Archives
छात्रों के हित में निर्णय लेने से पीछे नहीं हटेगी सरकारः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता से लेकर मीडिया जगत तक, सभी इस तथ्य के साक्षी हैं कि हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू कर 100 से अधिक नकल माफियाओं को सलाखों के पीछे भेजा है और योग्यता व प्रतिभा के आधार पर पिछले 4 सालों में 25,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। जिनकी परीक्षायें बिना किसी भ्रष्टाचार और नकल के पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुये कहा कि उनकी सरकार छात्रोें के हित में निर्णय लेने के [more…]
संस्कृति मंत्रालय की विशेष सचिव ने यूकॉस्ट और प्रस्तावित साइंस सिटी स्थल का किया निरीक्षण
देहरादून। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार की विशेष सचिव एवं वित्तीय सलाहकार रंजना चोपड़ा ने आज उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून तथा प्रस्तावित साइंस सिटी स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने उनका स्वागत किया तथा परिषद की विज्ञान-आधारित योजनाओं, नवाचारों और राज्य में संचालित प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने परिषद द्वारा राज्य में किए जा रहे अनुसंधान, विज्ञान प्रसार तथा सामाजिक-तकनीकी पहलों से भी अवगत कराया। चोपड़ा ने प्रस्तावित साइंस सिटी परियोजना के विभिन्न घटकों की जानकारी प्राप्त की और इसके भविष्यगत महत्व पर विस्तार से चर्चा की। [more…]
गुलाबी कांठा ट्रेकः पर्यटन सचिव ने पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
देहरादून/बड़कोट। “ट्रेक ऑफ दी ईयर 2025” के अंतर्गत चयनित उत्तरकाशी जिले में स्थित गुलाबी कांठा ट्रेक के पहले ट्रेकिंग दल को आज पर्यटन सचिव धीरेज गर्ब्याल ने देहरादून स्थित ट्रेक दी हिमलायाज (टीटीएच) के कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दल में 21 सदस्य शामिल थे, जो देश के विभिन्न राज्यों से आए हैं। यह दल देहरादून से स्यानाचट्टी के लिए रवाना हुआ और कुल 6 दिन की गुलाबी कांठा ट्रेक यात्रा करेगा। गुलाबी कांठा ट्रेक की विशेषता यह है कि इसे सालभर किसी भी मौसम में किया जा सकता है। आने वाले समय में यह ट्रेक बड़ी [more…]
उत्तरकाशी के भाजपा नेता ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया त्यागपत्र
देहरादून। उत्तरकाशी के भाजपा नेता अभिषेक जगूड़ी ने पार्टी की नीतियों और कार्यप्रणाली से असंतुष्ट होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। रविवार को जगूड़ी अपने समर्थकों के साथ उत्तरकाशी से देहरादून पहुंचे और परेड ग्राउंड में बेरोजगार युवाओं के साथ धरने पर बैठे। अभिषेक जगूड़ी, भागीरथी मंडल के महामंत्री रहे चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट और जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान को भेजे त्याग पत्र में जगूड़ी ने कहा कि देश एवं प्रदेश में भाजपा की सरकारें होने के बावजूद जो दयनीय स्थिति आम जनता व युवाओं की बना दी गयी है, वह अत्यंत पीड़ादायक है। पार्टी [more…]
स्वच्छ उत्तराखण्ड के लिए किए जा रहे प्रयासों को गति देने में सहयोगी बनें छात्र-छात्राएं: धामी
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों को स्वच्छता ही सेवा के तहत गंगा शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जनभागीदारी होगी। मुख्यमंत्री ने छात्रों का आह्वान किया कि वे अपने आस-पास सफाई पर ध्यान देकर स्वच्छ उत्तराखण्ड की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को गति देने में सहयोगी बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे स्वभाव व संस्कार में स्वच्छता की भावना आये इस दिशा में भी हमे प्रयासरत रहना होगा। इससे पूर्व विद्यालय के छात्रों [more…]
एमटीबी मालदेवता 2025 : प्रतिस्पर्धा और इंस्पिरेशन का मेला
देहरादून – मालदेवता की वादियों में दो दिवसीय एमटीबी मालदेवता 2025 साइक्लिंग रेस का रोमांच चरम पर रहा। करीब 300 राइडर्स ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। शानदार प्रतिस्पर्धा, दर्शकों का उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया। सुबह की शुरुवात जुम्बा से हुई, जहाँ सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जा से वार्मअप किया। इसके बाद 6:30-7 बजे के बीच अलग-अलग श्रेणियों के प्रतिभागियों को रवाना किया गया। रेस का सबसे कठिन हिस्सा था – 3 से 5 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई। ढलान भी आसान नहीं थी, संकरे रास्ते और तेज मोड़ों ने सभी [more…]
बसानी गांव में शुरू हुई स्वदेशी 4G सेवा, प्रधानमंत्री ने किया देशव्यापी शुभारंभ
भीमताल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 14,180 स्थलों पर भारत की पहली स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ किया। इसी क्रम में उत्तराखंड में चयनित दो स्थानों में से एक जनपद नैनीताल का ग्राम बसानी भी शामिल रहा। बसानी गांव में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से संचार सुविधाओं की समस्या रही है। आज स्वदेशी तकनीक से बनी 4G सेवा का शुभारंभ क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है। [more…]
टेस्ट खरीद में पकड़ा बड़ा कर घोटाला, 9 लाख का बिना बिल माल जब्त
भीमताल । राज्य में कर अपवंचन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य कर विभाग, विशेष अनुसंधान इकाई हल्द्वानी ने लेन संख्या 1, मंगलपड़ाव स्थित एक फर्म पर छापा मार कार्रवाई की। जांच अपर आयुक्त राज्य कर कुमाऊँ जोन रुद्रपुर राकेश वर्मा और संयुक्त आयुक्त एसएसटी हल्द्वानी के निर्देश पर 26 सितंबर को की गई।जांच में पाया गया कि उक्त फर्म पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से जीएसटी जमा नहीं कर रही थी। छोटे और मिनी वाहनों के माध्यम से बोरी, तम्बाकू सहित अन्य सिन गुड्स की [more…]
विश्व पर्यटन दिवस पर ट्रैकिंग, बर्डवॉचिंग और सफाई अभियान
भीमताल । विश्व पर्यटन दिवस पर जिला पर्यटन विभाग नैनीताल की ओर से “टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन” थीम के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। टांकी बैंड से पंगोट स्थित ब्रह्मस्थली मंदिर तक ट्रैकिंग का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय शहीद सैनिक राजकीय पॉलिटेक्निक के एनसीसी कैडेटों समेत 80 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।नेचर गाइड नरेश रावत ने ट्रैकिंग के दौरान प्रतिभागियों को प्रकृति संरक्षण और पर्वतीय पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया। वहीं बर्ड वॉचर पुरन जोशी ने नैना देवी बर्ड सेंचुरी में पाए जाने वाले दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियों के बारे [more…]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 सितम्बर को नैनीताल दौरे पर, मन की बात और सम्मान समारोह में करेंगे सहभागिता
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 28 सितम्बर 2025 को एकदिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर नैनीताल आ रहे हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 09:40 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे पूर्वाह्न 10:40 बजे अस्थायी हेलीपैड, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल पहुंचेंगे। आगमन के उपरांत मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद धामी पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक [more…]
