Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पुरानी रंजीश के चलते पड़ोसी की धारदार हथियार से हत्या

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में युवक की हत्या का पुलिस ने 6 घंटे के अंदर ही खुलासा कर दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। पुरानी रंजीश के चलते हुए विवाद में आरोपियों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला किया था। घटना के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। कल 26 सितम्बर 25 की सायं को कोतवाली डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई की अंबेडकर कॉलोनी. डीएल रोड पर दो व्यक्तियों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक को उसके परिजन उपचार के लिए दून अस्पताल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड खेल देहरादून

MTB मालदेवता 2025: देहरादून में दो दिवसीय साइकिल रेस का धमाका, राष्ट्रीय राइडर्स होंगे शामिल

देहरादून – साइकिलिंग प्रेमियों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए बड़े उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। 27 और 28 सितंबर को देहरादून में MTB मालदेवता का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। आयोजन से जुड़ी जानकारियां देने के लिए आज प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस साल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रेस में राष्ट्रीय चैम्पियन और उच्च स्तर के राइडर्स हिस्सा लेंगे। भारत के अंतरराष्ट्रीय राइडर शिवेन और एशियाई राइडर रौनेल भी इस इवेंट में भाग लेंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर और बढ़ जाएगा। रेस का पहला दिन, 27 [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने किया कैंची धाम क्षेत्र का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराज़गी

भवाली बायपास 15 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश, कैंची धाम परियोजनाओं की प्रगति पर सख्त रुख भीमताल । जिलाधिकारी वंदना ने गुरुवार को कैंची धाम परिक्षेत्र में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और बायपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले जिलाधिकारी भवाली बायपास पर पहुँचीं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य अगस्त माह तक पूरा होना था, किंतु मानसून के कारण इसमें विलंब हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नगर निगम की अभिनव पहल—जन सुविधा शिविरों से नागरिकों को डोर-स्टेप पर सेवाएँ

भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन और नगर निगम हल्द्वानी की पहल पर नगर क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को वार्ड संख्या 01 एवं 02 में आयोजित शिविरों के साथ ही यह अभियान पूरे नगर क्षेत्र में सम्पन्न हो गया।प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इन शिविरों में नागरिकों ने मुख्यतः खाद्य आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और नए कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ उठाईं। अधिकारियों द्वारा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीबीसी नैनीताल ने पीएम के आह्वान पर चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान

डीएसए फ्लैट्स में जुटा जनसमूह, सफाई के लिए ली शपथ भीमताल । प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) नैनीताल ने गुरुवार को डीएसए फ्लैट्स मैदान में एक विशाल श्रमदान अभियान चलाया। नगर पालिका, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से आयोजित इस अभियान में मैदान की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल रहीं। उन्होंने जनसमूह को स्वच्छ और सुंदर नैनीताल के निर्माण की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग की संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

बच्चों की सुरक्षा व अधिकारों को लेकर विभिन्न विभागों ने साझा किए विचार भीमताल । उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग एवं डॉ. आर. एस. टोलिया प्रशासनिक अकादमी, नैनीताल के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को गौलापार स्थित प्रसार प्रशिक्षण केन्द्र, बागजाला में एक दिवसीय संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बच्चों के अधिकारों, उनके संरक्षण, आयोग के उद्देश्यों, अधिकारों एवं शक्तियों के साथ-साथ विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ऑनलाइन माध्यम से जुड़े स्कूली बच्चों को भी जानकारी दी गई।मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी विवेक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC पेपर लीक प्रकरण की जांच SIT करेगी

देहरादून। रविवार को सम्पन्न उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा में सामने आई शिकायतों की जांच एसआईटी करेगी। यह जांच हाईकोर्ट के रिटायर जज के पर्यवेक्षण में सम्पन्न की जाएगी। मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने बुधवार को मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार के लिए परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और शुचिता के साथ ही अभ्यर्थियों का हित सर्वाेपरी है। इसी क्रम में गत रविवार को सम्पन्न परीक्षा में सामने आई शिकायतों की जांच एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी की अध्यक्षता में गठित एसआईटी द्वारा कराई जाएगी। उक्त एसआईटी का कार्यक्षेत्र पूरा प्रदेश होगा। मुख्य सचिव ने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU में NSS स्थापना दिवस पर छात्र-छात्राओं ने दिया सेवा का संदेश

राज्य समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तराखण्ड ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में एनएसएस स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अन्तर्गत संचालित एक महत्त्वपूर्ण योजना है। एनएसएस का मूल मंत्र “नॉट मी, बट यू” है, जिसका उद्देश्य युवाओं में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है। इस योजना के माध्यम से छात्र-छात्राएँ ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ मिलकर कार्य करते [more…]

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी तहसील में मिली अनियमितताएँ, तहसीलदार मनीषा बिष्ट का तबादला, दो अधिकारी हटाए गए

भीमताल । मुख्यमंत्री के निर्देश पर कुमाऊं आयुक्त के निरीक्षण में हल्द्वानी तहसील में गंभीर खामियाँ सामने आईं। इसके बाद जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने सख्त कार्रवाई करते हुए तहसीलदार मनीषा बिष्ट को पद से हटाकर स्थानांतरित कर दिया। साथ ही उनके विरुद्ध विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि भी दर्ज की गई। निरीक्षण में लगातार शिकायतों और कार्यप्रणाली में सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई। सर्वे कानूनगो अशरफ अली को भी हल्द्वानी तहसील से अवमुक्त कर उनके मूल जनपद ऊधमसिंह नगर भेजा गया है। जिलाधिकारी ने उनके निलंबन की संस्तुति भी की है। वहीं लंबे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा का कैलेंडर

Home/यूथ/UKPSC ने जारी किया भर्ती परीक्षा का कैलेंडर देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने भर्ती परीक्षा का कैलेंडर जारी किया है।