Archives
भीमताल में जल्द शुरू करेंगे पार्किंग का काम
भीमताल में प्राधिकरण सचिव ने किया पार्किंग को लेकर निरीक्षण भीमताल(नैनीताल)। भीमताल बाईपास पर मत्स्य विभाग की भूमि पर जिला विकास प्राधिकरण की ओर से पार्किंग का निर्माण कार्य किया जाना है। गुरुवार को प्राधिकरण के सचिव विजयनाथ शुक्ल ने पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने सचिव से पार्किंग का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की। जोशी ने कहा कि पार्किंग के बनने से पर्यटन सीजन में जाम की समस्या हल हो जाएगी। साथ ही पर्यटन कारोबारियों और व्यापारियों को भी लाभ मिलेगा। प्राधिकरण सचिव ने कहा [more…]
रानीबाग कलसिया नाले पर बने वैली ब्रिज की बढ़ेगी भार क्षमता, शीघ्र बनेगा नया मोटर पुल
भीमताल (सूवि)। हल्द्वानी–नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत रानीबाग क्षेत्र के कलसिया नाले पर स्थित वर्तमान 32 टन भार क्षमता वाले वैली ब्रिज के स्थान पर अधिक भार क्षमता का नया वैली मोटर ब्रिज शीघ्र निर्मित किया जाएगा। पुल निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।नए पुल के निर्माण के दौरान यातायात व्यवस्था एवं वैकल्पिक मार्ग की योजना को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में हल्द्वानी कैंप कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि यह मार्ग कुमाऊं के पहाड़ी जिलों को जोड़ने वाला अत्यंत [more…]
निजी स्कूलों की मनमानी पर सख्त डीएम, फीस-किताब-यूनिफॉर्म को लेकर जारी किए कड़े निर्देश
भीमताल । जनपद नैनीताल में निजी विद्यालयों द्वारा फीस निर्धारण, पाठ्य पुस्तकों और यूनिफॉर्म को लेकर अपनाए जा रहे विशुद्ध व्यवसायिक व्यवहार की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के अंतर्गत शिक्षा एक परोपकारी गतिविधि है, इसे लाभ कमाने का साधन नहीं बनाया जा सकता।जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय न्यायालयों के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी विद्यालय अभिभावकों को किसी एक दुकान, विक्रेता या प्रकाशन से पुस्तक अथवा यूनिफॉर्म खरीदने के लिए बाध्य नहीं [more…]
वनाग्नि रोकथाम के लिए ग्राउंड जीरो पर उतरें अधिकारी, जनसहभागिता से ही बचेगा जंगल: डीएम रयाल
भीमताल । वनाग्नि की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय में जिला स्तरीय वनाग्नि सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वनाग्नि रोकथाम के लिए ग्राउंड जीरो पर जाकर जनसहभागिता के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक जनता का आत्मविश्वास और सहभागिता नहीं होगी, तब तक वनों को सुरक्षित नहीं किया जा सकता।जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि केवल एक घटना नहीं, बल्कि प्रकृति की पीड़ा है। इससे न केवल पर्यावरण [more…]
कानून-व्यवस्था के मद्देनज़र बनभूलपुरा क्षेत्र के पाँच लोगों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
भीमताल (सूवि)। जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल द्वारा थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के पाँच व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। यह कार्रवाई संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध दर्ज आपराधिक मुकदमों के आधार पर की गई है।प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज़ाद नगर, थाना बनभूलपुरा निवासी साजिद नबी पुत्र रहमत नबी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत तीन आपराधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। इसी प्रकार लाइन नंबर 18 निवासी मो. उस्मान पुत्र इश्तियाक अहमद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं लोक [more…]
बिना नक्शा मंजूरी निर्माणों पर सीलिंग और अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माणों और अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए सीलिंग एवं ध्वस्तीकरण की कार्रवाई निरंतर जारी है। प्राधिकरण द्वारा स्पष्ट किया गया है कि बिना मानचित्र स्वीकृति एवं नियमों के विरुद्ध किए जा रहे किसी भी निर्माण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी क्रम में एमडीडीए की टीम द्वारा देहरादून एवं ऋषिकेश क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चिन्हित अवैध निर्माणों एवं अवैध प्लॉटिंग पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित निर्माणों को सील करने के साथ-साथ जहां आवश्यक हुआ, वहां ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया भी अपनाई गई। ऋषिकेश [more…]
ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना की सुरंगों का 94 प्रतिशत कार्य पूरा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने शिष्टाचार भेंट की इस अवसर पर राज्य में रेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण, पूर्ण एवं प्रगतिरत रेल परियोजनाओं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाएँ सफलतापूर्वक पूर्ण की जा चुकी हैं। रुड़की से देवबंद को जोड़ने वाली नई रेलवे लाइन परियोजना (27.45 किलोमीटर) का कमीशनिंग कर दिया गया है, जिसके अंतर्गत बनहेड़ा खास एवं झबरेड़ा में नए रेलवे स्टेशनों का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त [more…]
मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के निर्देश
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में पूंजीगत व्यय, सीएसएस योजनाएं, एसएएससीआई, एसएनए स्पर्श एवं विभागों की व्यय योजनाओं के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित योजनाओं (ईएपी) के सम्बन्ध में अधिकारियों को धीमी प्रगति वाले प्रोजेक्ट्स में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट्स की धीमी प्रगति के लिए विभागाध्यक्ष एवं सचिव जिम्मेदार होंगे। उद्यान एवं कृषि विभाग बड़े और इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट्स करें तैयारमुख्य सचिव ने कहा कि उद्यान एवं कृषि विभाग को मिलकर बड़े एवं एकीकृत प्रोजेक्ट्स पर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा [more…]
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ दुर्व्यवहार की कांग्रेस ने की निंदा
देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रयागराज में ज्योतिर्मठ पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निन्दा की है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य जैसे पूज्य संत के साथ दुर्व्यवहार न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं और सनातनी मूल्यों पर सीधा प्रहार है। संत समाज हमेशा से देश को दिशा देने का कार्य करता आया है और उनके प्रति सम्मान रखना प्रत्येक सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। शंकराचार्य के साथ दुर्व्यवहार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी 24 और 25 जनवरी को प्रदेशभर के सभी [more…]
गोर्खाली सुधार सभा चन्द्रबनी शाखा के अध्यक्ष पदम शाही का शरीर पंचतत्व में विलीन
पदम शाही। फाइल फोटो देहरादून। गोर्खाली सुधार सभा चन्द्रबनी शाखा के अध्यक्ष पदम शाही का शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। चन्द्रबनी स्तिथ श्मशान घाट पर उनके दोनों पुत्रों ने उनकी चिता को मुखाग्नि दी। चन्द्रबनी सेवला खुर्द सत्या शाही मार्ग निवासी पदम् शाही को कुछ दिन पहले बल्लूपुर के पास कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आयी थी। उन्हें पहले सिनर्जी अस्पताल और फिर बाद इन्द्रेश अस्पताल मे भर्ती कराया गया। कल 21 जनवरी को उन्होंने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था। आज उनकी अंतिम यात्रा में मौजूद [more…]
