Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ उत्सव-2025 का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव-2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  उन्होंने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को भगवान विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ भी प्रदान कीं। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया और सभी प्रदेशवासियों से स्वच्छता की मुहिम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर में सेवा स्वच्छता से संबंधित नियमित कार्यक्रम किए जाएंगे। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल पुलिस ने सत्यापन नहीं कराने पर लगाया 70 हजार का जुर्माना

पुलिस ने की सत्यापन अभियान को लेकर कार्यवाही भीमताल(नैनीताल)। भीमताल पुलिस ने सत्यापन अभियान चलाकर नगर में सत्यापन नहीं कराने वालों पर कार्यवाही की। प्रभारी थानाध्यक्ष महेंद्र राज ने बताया कि पुलिस ने भीमताल नगर में सत्यापन अभियान चलाते हुए 7 मकान स्वामियों की ओर से अपने किरायदारों का सत्यापन नहीं कराने पर 70 हजार का जुर्माना लगाया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि साथ ही 33 लोगों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत 9750 रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस ने भीमताल में रहने वाले किरायदारों और मजूदरों से थाने में सत्यापन कराने को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षकों के स्थानांतरण और वरिष्ठता को लेकर करेंगे स्पेशल अपीलः डाॅ. धन सिंह रावत

एलटी शिक्षकों की भर्ती को लेकर 18 सितम्बर व वरिष्ठता को लेकर 23 को होगी सुनवाई देहरादून। नैनीताल उच्च न्यायालय में विचाराधीन शिक्षकों के स्थानांतरण व वरिष्ठता को लेकर चल रहे परिवादों के शीघ्र निस्तारण के दृष्टिगत शिक्षा विभाग स्पेशल अपील दायर करेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को पत्रावली तैयार करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही उच्च न्यायालय के एडवोकेट जनरल व मुख्य स्थाई अधिवक्ता को शिक्षा विभाग से जुड़े सभी प्रकरणों की पुरजोर पैरवी करने के लिये कहा गया है। सूबे के शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज देर शाम अपने शासकीय आवास में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महिला, बच्चों और सीनियर सिटीजन की सुरक्षा पर विशेष जोर, साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

देहरादून। अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने आज गढ़वाल एवं कुमाऊं रेंज सहित एसटीएफ एवं समस्त जनपदों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक उच्चस्तरीय अपराध एवं कानून व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस की कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग, साइबर अपराध सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित नियंत्रण और आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में एसटीएफ, समस्त जनपदों के एसओजी, डीसीआरबी, सीसीटीएनएस, एएचटीयू, सीनियर सिटिजन, पोर्टल प्रभारी सहित सभी अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भी उपस्थित रहे। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU और श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम दवाइयां व मेडिकल सहायता लेकर सहस्त्रधारा पहुँची

देहरादून। सहस्रधारा क्षेत्र में बादल फटने से उपजी आपदा के बीच जब हालात कठिन हो गए, तब एस जी आर आर यूनिवर्सिटी एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम लोगों के लिए राहत और उपचार का सहारा बनी। श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्काल आदेश जारी कर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की एक टीम रवाना की. राहत टीम ने प्रभावितों तक दवाइयाँ, टीकाकरण और प्राथमिक उपचार पहुँचाया। मंगलवार सुबह आपदा की जानकारी मिलते ही श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी प्रशासन एवम श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल प्रशासन सक्रिय हुआ और आपदा राहत कार्य के लिए चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ [more…]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिवस पर जनपदभर में बहुउद्देशीय शिविर, योजनाओं का लाभ पहुँचा अंतिम छोर तक

भीमताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को जनपद के सभी विकासखण्डों में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर जनता को योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया। हल्द्वानी के राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ में आयोजित शिविर का शुभारंभ सांसद अजय भट्ट और विधायक बंशीधर भगत ने किया। वहीं, ओखलकांडा के तहसील खनस्यूँ परिसर में आयोजित शिविर में क्षेत्र प्रमुख के.डी. रुवाली, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सहभागिता की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशवासियों को शुभकामनाएँ दीं और शिविर में उपस्थित लोगों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जिलेभर में बहुउद्देशीय शिविर, जन समस्याओं का हुआ समाधान

भीमताल । जिले के सभी विकास खंडों में मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई की गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा क्षेत्रीय जनता को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभ भी प्रदान किया गया। शिविरों में विभागीय स्टॉल और प्रदर्शनी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई। चिकित्सा विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और दवाइयां वितरित की गईं, वहीं उद्यान और कृषि विभाग ने किसानों को बीज व अनुदान पर कृषि उपकरण उपलब्ध [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी ब्लॉक में बहुद्देशीय शिविर, 21 शिकायतें दर्ज

भीमताल । विकास खंड धारी के ग्राम पंचायत मज्यूली स्थित पंचायत घर में मंगलवार को बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रमुख क्षेत्र पंचायत भावना और उप जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी ने संयुक्त रूप से किया। ब्लॉक प्रमुख भावना ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं, किसानों, गरीबों और कमजोर वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए घसियारी कल्याण योजना एवं मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना, किसानों के लिए पीएम-किसान, तथा युवाओं के लिए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने किया विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

भीमताल । जिलाधिकारी वंदना ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राधिकरण कार्यालय में लंबित नक्शों और आपत्ति में भेजे गए मामलों की विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने पिछले एक माह में आए आवेदनों की पत्रावलियों का अवलोकन कर बार-बार आपत्ति लगाने की प्रक्रिया को समाप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राधिकरण अंतर्गत लंबित वादों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए। सबसे पुराने वाद को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही अवैध निर्माण पर तत्काल कार्यवाही करने, कार्यालय [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान, शिविर में 94 शिकायतें दर्ज

भीमताल । विकास खण्ड बेतालघाट के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज जितुवा पीपल में मंगलवार को बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी और आपदा संबंधी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। शिविर में कुल 94 शिकायतें प्राप्त हुईं। उप जिलाधिकारी कैंचीधाम मोनिका ने संबंधित विभागों को समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। ग्राम [more…]