Archives
बालिका सुरक्षा व सशक्तिकरण पर भवाली में कार्यशाला, मुख्य न्यायाधीश ने किया उद्घाटन
भीमताल । किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय उत्तराखंड के तत्वावधान और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से सोमवार को “बालिका सुरक्षा: भारत में उसके लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण की ओर” विषय पर कार्यशाला का आयोजन उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला), भवाली में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन माननीय मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेंदर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैथानी, आलोक कुमार वर्मा, राकेश थपलियाल, आलोक माहरा एवं सुभाष उपाध्याय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश ने महान तमिल कवि सुब्रह्मण्यम भारती की पंक्तियाँ उद्धृत [more…]
नैनीताल जिले में स्नातक स्तरीय परीक्षा सकुशल सम्पन्न
भीमताल । उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विभिन्न विभागों की स्नातक स्तरीय लिखित परीक्षा रविवार को जिले में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 46 हल्द्वानी, 8 रामनगर और 3 कालाढूंगी में स्थापित किए गए। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कुल 23,494 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 15,929 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे। साथ ही, सभी परीक्षा केंद्रों [more…]
भीमताल की खस्ताहाल सड़कों के सुधार के लिए 23 सितंबर को होगी समीक्षा बैठक
भीमताल। नगर भीमताल की आंतरिक और बाह्य सड़कों की जर्जर स्थिति को सुधारने के लिए आगामी 23 सितंबर को विकास भवन, भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आईएएस अनामिका सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बरसात के इस मौसम में शहर की सड़कों पर गड्ढे, जलभराव और कीचड़ ने स्थानीय निवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी मुश्किल बना दी है। नगर के 9 वार्डों, पर्यटन मार्गों और सिडकुल क्षेत्र की सड़कों की स्थिति भी बेहद खराब है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए [more…]
हल्द्वानी में डामरीकरण के अगले ही दिन सड़क खोदी, डीएम ने जताई नाराज़गी
भीमताल । देवलचौड़ चौराहे पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विभाग ने शनिवार रात को सड़क का डामरीकरण कराया, लेकिन अगले ही दिन सुबह पानी की लाइन बिछाने के लिए उसी सड़क को बुलडोजर से खोद दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग नैनीताल को जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय कराई जाए। साथ ही, एक रात पहले हुए [more…]
फेंसिंग में भी आगे आए उत्तराखंड के खिलाड़ी : रेखा आर्या
एशियन कैडेट कप फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत रहा अव्वल, खेल मंत्री ने किया सम्मानित भीमताल । इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम, गौलापार हल्द्वानी में आयोजित एशियन कैडेट कप फेंसिंग चैंपियनशिप का रविवार को समापन हो गया। समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री एवं खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में भारत की टीम ने पहला स्थान हासिल कर देश का मान बढ़ाया। प्रतियोगिता में 17 एशियाई देशों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। तीन दिन तक चली इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता का समापन खेल मंत्री रेखा आर्या की मौजूदगी में हुआ। अंतिम [more…]
जीएसटी दरों में कमी से आम जनता को राहत, स्वदेशी अभियान को मिलेगा बल : सांसद अजय भट्ट
भीमताल। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और वर्तमान सांसद अजय भट्ट ने जीएसटी (माल एवं सेवा कर) में हाल ही में हुए बदलावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रथम नवरात्रि से लागू होने वाली नई कर दरें आम जनता को बड़ी राहत देने के साथ ही घरेलू उत्पादन और स्वदेशी अभियान को बढ़ावा देंगी।सांसद भट्ट ने बताया कि सरकार की इस पहल से न केवल उपभोक्ताओं का खर्च घटेगा बल्कि भारतीय उद्योग और व्यापार को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आमजन हितैषी नीति का प्रतीक [more…]
UKSSSC परीक्षा का पेपर लीक, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
भीमताल। विधानसभा भीमताल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने राज्य सरकार पर प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाली UKSSSC परीक्षा का प्रश्न पत्र कुछ ही मिनट में लीक हो गया, जिससे सरकार और आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ खड़े हुए हैं।मनोज शर्मा ने कहा कि एक ओर सरकार “नकल विरोधी कानून” का ढिंढोरा पीटती रही है, वहीं दूसरी ओर लगातार पेपर लीक प्रकरण सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हाकम [more…]
ग्रामीण क्षेत्रों को प्राधिकरण दायरे से बाहर करने की मांग, सरिता आर्या ने मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र
विधायक सरिता आर्या ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए मुख्यमंत्री से मांगी राहत भीमताल । विधायक सरिता आर्या ने गुरुवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर आपदा प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं को मुखरता से उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष रूप से बजून क्षेत्र में आपदा से मवेशियों को हुए नुकसान की भरपाई, शहीद बलवंत सिंह मार्ग व लोअर मॉल रोड सहित अन्य क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत तथा प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी सौंपा, जिसमें विकास प्राधिकरण के [more…]
हरे पेड़ काटने और प्लाटिंग करने पर जेसीबी सीज
भीमताल के सौनगांव में काट दिए हरे पेड़़ भीमताल(नैनीताल)। नगर के वार्ड नंबर एक में स्थित सौनगांव में हरे पेड़ काटने की शिकायत पर एसडीएम नवाजिश खलीक की ओर से शुक्रवार को राजस्व विभाग और प्राधिकरण की टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई। जांच करने पर क्षेत्र से 19 हरे पेड़ के खूट मिली और एक जेसीबी काम करते हुए मिली। प्रशासन ने जेसीबी को सीज कर दिया। साथ ही प्लाटिंग और पेड़ काटने वालों की जानकारी लेते हुए रिपोर्ट एसडीएम को सौंपने की बात कही है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने [more…]
हल्द्वानी में वार्डवार जन सुविधा शिविरों से मिल रही नागरिकों को बड़ी राहत
जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में वार्ड संख्या 11 व 12 में शिविर आयोजित, शिकायतों का मौके पर निस्तारण भीमताल । नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को वार्ड संख्या 11 और 12 में जन सुविधा शिविरों का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविरों में बड़ी संख्या में लोग पहुँचे और अपनी समस्याएँ दर्ज कराईं।शिविरों में नागरिकों ने मुख्य रूप [more…]
