Archives
प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का करेंगे हवाई सर्वेक्षण
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई सर्वेक्षण एवं समीक्षा बैठक के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, यही कारण है कि आपदा के इस कठिन समय में हमें निरंतर उनका सहयोग एवं मार्गदर्शन मिलता रहा है। प्रधानमंत्री के आगमन से उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों को और बल मिलेगा। –
श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंचोली के पास खाई में गिरने से यात्री की मौत
श्री केदारनाथ। श्री केदारनाथ पैदल मार्ग पर लैंचोली के पास खाई में गिरने से आज एक यात्री की मौत हो गई। आज पुलिस चौकी लैंचोली से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि लैंचोली से आगे एक यात्री खाई में गिर गया है। सूचना पर उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया तथा उक्त यात्री को खाई से बाहर निकालकर स्ट्रेचर के माध्यम से बड़ी लैंचोली अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उक्त यात्री को मृत घोषित कर दिया गया।
यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी, दो लोगों की मौत, 12 घायल
चम्बा। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर चम्बा के पास नागनी में यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, 12 लोग घायल हो गए। चंबा पुलिस और एसडीआरएफ ने स्थानीय जनता की मदद से घायलों के रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। विश्वनाथ सेवा की यह बस सुबह करीब. 10.10 बजे घुत्तू, घनसाली से देहरादून जा रही थी। बस में 22 लोग सवार थे। चंबा से करीब 12 किमी आगे खाड़ी से पहले तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रैश बेरियर से टकराकर सड़क पर पलट गई । दुर्घटना में चालक सहित दो लोगों [more…]
छह महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर धामी कैबिनेट की मुहर , पढ़ें विस्तार से
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्ष्ता में बुधवार को सचिवालय में आहूत कैबिनेट की बैठक में छह प्रस्तावों पर मुहर लगी। पशुपालन विभागपशुपालन विभाग द्वारा 9 पर्वतीय जनपदों अल्मोड़ा, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चम्पावत, पौड़ी, बागेश्वर, टिहरी, रुद्रप्रयाग के कुक्कुट पालकों के लिए कुक्कुट आहार सब्सिडी योजना लागू जाएगी। योजना के अन्तर्गत प्रारम्भिक वर्ष 2025-26 में ब्रायलर फार्म योजना के अन्तर्गत 816 एवं कुक्कुट वैली स्थापना योजना के अन्तर्गत 781 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। जिसके तहत कुल आहार सब्सिडी रूपये 2,83,85,000 (रूपये दो करोड़ तिरासी लाख पिच्चासी हजार मात्र) का आवंटन किया जाएगा। परिवहन विभागदेहरादून शहर में ट्रैफिक व्यवस्था [more…]
नैनीताल में केंद्रीय टीम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
जिले को मानसून से ₹443 करोड़ का नुकसान, स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर भीमताल । भारत सरकार की अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम मंगलवार को जनपद नैनीताल पहुँची और मानसून काल में हुई क्षति का आकलन किया। टीम ने हल्द्वानी सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी ली तथा बाद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। बैठक में जिलाधिकारी वंदना ने टीम का स्वागत करते हुए बताया कि मानसून से जिले को लगभग ₹443.42 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें आपदा न्यूनीकरण मद में ₹285 करोड़ तथा विभिन्न विभागीय [more…]
यूपी से उत्तराखंड पहुँचीं 3800 आपदा राहत किटें
हल्द्वानी से मंडल के विभिन्न जिलों को भेजी गई मदद भीमताल । मानसून काल में कुमाऊं मंडल में आई आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से भेजी गई 3800 राहत किटें मंगलवार को हल्द्वानी पहुँचीं। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सहयोग से भेजी गई ये राहत किटें उप जिलाधिकारी पीलीभीत मयंक गोस्वामी, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह और तहसीलदार विदेह सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा हल्द्वानी तक पहुँचाई गईं। निर्देशानुसार इन राहत किटों का वितरण मंडल के विभिन्न [more…]
हल्द्वानी में वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित
नागरिकों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, आधार और राशन कार्ड से जुड़े 132 आवेदन निस्तारित भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 23 और 24 में पार्षद कार्यालय हल्द्वानी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगाए गए। दोनों वार्डों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और अपनी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में आपूर्ति व्यवस्था [more…]
मुख्यमंत्री धामी से मिले बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दूसरे चरण की चारधाम यात्रा की दी जानकारी
देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आज मंगलवार देर शाम को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास में भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को श्री बदरीनाथ धाम श्री केदारनाथ धाम सहित चारधाम यात्रा के द्वितीय चरण के विषय में अवगत कराया। साथ ही बीकेटीसी के अस्थायी कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट एवं श्री त्रियुगीनारायण को वेंडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने सहित अन्य बिंदुओं पर भी बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बीकेटीसी अध्यक्ष के आग्रह पर कर्मचारियों के वन टाइम सेंटिमेंट की प्रक्रिया को गति देने हेतु शासन को भी उचित निर्देश दिये। बीकेटीसी [more…]
पीआरडी स्वयंसेवकों को मिलेगा 12 दिन का मानदेय सहित अवकाश
देहरादून। प्रदेश में प्रांतीय रक्षक दल स्वयंसेवकों को अब सालभर में 12 दिन का मानदेय सहित अवकाश मिल सकेगा । इस बारे में मंगलवार को आदेश जारी कर दिया गया है। विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि चार धाम यात्रा व अन्य सभी महत्वपूर्ण आयोजनों में पीआरडी स्वयंसेवकों की उत्तम सेवा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रेखा आर्या ने बताया कि ऐसे स्वयंसेवक जिनके द्वारा कम से कम 365 दिन की ड्यूटी कर ली गई हो और जो कार्ययोजित हों, उन्हें प्रत्येक 30 दिनों की ड्यूटी पर 1 दिन का आकस्मिक अवकाश मानदेय के साथ मिल [more…]
अब मनपसंद विषयों का चयन कर सकेंगे छात्र-छात्राएं
एनईपी-2020 के तहत लागू पाठ्यक्रम को लेकर विभागीय अधिकारियों ने दिया प्रस्तुतिकरण देहरादून। नई शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रदेश के छात्र-छात्राओं के पास अपनी मनपसंद के विषय चयन करने का विकल्प रहेगा, इसके साथ ही उन्हें मल्टीपल एन्ट्री व एक्जिट का भी अवसर मिलेगा। छात्र-छात्राओं को कौशल संवर्द्धन, भारतीय ज्ञान परम्परा, ओपन डिस्टेंस लर्निंग, एकेडेमिया-इंडस्ट्री सहयोग के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीयकरण एवं अंतर्राष्ट्रीय संस्थानिक सहयोग का भी लाभ मिलेगा। इसके लिये सभी प्रकार की शिक्षा से जुड़े विभागों को नेशनन क्रेडिट फ्रेमवर्क के तहत पाठ्यक्रम तैयार करना होगा। सूबे के विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रावत की अध्यक्षता में आज सचिवालय [more…]
