Archives
मोरी में ट्राली से टौंस में गिरी किशोरी का शव ईछाडी डैम के जलाशय में मिला
देहरादून। उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लाक के भखवाड के पास चार दिन पहले ट्राली तार के माध्यम से नदी पार करते समय टौंस नदी में गिरी किशोरी का शव आज ईछाडी डैम के जलाशय में मिला है। पुलिस ने शव को विकासनगर में मोर्चरी रखवाया है। आज ईछाडी डैम के जलाशय में एक अज्ञात महिला का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची और शव को जलाशय से बाहर निकला। शव की शिनाख्त सबीना 16 पुत्री यासीन निवासी ग्राम भखवाड थाना मोरी जिला उत्तरकाशी वर्ष के रुप में हुई। शबीना चार दिन [more…]
उत्तराखंड में 14 सितम्बर को 21 परीक्षा केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा 14 सितम्बर 2024 को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 1.00 बजे तक राज्य के विभिन्न जनपदों में 21 परीक्षा केन्द्रों में उत्तराखण्ड राज्य संयुक्त बी०एड० प्रवेश परीक्षा-2025 आयोजित की जायेगी। प्रवेश परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 11 सितम्बर 2025 से समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध करा दिये गये हैं। जिन्हें लिंक https://ukentrance.samarth.edu.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस प्रवेश परीक्षा में कुल 7761 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रवेश परीक्षा के सफल संचालन के लिए आज समस्त केन्द्रों के पर्यवेक्षकों एवं सहायक पर्यवेक्षकों के साथ हाइब्रिड मोड बैठक आयोजित की गई, जिसमें [more…]
अवसरों का लाभ उठाकर शैक्षणिक और शोध कार्यों में उत्कृष्टता प्राप्त करें विद्यार्थी: प्रो. श्री प्रकाश सिंह
श्रीनगर गढ़वाल। एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में नवप्रवेशित बीएससी एवं बी फार्मा के विद्यार्थियों के लिए “दीक्षारम्भ” का आयोजन किया गया। विज्ञान संकाय, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने नवप्रवेशित बीएससी और बी. फार्मा छात्रों के लिए दीक्षारंभ (छात्र अभिप्रेरण कार्यक्रम) का उत्साह और शैक्षणिक वातावरण के साथ आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित छात्रों को विश्वविद्यालय जीवन से परिचित कराना, उन्हें शैक्षणिक संस्कृति से अवगत कराना तथा समग्र शिक्षा के मूल्यों को आत्मसात कराना था।कार्यक्रम की शोभा कुलपति प्रो. श्री प्रकाश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ी। अपने भाषण में उन्होंने नए छात्रों को बधाई दी [more…]
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ मेले के लिए प्रस्तावित निर्माण कार्यों का स्थलीय किया निरीक्षण
हरिद्वार। 2027 के कुंभ को दिव्य एवं भव्य ढंग से आयोजित करने के उद्देश्य से तथा आने वाले श्रद्धालुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं किए जाने वाले निर्माण कार्यों का आज मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने मेला क्षेत्र का स्थलीय किया,निरीक्षण के दौरान मेला अधिकारी सोनिका,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर मुख्य सचिव एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा नजीबाबाद हाईवे पर गौरी पार्किंग स्थल में मल्टी मॉडल हब बनाये जाने हेतु कार्य का निरीक्षण, चण्डी देवी मन्दिर तक रोपवे का निर्माण हेतु स्थलीय निरीक्षण, दिव्य [more…]
मुख्यमंत्री ने 146.19 करोड़ की विकास योजनाओं की प्रदान की वित्तीय स्वीकृति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य हेतु 3.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर की बागेश्वर शाखा के अन्तर्गत बोड़ी धुराफाट पम्पिंग योजना में पूर्ण कार्यों के साथ-साथ पम्पों/मोटरों की रेट्रोफिटिंग के लिए ऊर्जा कुशल सेंट्रीफ्यूगल पम्प सेटों की आपूर्ति और स्थापना हेतु 4.73 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद में अभियोजन विभाग [more…]
भीमताल पुलिस ने चोरी का किया त्वरित खुलासा
चोरी का माल शत-प्रतिशत बरामद, चोर व कबाड़ी गिरफ्तार भीमताल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के त्वरित अनावरण और बरामदगी को लेकर की जा रही कार्यवाही के तहत भीमताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।भीमताल थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठोड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा कर लिया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर चोरी के अभियुक्त जीवन भकरी निवासी नेपाल और चोरी के सामान खरीदने वाले कबाड़ी हितेश परगई निवासी बाई पास को गिरफ्तार [more…]
प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की प्रधानमंत्री ने हाल ही में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत व्यापक सहायता की घोषणा की प्रधानमंत्री ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और आपदा मित्र स्वयंसेवकों से भी मिले और उनके प्रयासों की सराहना की केंद्र सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की बहाली और पुनर्निर्माण के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी [more…]
विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गाँवों का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ
भीमताल । विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को धारी ब्लॉक के लेटीबुगा, शसबनी, चौखुटा, सीलिंग, बुरासी आदि गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं।ग्रामीणों ने बिजली, पानी व सड़क संबंधी समस्याएँ विधायक के सम्मुख रखीं। इस पर विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रही पेयजल लाइन निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने [more…]
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
भीमताल । तल्लीताल पंत पार्क में मंगलवार को भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इसके अतिरिक्त कला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री शंकर कौरंगा (उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद, उत्तराखंड सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक कुनाल भट्ट उपस्थित रहे। अतिथियों ने पंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें [more…]
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन
भीमताल । नैनीताल स्थित पंत पार्क में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और भारत रत्न से सम्मानित पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। [more…]
