Archives
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केंद्र से प्रदेशभर में अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने चमोली जनपद के नंदानगर क्षेत्र के आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए। चमोली के नंदानगर क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा की जानकारी जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश एयरलिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री प्रातःकाल से ही आपदा परिचालन केंद्र [more…]
चमोली में बादल फटने से भारी तबाही, 12 लोग लापता, 35-40 भवन और कई गोशालाएं क्षतिग्रस्त
गोपेश्वर। बीती देर रात चमोली जिले की नंदानगर तहसील के ग्राम कुन्तरी लगाफाली, ग्राम कुन्तरी लगा सरपाणी एवं धुर्मा गांव में अतिवृष्टि के कारण भारी मलबा आने से नुकसान हुआ है। इन तीनों गांवों में 12 लोग लापता बताए जा रहे हैं तथा 35 से 40 भवनों और कई गोशालाओं के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। तहसील नदांनगर अंतर्गत ग्राम-कुन्तारी लगाफाली में रात करीब तीन बजे अतिवृष्टि के कारण आठ व्यक्तियों के लापता होने तथा मलबे में दबने एवं 15-20 भवन व गौशाला के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। जबकि, मलबे में दबे तीन (02 महिलाओं एवं 01 बच्चे) को [more…]
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना, प्राथमिकता के आधार पर समाधान का भरोसा
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों को उनके समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि मांगों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सचिव कार्मिक की अध्यक्षता में सचिव शिक्षा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तथा राजकीय शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के साथ एक सप्ताह के अन्दर बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राजकीय शिक्षक संघ के मांग पत्र के नियमों के आलोक में [more…]
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखण्ड में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ
देहरादून। बुधवार को जनपद देहरादून में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मध्य प्रदेश के धार से वर्चुअल माध्यम से शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित किया गया। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर में 563 लाभार्थियों का पंजीकरण करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। शुभारम्भ कार्यक्रम में राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह , मुख्यमंत्री [more…]
आज रात से ही शुरू हो जाएगा मसूरी रोड पर वैलीब्रिज से आवगमन
देहरादून। अतिवृष्टि के कारण देहरादून मसूरी रोड में पुल क्षतिग्रस्त होने से मसूरी क्षेत्र का आवगमन संपर्क कटने से जिलाधिकारी सविन बंसल ने तत्काल उक्त स्थल पर एसडीएम मसूरी एवं लोनिवि के सक्षम अधिकारियों को तैनात कर युद्धस्तर पर पुल निर्माण कराने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देशों पर पुल निर्माण कार्य में उप जिलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता ने रातदिन मौके पर तैनात रहते हुए उक्त स्थल पर वैली ब्रीज का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। जिलाधिकारी कोठालगेट के समीप पुल निर्माण कार्यों की प्रगति को लेकर डीएम नियमित मॉनिटरिंग कर रहे है। आज देर सायं जिलाधिकारी सविन बंसल [more…]
नौगांव में बहुउद्देशीय शिविर में स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों को बांटे सेनेटरी पैड
नौगांव(उत्तरकाशी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर नौगांव ब्लाक मुख्यालय में आज बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आयुष विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, वन विभाग बाल विकास विभाग आदि समस्त विभागों ने अपने-अपने विभागों की सेवाओं के बारे में आमजन को जानकारी उपलब्ध कराई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान चलाकर महिलाओं के लिए ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, एनीमिया, एएनसी चेकअप एवं बच्चों के लिए टीकाकरण किया गया। साथ ही आमजन को निःशुल्क औषधियां एवं किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी नैपकिन वितरित किए गए।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने बढ़ाई ‘स्वस्थ नारीः सशक्त परिवार अभियान’ की गति
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुए “स्वस्थ नारीःसशक्त परिवार अभियान” को देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने नई गति प्रदान की। महिला स्वास्थ्य को समर्पित इस पहल के तहत अस्पताल के विशेषज्ञों ने स्त्री रोग संबंधी कैंसर पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया और उपस्थित लोगों को ओवेरियन, यूटरस व सर्विक्स कैंसर के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार की जानकारी दी। बुधवार को श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर डाॅ. मनोज गुप्ता, निदेशक श्री [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने 11 लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से किया सम्मानित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 11 लोगों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। जिनको सम्मानित किया गया उनमें उत्तरकाशी से जानकी देवी, भागीरथी देवी, बागेश्वर से इन्द्र सिंह, अल्मोडा से लक्ष्मण सिंह, भुपेन्द्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी (नैनीताल) से जीवन चन्द्र जोशी, मोहन चन्द्र जोशी, नारायण नगर मल्लीताल नैनीताल से जानकी बिष्ट, क्वालिटी कॉलोनी हल्दूचौड़ हल्द्वानी से जगदीश पाण्डेय, चमोली से प्रदीप कुमार, गुड्डी देवी, उत्तरकाशी से महिमानन्द तिवारी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने हस्तशिल्प पर आधारित स्टॉल का भी [more…]
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर चारों धामों में विशेष पूजा
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर बुधवार को उत्तराखंड के चारों धामों के साथ ही प्रमुख तीर्थ स्थलों पर विशेष पूजा अर्चना की गई। जहां तीर्थ पुरोहितों ने प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भगवान से प्रार्थना की। बद्रीनाथ धाम में बीकेटीसी पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर हवन किया गया। जिसमें तीर्थ पुरोहितों ने भगवान बद्री विशाल से प्रधानमंत्री के लिए मंगल की कामना की। इसी तरह केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने महारुद्राभिषेक का आयोजन कर बाबा केदार से प्रार्थना की। दोनों धामों के तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि प्रधानमंत्री [more…]
एसजीआरआरयू में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता में पूर्णिमा बंसल अव्वल
देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी दिवस पर विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम की शुरुआत निबंध प्रतियोगिता से हुई, जिसमें छात्रों ने “युवा पीढ़ी और हिंदी का भविष्य”, “हिंदी साहित्य की समृद्ध परम्परा” तथा “हिंदी की चुनौतियाँ” विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। निबंध प्रतियोगिता में पूर्णिमा बंसल ने पहला, सिदरा फातिमा ने दूसरा तथा साक्षी थापा ने तीसरा [more…]
