Archives
ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान, शिविर में 94 शिकायतें दर्ज
भीमताल । विकास खण्ड बेतालघाट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जितुवा पीपल में मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और आपदा संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शिविर में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं। उप जिलाधिकारी कैंचीधाम मोनिका ने संबंधित विभागों को समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्राम [more…]
देहरादून में अतिवृष्टि से 13 लोगों की मौत, तीन घायल और 16 लापता
देहरादून।जिलाधिकार सविन बंसल ने देहरादून शहर के मालदेवता, सहस्रधारा, मजयाडा, कार्लीगाड आदि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ग्राउंड जीरो पर पहुंच कर मौजूदा स्थिति और क्षति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवारों से भेंट करते हुए उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह और सीडीओ अभिनव शाह भी उनके साथ मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्याे में तेजी लाए। लोनिवि एवं पीएमजीएसवाई पर्याप्त संख्या में मैनपावर और मशीनरी लगाते हुए अवरूद्व सड़क एवं संपर्क मार्गाे को शीघ्र [more…]
टोंस में बही ट्रैक्टर-ट्राली, आठ लोगों के शव बरामद
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्रांतर्गत परवल में आज प्रातः एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर टोंस नदी में बह गया। घटना की सूचना मिलते ही डाकपत्थर से एसडीआरएफ की टीम अपर उपनिरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों सहित घटनास्थल पर पहुँची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया। ट्रैक्टर-ट्राली में लगभग 14- 15 लोग सवार थे। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। अन्य लापता व्यक्तियों की खोज हेतु एसडीआरएफ टीम द्वारा सहसपुर से हरबर्टपुर धर्मावाला पुल तक नदी के पूरे क्षेत्र में सर्चिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सर्चिंग के दौरान [more…]
SGRRU में विशेषज्ञों ने दिखाई पर्वतीय खेती में खुशहाली की राह
औषधीय पौधों और जैविक खेती के महत्व को पहचानें युवा एग्री-एंटरप्रेन्योरशिप की दिशा में आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता की ओर बढें देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज की ओर से एक दिवसीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “यूथ डायलॉग ऑन ट्रांसफॉर्मिंग हिल एग्रीकल्चर इन उत्तराखण्डः प्रॉस्पेक्ट्स एंड पोटेंशियल ऑफ एरोमैटिक प्लांट्स” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने पर्वतीय क्षेत्रों में औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती को रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई दिशा बताया। कार्यक्रम में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ. प्रताप सिंह पंवार, वाइस [more…]
पटवारी, वीपीडीओ और वीडीओ परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग
देहरादून। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई आपदा के कारण युवाओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष से 21 सितम्बर 2025 को प्रस्तावित पटवारी, वीपीडीओ और वीडीओ परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है। युवाओं का कहना है कि राज्य में चारों तरफ भारी आपदा के कारण अधिकांश सड़कें बंद हैं तथा जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रखा है। इससे छात्रों को परीक्षा केंद्रों में जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। युवाओं ने पटवारी, वीपीडीओ और वीडीओ (स्नातक स्तरीय परीक्षा) की तिथि 15 दिन से एक [more…]
अतिवृष्टि प्रभावित मालदेवता और केसरवाला क्षेत्र में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी
अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, स्थानीय लोगों को हरसंभव मदद का आश्वासन देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अतिवृष्टि से प्रभावित देहरादून जनपद के मालदेवता क्षेत्र एवं केसरवाला का स्थलीय निरीक्षण कर वहाँ की स्थिति का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की गति तेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए तथा स्थानीय नागरिकों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों, पुलों एवं सरकारी संपत्तियों को भारी नुकसान पहुँचा है, [more…]
बद्रीनाथ क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों को पुलिस की सख्त हिदायत
बद्रीनाथ। बद्रीनाथ थाने में आज बद्रीनाथ क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी और डॉ. सचिन राणा ने की। थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने मेडिकल संचालकों को निर्देश दिए कि सभी मेडिकल स्टोर/क्लिनिक में सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं। यदि कोई गंभीर मरीज आता है तो उसे किसी भी दशा में अपने पास न रोककर तुरंत नजदीकी चिकित्सालय रेफर करें और सूचना दें। स्टोर/क्लिनिक के सभी आवश्यक कागजात व्यवस्थित एवं अद्यतन रखें। थानाध्यक्ष भंडारी ने कहा कि NRx व Rx श्रेणी की दवाइयां बिना अधिकृत चिकित्सक की लिखित सलाह के [more…]
पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापारियों ने लगाए पेड़
भीमताल में मिनी स्टेडियम लगाए पेड़ भीमताल(नैनीताल)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल भीमताल के व्यापारियों ने सोमवार को मिनी स्टेडियम भीमताल में पर्यावरण संरक्षण के लिए छायादार पेड़ लगाए। विधायक राम सिंह कैड़ा ने व्यापारियों की मुहिम की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों से आगे आकर पेड़़ों का संरक्षण करने को कहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने कहा कि नगर के व्यापारियों के सहयोग से पेड़ लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी व्यापारी पेड़ लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लगाए गए पेड़ों का संरक्षण किया जाएगा। इस [more…]
कुमाऊंनी शैली में निखरेगा काठगोदाम रेलवे स्टेशन : सांसद अजय भट्ट
भीमताल ।अमृत भारत योजना के तहत काठगोदाम रेलवे स्टेशन का कायाकल्प कुमाऊंनी शैली की झलक के साथ किया जाएगा। यह कहना है नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का। सोमवार शाम उन्होंने स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को समय पर गुणवत्ता युक्त कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। करीब 16.76 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट, दो नए प्रतीक्षालय, वीआईपी लॉज, ऑफिस कक्षों की सिफ्टिंग, नरीमन चौराहे तक सड़क लिंक मिलान और स्टेशन का फसाड सहित अनेक सुधार [more…]
जिले के सभी विकासखण्डों में 16 सितंबर से लगेंगे विशेष बहुउद्देश्यीय शिविर
भीमताल । स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत मंगलवार 16 सितम्बर को जिले के सभी विकासखण्डों में विशेष बहुउद्देश्यीय शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में आम जनता की समस्याओं को मौके पर सुना जाएगा और उनका त्वरित समाधान किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर क्षेत्रीय जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बताया कि बेतालघाट विकासखण्ड का शिविर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जितुवापीपल में आयोजित होगा, जबकि भीमताल का शिविर राजकीय इंटर कॉलेज अमिया में लगेगा। धारी का शिविर [more…]
