Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

17 एशियाई देशों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार हरसंभव मददगार भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में एशियन कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। पाँच दिन चलने वाले इस आयोजन में एशिया के 17 देशों के 250 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें भारत से लगभग 150 खिलाड़ी शामिल हैं।मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों के क्षेत्र में उत्तराखंड निरंतर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा [more…]

उत्तराखण्ड

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में तेज़ी से पुनर्निर्माण सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री धामी

लोअर मॉल रोड धंसने व बागेश्वर पुल क्षति पर होगी त्वरित कार्रवाई, लापरवाही बर्दाश्त नहीं – मुख्यमंत्री भीमताल । सर्किट हाउस काठगोदाम में शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आपदा पीड़ितों के साथ मजबूती से खड़ी है और राहत व पुनर्निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता को त्वरित राहत उपलब्ध कराना और समयबद्ध ढंग से कार्य संपन्न करना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक के दौरान मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने जिले में आपदा से हुई क्षति [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के 11 और राजनैतिक दलों की मान्यता समाप्त

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 11 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को डीलिस्ट कर दिया है। शुक्रवार 19 सितंबर को को भारत निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किया है। डीलिस्ट किए गए 11 दलों में वो दल शामिल हैं जिन्होंने वर्ष 2019 से बीते 6 वर्षों में लोकसभा एवं विधानसभा के एक भी चुनाव में प्रतिभाग नहीं किया है। आयोग ने डीलिस्टेड किए 11 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर अन्तिम अपील का अतरिक्त अवसर दिया है। ये दल किए गए डीलिस्ट1- भारत कौमी दल, ग्राम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपरेशन कालनेमिः खुद को चमत्कारी बताकर लोगों को ठगने वाले दो फर्जी बाबा गिरफ्तार

देहरादून। खुद को चमत्कारी बताकर समस्याओं के समाधान के नाम पर लोगों को ठगने का प्रयास करने वाले दो फर्जी बाबाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सनातन धर्म की आड़ में लोगों की भावनाओ से खिलवाड करने तथा चमत्कार और दैवीय शक्तियों के दम पर लोगों की समस्याओं को ठीक करने का प्रलोभन देकर पैसा ठगने वालों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन कालेनमि के तहत डोईवाला कोतवाली पुलिस ने आज अलग-अलग स्थानों पर घूम रहे दो फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों खुद को चमत्कारी बाबा तथा देवता के अवतार बताकर एवं तंत्र-मंत्र के माध्यम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में पहली बार एशियन कैडेट फेंसिंग कप का हुआ भव्य शुभारंभ 

सीएम धामी ने किया उद्घाटन, बोले – खेल संस्कृति को मिले नया मुकाम हल्द्वानी बना अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन का केंद्र, 5 दिन चलेगा ‘फेंसिंग का महासंग्राम’ हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने शुक्रवार को यहां इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में एशियाई कैडेट कप फेंसिंग प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सभी प्रतिभागियों को बधाई देते मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी खिलाड़ी अपने अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच से न केवल खेलों में नई ऊंचाइयाँ हासिल करेंगे, बल्कि समाज के समक्ष भी आदर्श प्रस्तुत करेंगे तथा उत्तराखंड को सभी क्षेत्रों में देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के हमारे “विकल्प रहित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग कोर्ट को सौंपेगा शिक्षकों की वरिष्ठता सूची

23 सितम्बर को होगी विभागीय पदोन्नति संबंधी प्रकरण पर सुनवाई देहरादून। विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता प्रकरण को लेकर उच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के क्रम में वरिष्ठता सूची तीन दिन के भीतर न्यायालय को सौंप दी जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिये गये हैं है। इसके अलावा विभाग में अधिकारियों के लम्बित पदोन्नति के प्रकरण पर भी शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। सूबे विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर उच्च न्यायालय में चल रहे शिक्षकों की वरिष्ठता, पदोन्नति एवं स्थानांतरण प्रकरण को [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

त्योहारी सीजन से पहले उत्तराखंड में GST की संशोधित दरें जारी

 देहरादून  वित्त विभाग ने राज्य में प्रमुख उपभोक्ता सामान और सेवाओं पर 22 सितंबर से लागू होने वाली जीएसटी की संशोधित दरें जारी कर दी है। ज्यादातर सेवाओं और वस्तुओं की जीएसटी दरों में कमी होने से त्योहारी सीजन से उपभोक्ताओं भारी राहत मिलेगी। सचिव वित्त दिलीप जावलकर ने बताया कि जीएसटी परिषद की 56 वीं बैठक में लिए गये निर्णयों के क्रम में केन्द्र सरकार द्वारा दिनांक 17.09.2025 को कर दर निर्धारण सम्बन्धी विभिन्न अधिसूचनाएं जारी की गयी है। इसी क्रम में उत्तराखण्ड राज्य द्वारा भी दिनांक 18.09.2025 को विभिन्न वस्तुओं और सेवाओं पर कर दरों को निर्धारित किये [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मां चंडी देवी मंदिर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

हरिद्वार।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हरिद्वार के नील पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन किये। नवरात्र पर्व के मद्देनजर उन्होंने मां चंडी देवी मंदिर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा दर्शन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, का जायजा लिया मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, दर्शन पंक्ति में मेटिंग, अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष हरिद्वार स्थित राज्य अतिथि गृह डामकोठी पहुंचे जहां अधिकारियों ने उनकी अगवानी की तथा गंगा सभा सहित पर्वतीय समाज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में रिसर्च कॉन्क्लेव में छात्रों ने प्रस्तुत किए विज्ञान और सामाजिक विमर्श पर शोध पत्र

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एंड सोशल साइंसेज़ में ” रिसर्च कॉन्क्लेव 2025″ का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की थीम “विकसित भारत – सतत विकास हेतु अनुसंधान और नवाचार” रही। 19 से 20 सितंबर तक चलने वाले इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन इतिहास और गृह विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। सम्मेलन का आयोजन विश्वविद्यालय के पथरी बाग स्थित सभागार में हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के शोधार्थियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों ने नवाचार एवं सतत विकास पर अपने विचार और शोध प्रस्तुत किए। इस अवसर पर श्री गुरु राम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में जेवर चमकाने के बहाने सोने की चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस ने जेवर चमकाने के बहाने सोने की चोरी करने वाले अन्तर्राजीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर-घर जाकर पुराने आभूषणों को चमकाने नाम पर सोने की चोरी करते थे। कल 18 सितम्बर 2025 को मातली निवासी गौरव रावत ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया गया कि 17 सितम्बर को उनकी मां घर पर अकेले थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने घर पर आकर पुराने गहनों की साफ-सफाई करने के नाम पर अभूषणों से सोने की चोरी कर ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 303(2), 318 [more…]