Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

देहरादून-मसूरी मार्ग पर रात में बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही

देहरादून। देहरादून-मसूरी मार्ग प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक ही हल्के वाहनों के लिए संचालित रहेगा। सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक मार्ग सभी वाहनों के लिए यह मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस अवधि में केवल आकस्मिक सेवाओं, जैसे एंबुलेंस, 108 सेवा आदि को छूट प्रदान की जाएगी । प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार वर्षा एवं भूस्खलन के कारण देहरादून-मसूरी मार्ग अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गया था। संबंधित विभागों द्वारा मार्ग की मरम्मत कर फिलहाल इसे हल्के वाहनों के लिए सुगम बना दिया गया है। किन्तु, लगातार हो [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने नगर निगम में प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के तहत प्रदेश में स्वच्छता, स्वास्थ्य सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन सुविधाओं के लिए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने सभी को सेवा पखवाड़ा की गतिविधियों में सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

देहरादून। मानवीय सेवा और स्वास्थ्य संरक्षण के अद्भुत संगम का उदाहरण देते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने अधोईवाला क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। हाल ही में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र जलभराव और गाद से प्रभावित हुआ था, जिससे संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा बढ़ गया था। ऐसे कठिन समय में रायपुर विधायक उमेश शर्मा ‘काऊ’ के सहयोग से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की मेडिकल टीम गुरुवार को राहत के रूप में पहुँची और स्थानीय जनता को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराईं। शिविर में टीकाकरण, चिकित्सकीय परामर्श, ब्लड शुगर टेस्ट, ब्लड प्रेशर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितम्बर को नैनीताल भ्रमण पर

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 19 सितम्बर (शुक्रवार) को जनपद नैनीताल का दौरा करेंगे। प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत नवाजिश खलिक ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह 11:50 बजे जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 12:50 बजे गौलापार हैलीपैड पहुँचेंगे। वहाँ से अपराह्न 1 बजे मानसखण्ड हॉल, इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय खेल स्टेडियम,गौलापार में फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एशियन कैडेट कम इंडिया 2025 का शुभारंभ करेंगे।इसके पश्चात अपराह्न 3 बजे सर्किट हाउस, काठगोदाम में आपदा से हुई क्षति, विद्युत, पेयजल एवं मोटरमार्गों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक में हिस्सा लेंगे। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मालरोड का निरीक्षण किया, स्थायी समाधान के दिए निर्देश

भीमताल। नैनीताल नगर के लोअर मालरोड में सड़क धसाव के कारण एहतियातन यातायात रोक दिया गया है। स्थायी रोकथाम कार्य पूर्ण होने तक लोक निर्माण विभाग द्वारा वैकल्पिक रैंप का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। गुरुवार को कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग एवं अन्य अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने भू-धसाव स्थल, रैंप निर्माण कार्य एवं सुरक्षा उपायों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित भू वैज्ञानिक लेघराज से पूर्व में हुए भू वैज्ञानिक सर्वे की विस्तृत जानकारी भी ली गई। आयुक्त [more…]

उत्तराखण्ड

सफलता की मिसाल : मोटाहल्दू की पुष्पा पढ़ालनी बनी आत्मनिर्भरता की पहचान

भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर साफ दिखने लगा है। जनपद नैनीताल के मोटाहल्दू की निवासी पुष्पा पढ़ालनी इसका जीवंत उदाहरण हैं। उत्तराखंड सरकार की रीप (REAP) परियोजना के अंतर्गत पुष्पा को ₹75,000 की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई। स्वयं ₹75,000 का योगदान और बैंक से ₹1,50,000 का ऋण लेकर उन्होंने कुल ₹3,00,000 की पूंजी से अपने घर पर ही फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की। इस यूनिट के माध्यम से पुष्पा अपने समूह की अन्य महिलाओं के साथ मिलकर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नन्हीं परी मामले में पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार

देहरादून। वर्ष 2014 में काठगोदाम में मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी सात वर्षीय बच्ची नन्ही परी के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इस मामले में आरोपित को सुप्रीम कोर्ट से दोषमुक्त किए जाने का संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश की बेटियों के साथ दरिंदगी करने वालों को सजा दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस मामले में आरोपित को लोअर कोर्ट और हाईकोर्ट से सजा हो चुकी थी, लेकिन अब किन्हीं कारण से सुप्रीम कोर्ट से आरोपित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ बाजार में उतारेगा बोतलबंद पानी ‘हिमाला जल’

देहरादून। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ की व्यापारिक गतिविधियों का दायरा बढ़ाकर 3 हजार करोड़ सालाना टर्नओवर का लक्ष्य रखा गया है। अपनी व्यावसायिक योजना के तहत सहकारी संघ शीघ्र ही बाजार में अपना बोतलबंद पानी लांच कर रहा है,जो ‘हिमाला जल’ नाम से बेचा जायेगा। इसके अलावा सहकारी संघ विभिन्न निर्माण इकाइयों की स्थापना के साथ ही प्रदेशभर में 500 सहकारी क्रय केंद्र स्थापित करेगा। यह बात प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के उपलक्ष्य में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ द्वारा निरंजनपुर सहकारी क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित सहकारी सम्मेलन में कही। “आर्थिक व्यवहार और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKPSC: इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें चयनित अभ्यर्थियों की सूची

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा के लिए 06, 07 एवं 08 अक्टूबर, 2024 को लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा के क्रम में कम्प्यूटर के आधारभूत ज्ञान/कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण परीक्षा/अभिलेख सत्यापन सूची दिनांक 27 जनवरी 2025 निर्गत की गयी। अभ्यर्थियों द्वारा विज्ञापित पदों हेतु उल्लिखित की गयी वरीयता एवं प्रवीणता सूची के आधार पर अन्वेषक कम संगणक एवं सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा-2023 का चयन परिणाम पदवार श्रेष्ठताक्रम में घोषित किया गया है।     Tags declared list [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड की मिट्टी से जन्मी संवेदनशील फ़िल्म ‘सड़क’, अब उपलब्ध हमारामूवी यूट्यूब चैनल पर

भीमताल । उत्तराखंड के बगड़ क्षेत्र की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई लघु फ़िल्म ‘सड़क’ अब हमारामूवी यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। कुमाऊँनी भाषा में निर्मित यह फ़िल्म बच्चों की मासूम नज़रों से गाँव की सच्चाई और जीवन के संघर्षों को सशक्त अंदाज़ में पेश करती है।फ़िल्म की कहानी तीन छोटे बच्चों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो टूटी-फूटी सड़कों और बदलते मौसम की कठिनाइयों के बीच सवाल उठाने का साहस दिखाते हैं। ग्रामीण परिवेश पर आधारित यह फ़िल्म सड़क निर्माण जैसी स्थानीय समस्याओं को उजागर करने के साथ ही उत्तराखंड की संस्कृति, बोली और [more…]