Archives
दून में पकड़ी गईं दो बांग्लादेशी महिलाएं
देहरादून। दून पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरूद्ध डिपोर्ट की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी आपरेशन कालनेमि के तहत पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया जा चुकी था। जबकि, सात बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस, एल0आई0यू0 तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पूजा विहार, चन्द्रबनी क्षेत्र से दो संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे गहनता से पूछताछ करने [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना जारी
श्रीनगर (गढ़वाल)। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव 2025-26 की अधिसूचना जारी कर दी गई है। शनिवार को सीनेट सभागार में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एच.सी. नेनवाल ने बताया कि नामांकन 18 सितम्बर से प्रारम्भ होगा तथा 19 सितम्बर 2 बजे तक नामांकन किए जा सकेगें। 20 को नामांकन जांच के उपरांन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा 21 सितम्बर को होगी। वहीं मतदान 27 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से अपराह्न 2 बजे तक होगें और चुनाव परिणाम उसी दिन मतगणना पूर्ण होने के बाद घोषित किए जाएंगे। इसी क्रम में निर्वाचित [more…]
उत्तराखंड पर्यटन को मिला आईसीआरटी भारत-उपमहाद्वीप पुरस्कार-2025 का सिल्वर अवार्ड
देहरादून/दिल्ली। हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप कार्य करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पर्यटन क्षेत्र के सतत विकास और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है कि विकास प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण हो और स्थानीय समुदाय इसका प्रत्यक्ष लाभ उठा सकें। उक्त बात पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को यशोभूमि (आईआईसीसी), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित आईसीआरटी भारतीय उपमहाद्वीप जिम्मेदार पर्यटन पुरस्कार-2025 एवं बीएलटीएम व्यापार शो में प्रतिभाग करते हुए अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्होंने [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने दून अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों से जानी स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, उपचार की गुणवत्ता तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने मरीजों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उन्हें अस्पताल द्वारा प्रदान की जा रही चिकित्सीय सुविधाओं के बारे में पूछा। मरीजों और उनके परिजनों से संवाद के माध्यम से मुख्यमंत्री ने चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को प्रत्यक्ष रूप से समझा तथा आवश्यक निर्देश भी दिए। राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राजकीय दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में MBBS की सीटें बढ़कर 200 हुईं
पर्याप्त क्लीनिकल मैटीरियल, छात्र-छात्राओं को सीखने के लिए अत्याधिक मरीजों की संख्या उत्कृष्ट इंफ्रास्ट्रक्चर, श्रेष्ठ फैकल्टी और अत्याधुनिक शोध सुविधाओं के बल पर मिली ऐतिहासिक उपलब्धि देहरादून। उत्तराखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में गर्व का क्षण है। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएमएण्डएचएस) की एमबीबीएस सीटें अब बढ़कर 200 हो गई हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एमबीबीएस सीटों को 150 से बढ़ाकर 200 सीटों का अनुमोदन पत्र जारी किया है। इस महत्वपूर्ण जानकारी की पुष्टि संस्थान के प्राचार्य डॉ. अशोक नायक ने [more…]
दुर्गा देवी महोत्सव की तैयारियों पर हुई बैठक
भीमताल: नैनीताल में 28 सितम्बर से शुरू होने वाले दुर्गा देवी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नगर के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक हुई। महोत्सव समिति के संयोजक त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी प्रशासन से उचित व्यवस्थाओं की अपेक्षा है, ताकि महोत्सव भव्य और सफल बनाया जा सके। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका को मेले के दौरान साफ-सफाई, लाइटिंग और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं [more…]
मिलावटी कुट्टू आटा बेचने वालों पर शिकंजा, त्योहारी सीजन को देखते हुए अलर्ट मोड पर एफ़डीए
खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन न किया तो होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. आर. राजेश कुमार देहरादून। नवरात्र और त्योहारी सीजन को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सेहत को प्राथमिकता देते हुए बड़ा कदम उठाया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ़डीए) अलर्ट मोड पर आ गया है। विभाग की ओर से प्रदेशभर में कुट्टू के आटे की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। एफ़डीए आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि नवरात्र के दौरान उपवास में व्यापक रूप से प्रयुक्त होने वाले कुट्टू के आटे [more…]
उत्तराखंड प्रीमियर लीग ने दूसरे सीजन के लिए टीमों और पुरस्कार राशि का ऐलान किया
देहरादून। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) और आयोजक स्पार्क स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट ने आज उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) के सीजन 2 के लिए भाग लेने वाली टीमों और पुरस्कार राशि की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट 23 सितंबर से राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून में खेला जाएगा। अपने पहले संस्करण की सफलता के बाद, यूपीएल इस साल और भी बड़े और मजबूत अंदाज में लौट रहा है, जिसमें सात पुरुष और चार महिला टीमें उत्तराखंड की क्रिकेट भावना का प्रतिनिधित्व करेंगी। पहले सीजन में पांच पुरुष और तीन महिला टीमों ने प्रतिस्पर्धा की थी, जिनमें यूएसएन इंडियंस (पुरुष) और मसूरी [more…]
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं के विस्तार पर की चर्चा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर राज्य में विमानन क्षेत्र के विकास, हवाई सम्पर्क में सुधार एवं पर्यटन को नई गति देने से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य को विमानन क्षेत्र में मिले सहयोग के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री का प्रदेशवासियों की ओर से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रदेश के हवाई अड्डों पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के अंतर्गत कियोस्क स्थापित किए जाने की पहल की प्रशंसा करते हुए [more…]
केंद्र सरकार ने SDRF के केंद्रीय अंश के रूप में राज्य को जारी किए 455.60 करोड़ रुपए
देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड (एसडीआरएफ) के केंद्रीय अंश के रूप में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 455 करोड़ 60 लाख रुपए की धनराशि अग्रिम तौर पर जारी की है। उक्त धनराशि 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के अनुसार की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राशि को उत्तराखंड में आपदा राहत कार्यों में खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को हर मुश्किल समय में सहारा प्रदान किया है, इसके [more…]
