Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में NSS स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दिया सेवा का संदेश

राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तराखण्ड ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में एनएसएस स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित एक महत्त्वपूर्ण योजना है। एनएसएस का मूल मंत्र “नॉट मी, बट यू” है, जिसका उद्देश्य युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राएँ ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर कार्य करते [more…]

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी तहसील में मिली अनियमितताएँ, तहसीलदार मनीषा बिष्ट का तबादला, दो अधिकारी हटाए गए

भीमताल । मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुमाऊं आयुक्त के निरीक्षण में हल्द्वानी तहसील में गंभीर खामियाँ सामने आईं। इसके बाद जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने सख्त कार्रवाई करते हुए तहसीलदार मनीषा बिष्ट को पद से हटाकर स्थानांतरित कर दिया। साथ ही उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि भी दर्ज की गई। निरीक्षण में लगातार शिकायतों और कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई। सर्वे कानूनगो अशरफ अली को भी हल्द्वानी तहसील से अवमुक्त कर उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। जिलाधिकारी ने उनके निलंबन की संस्तुति भी की है। वहीं लंबे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा का कैलेंडर

Home/यूथ/UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा का कैलेंडर देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जिला पंचायत की आंतरिक बोर्ड बैठक में 10 प्रस्ताव पारित

भीमताल । सर्किट हाउस काठगोदाम में जिला पंचायत की आंतरिक बोर्ड बैठक अध्यक्ष दीपा देवी दरम्वाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न 10 प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। इनमें विद्युत, पेयजल, कूड़ा निस्तारण, सिंचाई, आवारा पशुओं से नुकसान, सड़कें, पशुपालन और शिक्षा विभाग से संबंधित मुद्दे प्रमुख रहे। सदन ने निर्णय लिया कि हाट बाजारों के नए टेंडरों की प्रक्रिया फरवरी 2026 में की जाएगी। तब तक पिछले वर्षों के प्रस्तावों को ही स्वीकृति दी जाएगी। इसके अलावा, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुष्ठ आश्रम में मनाया जन्मदिन, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बांटी खुशियां

भीमताल । कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को अपना जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाया। उन्होंने हल्द्वानी-बरेली रोड स्थित मोतीनगर हाथीखाल कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां के निवासियों संग खुशियां साझा कीं। इस दौरान आयुक्त ने मिठाई बांटी, वस्त्र वितरित किए और बच्चों संग समय बिताया। आयुक्त रावत ने आश्रम में रह रही 23 महिलाओं, 9 पुरुषों और उनके बच्चों से संवाद किया। निवासियों ने भवनों की मरम्मत और आवश्यक सुविधाओं की मांग रखी। वहीं, एक व्यक्ति द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की मांग पर उन्होंने तत्काल सीएमओ को निर्देश दिए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में छात्र-छात्राओं ने दी सुरक्षित दवा उपयोग की सीख

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में 17 से 23 सितम्बर 2025 तक 5वाँ राष्ट्रीय फार्माकोविजिलेंस सप्ताह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सप्ताह की शुरुआत स्कूल की संकायाध्यक्षा प्रो. दिव्या जुयाल, विभागाध्यक्षों तथा एसजीआरआरआईएमएचएस के फार्माकोलॉजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. भावना सिंह और डॉ. कविता द्वारा दीप प्रज्वलित कर की । इस अवसर पर विशेष व्याख्यान के माध्यम से विशेषज्ञों ने फार्माकोविजिलेंस के महत्व, दवाओं के विपरीत प्रभावों की रिपोर्टिंग की प्रक्रिया और समाज पर इसके प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान क्विज, पोस्टर, वाद-विवाद और वीडियो फिल्म प्रतियोगिता जैसे विभिन्न अकादमिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बसंत विहार क्षेत्र में युवती की हत्या का खुलासा, भाई ने ही की बहन की हत्या

देहरादून। दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का खुलासा कर घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नशा करने को लेकर हुए विवाद में युवती के भाई ने ही युवती के हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी द्वारा घटना के बाद मृतका के भाई के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया था। 22 सितम्बर 25 की सुबह बसंत विहार पुलिस को पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक कट्टे के अंदर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक सफेद कट्टे के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण

लंबित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने, अनुशासनहीन फाइलों की जांच और व्यवस्थित वसूली के निर्देश भीमताल । कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा कर अधिकारियों को पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण और अनुशासन पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने तहसील परिसर की सफाई, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, शौचालयों की नियमित सफाई, जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पार्किंग क्षेत्र को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में वार्ड-वार जन सुविधा शिविर, अधिकांश समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से वार्ड-वार जन सुविधा शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 05 और 06 में शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों ने मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने तथा नए राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ रखीं। अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार हेतु समीक्षा बैठक, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भीमताल। बरसात से जर्जर हुई नगर क्षेत्र की आंतरिक व बाहरी सड़कों के सुधार के लिए मंगलवार को विकास भवन, भीमताल में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आईएएस अनामिका सिंह के निर्देशों पर बुलाई गई। बैठक में पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, सिडकुल, ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सड़कों की बदहाल स्थिति को गम्भीरता से उठाते हुए जांच, ड्रेनेज मरम्मत और पर्यटन मार्गों के डामरीकरण की मांग की। जिला विकास [more…]