Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खिलाड़ियों को प्रोत्साहन: मंगला ट्यूब कम्पनी के सहयोग से फुटबॉल शूज़ वितरित, आयुक्त दीपक रावत ने बढ़ाया मनोबल

भीमताल । आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की उपस्थिति में शनिवार को स्पोर्ट्स छात्रावास हल्द्वानी में फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंगला ट्यूब कम्पनी के सहयोग से खिलाड़ियों को फुटबॉल शूज़ वितरित किए गए। आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार खिलाड़ियों को समाज, संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ियों को सही समय पर सहयोग मिलता है तो उनके प्रदर्शन में सुधार होता है और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने यह भी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मेहनत की जीत: पारदर्शी भर्ती प्रणाली ने बदली जिंदगी, दीपक सती और परिवार ने रची सफलता की मिसाल

भीमताल । जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत निवासी दीपक सती ने वर्ष 2024 में अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पर्यावरण पर्यवेक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्तमान में नगर पालिका परिषद, नगला (उधमसिंहनगर) में सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। दीपक सती का कहना है कि वर्तमान सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और सख्त नकल विरोधी कानून ने प्रतियोगी परीक्षाओं में ईमानदार और मेहनती युवाओं के लिए नया भरोसा और अवसर पैदा किया है। उन्होंने कहा कि “सिस्टम में पारदर्शिता आने के बाद अब हम जैसे सामान्य परिवारों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में सुनीं सैकड़ों शिकायतें

भूमि विवादों व लंबित मामलों पर दिए सख्त निर्देश भीमताल । आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले एवं बाहर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज लंबित प्रकरण, शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, लोन की धनराशि वापसी, सार्वजनिक मार्ग निर्माण व अन्य जनहित से जुड़े प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई की गई। आयुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्रथम प्राथमिकता है और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नकल प्रकरण की जांच के लिए न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में आयोग गठित

देहरादून। राज्य सरकार ने स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित नकल के आरोपों की जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी (उच्च न्यायालय, नैनीताल) की अध्यक्षता में एक एकल सदस्यीय जांच आयोग के गठन की घोषणा की है। यह निर्णय जनहित एवं लोक महत्व को ध्यान में रखते हुए सम्यक विचारोपरांत लिया गया है। ज्ञात हो कि 21 सितम्बर 2025 को आयोजित परीक्षा के दौरान नकल की शिकायतें सामने आई थीं। इन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने जांच आयोग अधिनियम, 1952 की धारा 3 के तहत न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने प्रारंभ में यह [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

चमोली में बच्चों से कार धुलवाने पर अध्यापक निलंबित

देहरादून/ चमोली। चमोली जनपद के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जूनीधार में छात्रों से अपनी कार धुलवाने वाले सहायक अध्यापक घनश्याम तिवाड़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस प्रकरण की जांच उप शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा थराली को सौंप दी है, जो एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा को विस्तृत जांच रिपोर्ट से सौंपेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे छात्रों से कार धुलवाने वाले वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुये आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पेपर लीक प्रकरणः SIT ने हरिद्वार कलेक्ट्रेट में अभ्यर्थियों और कोचिंग संस्थान संचालकों से किया संवाद

हरिद्वार। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों की जांच के लिए गठित एसआईटी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष जन संवाद बैठक का आयोजन किया, जिसमें एसआईटी टीम ने जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों, अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावको, कोचिंग संस्थान, जनसरोकार एवं आम नागरिकों के साथ खुला संवाद किया। टीम द्वारा संवाद के शुरूआत में घटनाक्रम के बारे में जानकारी देते हुए हुई गिरफ्तारियों के बारे में भी विस्तार से बताया। टीम द्वारा विभिन्न अभ्यर्थियों की आंशकाओं का समाधान किया गया तथा जांच हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण पहुलओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। एसआईटी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित राजस्व वादों के निस्तारण के लिए चलाया जाए अभियान

स्थानान्तरण हो चुके कर्मियों को डीएम तत्काल करें कार्यमुक्त देहरादून। मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष राजस्व परिषद आनन्द बर्द्धन ने शनिवार को राजस्व परिषद सभागार में जिलाधिकारियों के साथ राजस्व वादों की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि धारा 34 एवं 143 से सम्बन्धित एक वर्ष से अधिक समय से लम्बित वादों को अगले तीन माह में निपटारा कर लिया जाए। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को धारा – 34 और 143 से सम्बन्धित वादों में गम्भीर अनियमितताओं पर तत्काल विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार विकास नगर को वादों के निस्तारण में धीमी गति पर कारण बताओ नोटिस जारी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जीएसटी की दरों में कमी से सभी वर्गों में उत्साह: धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीएसटी बचत उत्सव की श्रृंखला में हरिद्वार में हरकीपैड़ी बाजार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कारोबारियों एवं आम लोगों के साथ जीएसटी की घटी दरों को लेकर संवाद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आर्थिक सुधारों एवं विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। जीएसटी की दरों में सुधार के चलते प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन होना तय है। जीएसटी बचत उत्सव के तहत हरकीपैड़ी क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में जीएसटी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट के प्राइमरी स्कूल में डिजिटल क्लासरूम का किया वर्चुअल शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सी.एस.आर. डायलॉग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट के प्राथमिक विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम का वर्चुअल शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एक्सिस बैंक समूह के साथ राज्य के 24 विद्यालयों के डिजिटलाइजेशन के लिए तथा टोयटा के साथ पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक सशक्तिकरण के क्षेत्र में सी.एस.आर. संचालित करने के लिए एमओयू किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश के प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट हाउस अपने “सोशल रिस्पांसिबिलिटी इनिशिएटिव“ के अंतर्गत उत्तराखण्ड में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूकास्ट में यौन उत्पीड़न पर जागरूकता कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् (यूकास्ट) की पाश समिति के सदस्यों द्वारा कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न पर आज एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य परिषद् में एक सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण बनाया जाना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में यूकास्ट पाश की अध्यक्ष डा0 मन्जु सुन्दरियाल ने समिति के कार्यों-अधिकारों एवं भविष्य की कार्ययोजना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं पाश विशषज्ञ डा0 रीमा पंत ने बताया कि कार्यस्थल पर सैक्सुयल हैरेसमेंट रोकने के लिये हर कार्यालय में आन्तरिक समिति होनी चाहिए जो कि महिलाओं की सुरक्षा के लिये अत्यन्त आवश्यक है। उनके द्वारा विस्तार [more…]