Archives
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश में ‘कीप द बीट, लव योर हार्ट‘ थीम पर रंगारंग कार्यक्रम
देहरादून। विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर आज श्री महंत इन्दिरेश के सभागार में रंगारंग ‘कीप द बीट, लव योर हार्ट‘ थीम पर रंगारंग व शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के हृदय रोग विभागध्यक्ष प्रो डाॅ. तनुज भाटिया द्वारा स्वागत अभिभाषण से किया गया। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व हृदय दिवस व उसके महत्व के विषय मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वभर में 29 सितंबर विश्व हृदय दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इसके उपरांत सरस्वती वंदना की गई। श्री गुरु राम राय इस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल [more…]
श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में देर शाम मौसम ने ली करवट, बारिश से मौसम हुआ सर्द
श्री बदरीनाथ/ श्री केदारनाथ धाम। श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ यात्रा निरंतर चल रही है बीते दो तीन सप्ताह से धामों में धूप खिली रही मौसम सामान्य रहा आज देर शाम श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट ली है बादल छाने के बाद बूंदाबांदी तथा उसके बाद बारिश शुरू हो गयी। श्री केदारनाथ धाम से प्राप्त सामाचार के अनुसार शायंकाल पांच बजे बारिश हुई उसके बाद बारिश थम गयी लेकिन मौसम सर्द हो गया। बदरीनाथ धाम से बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज सोमवार शायंकाल छ:बजे बदरीनाथ धाम में आसमान में [more…]
मुख्यमंत्री धामी धरना स्थल पर पहुंचे, पेपर लीक प्रकरण की CBI जांच की संस्तुति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी है। सोमवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री धामी अचानक, परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंच गए। यहां मुख्यमंत्री ने युवाओं का पक्ष सुनने के बाद कहा कि युवा इस त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी के बीच आंदोलन कर रहे हैं, इससे खुद उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का एक ही संकल्प है कि परीक्षा प्रक्रिया [more…]
मन की बात के 126वें एपिसोड को सुनते हुए बोले मुख्यमंत्री धामी – कार्यक्रम दे रहा देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा
भीमताल । जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 126वें एपिसोड को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को इस मंच से जोड़ा है और जनहित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत को [more…]
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बच्चों को दिलाई गंगा शपथ
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों को नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा शपथ दिलाई और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने आस-पास की सफाई पर ध्यान दें और स्वच्छ उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि [more…]
विद्या भारती प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री धामी – भारतीय शिक्षा से जुड़ेगा मजबूत भविष्य
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और राष्ट्रभाव को आत्मसात करते हुए विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से 1952 में गोरखपुर में [more…]
डांडिया महोत्सव में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, भारतीय संस्कृति को बताया वैश्विक पहचान का प्रतीक
भीमताल । नवरात्रि के अवसर पर रामनगर में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने डांडिया नृत्य को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि यह परंपरा अब वैश्विक मंच पर पहचान बना रही है। रेखा आर्या ने कहा कि डांडिया न केवल सांस्कृतिक विरासत को मजबूती देता है, बल्कि समाज को एकता, उत्साह और पारस्परिक सद्भाव के सूत्र में भी बांधता है। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं, विदेशों में भी [more…]
भीमताल में अक्टूबर से शुरू होगा बहुप्रतीक्षित पार्किंग निर्माण
छह साल बाद जगी उम्मीद, 150 वाहनों की होगी क्षमता भीमताल । नगरवासियों की छह वर्ष पुरानी मांग आखिरकार अब पूरी होने जा रही है। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बहुप्रतीक्षित पार्किंग परियोजना को मंजूरी देते हुए अक्टूबर माह से निर्माण कार्य शुरू करने की पुष्टि की है। इस योजना के पूरा होने से नगर की विकराल होती जाम समस्या में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी द्वारा लंबे समय से पत्राचार एवं अनवरत प्रयास किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में घोषणा किए जाने के [more…]
SGRRU में सजी नवरंग डांडिया की मनमोहक संध्या
गरबा-डांडिया की थिरकन और पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों ने बांधा समां बंगाली, गुजराती व नवरात्रि व्यंजन के साथ पहाड़ी व्यंजन भी बने कार्यक्रम का आकर्षण देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में रविवार की शाम मां दुर्गा के जयकारों और भक्तिमय माहौल के बीच नवरंग डांडिया 3.0 की धूम देखने को मिली। गरबा और डांडिया की ताल पर सजी रंगीन छटा ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। पहाड़ी मंडाण की मधुर धुनों से लेकर गुजराती गरबा और डांडिया की थिरकन तक, हर लम्हा नवरात्रि की भक्ति और उत्सव का संगम बन गया। वहीं बंगाली, गुजराती, नवरात्रि व पहाड़ी व्यंजनों [more…]
श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी को होगी तय
श्री बदरीनाथ धाम। इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि विजय दशमी गुरूवार 2 अक्टूबर को तय होगी।कपाट बंद होने की तिथि तय करने हेतु श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में दोपहर बाद एक भब्य धार्मिक समारोह का आयोजन होगा जिसमें धर्माधिकारी, वेदपाठी पंचांग गणना पश्चात श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि तय करेंगे तथा श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी )पदाधिकारियों की उपस्थिति में बदरीनाथ धाम के रावल कपाट बंद की तिथि की घोषणा करेंगे। इसी दिन कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंच पूजाओं का कार्यक्रम तथा श्री उद्धव [more…]
