Archives
हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में वार्ड-वार जन सुविधा शिविर, अधिकांश समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान
भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से वार्ड-वार जन सुविधा शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 05 और 06 में शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों ने मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने तथा नए राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ रखीं। अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। [more…]
नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार हेतु समीक्षा बैठक, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
भीमताल। बरसात से जर्जर हुई नगर क्षेत्र की आंतरिक व बाहरी सड़कों के सुधार के लिए मंगलवार को विकास भवन, भीमताल में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आईएएस अनामिका सिंह के निर्देशों पर बुलाई गई। बैठक में पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, सिडकुल, ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सड़कों की बदहाल स्थिति को गम्भीरता से उठाते हुए जांच, ड्रेनेज मरम्मत और पर्यटन मार्गों के डामरीकरण की मांग की। जिला विकास [more…]
4 माह बाद भी नहीं खुला जितेंद्र बोरा हत्याकांड, आक्रोशित लोगों ने खनस्यु थाने में दिया धरना
10 दिन में खुलासा नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन : पनेरू भीमताल । पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में मंगलवार को खनस्यु थाने में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 4 जून को ओखलकांडा निवासी जितेंद्र बोरा की हुई हत्या का चार माह बाद भी खुलासा न होने पर तीखा रोष जताया। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए पनेरू ने कहा कि इतने समय बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं कर पाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मृतक [more…]
पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत के पिता का निधन
देहरादून। कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत के पिता नारायण सिंह रावत का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल उनके निवास स्थान श्रीनगर गंगनाली निकट शिवालय घाट में सुबह 11 बजे किया जाएगा।
जीएसटी बचत उत्सवः मुख्यमंत्री धामी ने राजपुर के दुकानदारों से लिया फीडबैक
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर में “GST बचत उत्सव” के तहत विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यवसायियों से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने GST की नई दरों के लागू होने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा इस ऐतिहासिक निर्णय को जनता के हित में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा GST स्लैब में व्यापक सुधार किए गए हैं। नई दरों की वजह से प्रदेश के लाखों परिवारों और छोटे व्यापारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों व दुकानदारों से मिलकर फीडबैक प्राप्त किया और सभी से घटे [more…]
हरिद्वार पुलिस ने UKSSSC पेपर लीक के मास्टरमाइंड खालिद को किया गिरफ्तार
देहरादून। UKSSSC पेपर लीक के मुख्य आरोपी खालिद को हरिद्वार पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की विशेष टीमों की लगातार दबिश और संयुक्त कार्रवाई के बाद यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने पुष्टि की कि खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क व सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी डोभाल ने कहा कि खालिद की गिरफ्तारी इस मामले की जांच में अहम मोड़ साबित होगी [more…]
आयुक्त दीपक रावत ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
भीमताल । मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में सोमवार को आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर–19 बालक/बालिका वर्ग) का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और वे प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों [more…]
कालाढूंगी में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता आयोजित
भीमताल । सांसद खेल महोत्सव के तहत सोमवार को कालाढूंगी के चकलुआ क्षेत्र में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ ही उनके शारीरिक और मानसिक विकास [more…]
कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण और मातृ-शिशु पोषण पर दिया जोर
भीमताल । विकास भवन सभागार, भीमताल में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित पोषण माह की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिले में चिन्हित कुपोषित एवं अतिकुपोषित बच्चों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराया जाए। साथ ही गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की एनिमिया जांच एवं स्वास्थ्य परीक्षण नियमित रूप से सुनिश्चित किए जाएं।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र समय पर खुलें तथा पंजीकृत लाभार्थियों की उपस्थिति शत-प्रतिशत पोर्टल पर दर्ज की जाए। पोषण ट्रैकर एप में FRS [more…]
बालिका सुरक्षा व सशक्तिकरण पर भवाली में कार्यशाला, मुख्य न्यायाधीश ने किया उद्घाटन
भीमताल । किशोर न्याय समिति, उच्च न्यायालय उत्तराखंड के तत्वावधान और महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से सोमवार को “बालिका सुरक्षा: भारत में उसके लिए सुरक्षित और सशक्त वातावरण की ओर” विषय पर कार्यशाला का आयोजन उत्तराखंड न्यायिक एवं विधिक अकादमी (उजाला), भवाली में किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन माननीय मुख्य न्यायाधीश गुहानाथन नरेंदर ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैथानी, आलोक कुमार वर्मा, राकेश थपलियाल, आलोक माहरा एवं सुभाष उपाध्याय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। मुख्य न्यायाधीश ने महान तमिल कवि सुब्रह्मण्यम भारती की पंक्तियाँ उद्धृत [more…]
