Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मेरे देश की पहचान है हिन्दी: निशंक

थानों (देहरादून)।  हिंदी दिवस के अवसर पर भारत के पहले लेखक गांव थानों में आयोजित संवाद कार्यक्रम “राष्ट्रीय एकता और हिंदी” में विभिन्न साहित्यकारों, कवियों और हिंदी शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जयंती प्रसाद नौटियाल, कार्यक्रम की अध्यक्ष पूर्व उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. सविता मोहन और स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय की उपाध्यक्ष विदुषी निशंक ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस संवाद कार्यक्रम में लेखक गांव के संरक्षक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने अपने उद्बोधन में कहा, “हिंदी सिर्फ एक भाषा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने 136.68 करोड़ की विकास योजनाओं को प्रदान की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में जिला मुख्यालय के निकट मुडियानी में उद्यान फार्म बनाये जाने हेतु 37.51 लाख रुपए तथा अमोडी में हाऊस ऑफ हिमालयाज के विपणन केन्द्र की स्थापना हेतु  49.82 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर में वार्ड 86, सेवला कलां के अन्तर्गत विभिन्न गलियों में पुरानी जीर्णशीर्ण पाईप लाईन बदलने हेतु  60.00 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत शिखर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

साहित्यकार शैलेश मटियानी, गिरीश तिवारी, शेरदा अनपढ़, हीरा सिंह राणा, सोमवारी लाल उनियाल व अतुल शर्मा उत्तराखंड दीर्घकालीन साहित्य सेवी सम्मान से सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड भाषा संस्थान के माध्यम से राज्य के बिखरे हुए साहित्य को संरक्षित, संकलित और पुनर्स्थापित करने के लिए ठोस कार्य कर रही है। सरकार स्थानीय भाषाओं और बोलियों के संरक्षण के लिए भी सतत प्रयास कर रही हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियाँ अपनी समृद्ध भाषायी विरासत से जुड़ी रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे पूर्वजों द्वारा सौंपी गई साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत केवल हमारे अतीत की धरोहर नहीं, बल्कि हमारी पहचान और सभ्यता की नींव हैं इसलिए इन्हें संरक्षित रखना हम सभी का नैतिक उत्तरदायित्व है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हिन्दी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

भीमताल । माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में आज जिला मुख्यालय स्थित नेन्सी कॉन्वेंट स्कूल एवं नेन्सी नर्सिंग कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज (सी०डि०) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता का जीवंत प्रतिबिंब है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मंडी बोर्ड आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा, एक करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा

भीमताल । उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी बोर्ड पूरे प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेगा। मंडी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने जानकारी दी कि 16 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंडी परिषद विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करेगी।डॉ. डब्बू ने बताया कि मंडी परिषद के समस्त कर्मचारी एक दिन का वेतन आपदा कोष में देंगे। इसके अलावा मंडी से जुड़े व्यापारियों के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में राशन वितरण किया जाएगा। [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, देखें किस-किस को मिली जिम्मेदारी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के उपरांत भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में बदहाल सड़कों व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मनोज शर्मा ने मंत्री से की मुलाकात

भीमताल। विधानसभा भीमताल की बदहाल सड़कों और जर्जर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। शर्मा ने कहा कि विधानसभा के अधिकांश मोटरमार्ग लंबे समय से खराब हालत में हैं। हाल की आपदा ने इन्हें और भी दयनीय स्थिति में पहुँचा दिया है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की हालत भी बदतर है। क्षेत्र के अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। अधिकांश अस्पतालों में मानकों के अनुरूप सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लगातार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने किया धारी ब्लॉक का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के सुनकीय, सरगाखेत, सालियाकोट, कालापातल सहित कई गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि हाल की भारी बारिश से कई ग्रामीणों के घरों के आगे-पीछे मलवा आने से मकानों को खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन गाँव-गाँव टीम भेजकर नुकसान का आकलन करे और प्रभावितों को मुआवजा उपलब्ध कराए। इसके [more…]

उत्तराखण्ड

सेवा ही संगठन का मूल मंत्र : भावना मेहरा

भीमताल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत धारी में कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव जनसेवा ही ईश्वर सेवा की भावना को जीवन में उतारा है। यह पखवाड़ा हर कार्यकर्ता के लिए अवसर है कि वह अंतिम पंक्ति तक सेवा भाव से पहुँचे। कार्यशाला में बताया गया कि सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर सहित कई जनसेवी कार्यक्रम होंगे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून में पकड़ी गईं दो बांग्लादेशी महिलाएं

देहरादून। दून पुलिस, एलआईयू और एसओजी की संयुक्त टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरूद्ध डिपोर्ट की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व में भी आपरेशन कालनेमि के तहत पांच बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर डिपोर्ट किया जा चुकी था। जबकि, सात बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा चुका है। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थानीय पुलिस, एल0आई0यू0 तथा एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पूजा विहार, चन्द्रबनी क्षेत्र से दो संदिंग्ध महिलाएं मिली, जिनसे गहनता से पूछताछ करने [more…]