने को मिला। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस अवसर पर अपने संदेश में कहा कि “गुणात्मक रिसर्च किसी भी विश्वविद्यालय की असली पहचान होती है। हमारी प्राथमिकता है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में किए जाने वाले शोध [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मोरी में बड़ा हादसा, ट्राली से नदी पार करते समय टौंस में बही किशोरी

मोरी। मोरी तहसील के ग्राम भंक्वाड में शंबीना पुत्री यासीन उम 16 वर्ष निवासी ग्राम भंक्वाड मध्ये घाटका नामे तोक रूणसुण नामक स्थान पर लोक निर्माण विभाग पुरोला द्वारा लगायी गयी तार ट्राली के रस्सी में उलझने के कारण टौंस नदी में गिरकर बह गयी है। तहसीलदार मोरी ने बताया कि पुलिस, एस0डी0आर0एफ0 तथा राजस्व विभाग की टीम द्वारा नदी के तट में खोजबीन की गई, लेकिन नदी का तेज बहाव होने के कारण लड़की का पता नही चल पाया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह में छात्रों ने संभाली जिम्मेदारी, प्राचार्या ने दिलाई शपथ

भीमताल। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भीमताल में सत्र 2025-26 हेतु विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) बड़े ही उत्साह और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्या अंजु सिंह ने परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, नेतृत्व, संयम, सहयोग, जिम्मेदारी और विश्वसनीयता किसी भी संस्था के मूल स्तंभ हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त कप्तान विद्यालय के आदर्शों का पालन कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी के निर्देशन में वार्डवार जन सुविधा शिविर

नागरिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को वार्ड संख्या 25 और 26 में पार्षद कार्यालयों में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में नागरिकों ने [more…]