Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

AVBP के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के  देहरादून जनपद के विभिन्न महाविद्यालयों के विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। मुख्यमंत्री ने  सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि युवा ही देश और राज्य की प्रगति की असली शक्ति हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। विजयी प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री को अपनी आगामी योजनाओं और छात्र समाज के हित में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने उन्हें मार्गदर्शन और सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कल महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा इसके आदेश जारी कर दिये गए हैं। अब प्रदेश में 01 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक एवं कोषागारों में भी यह अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी ब्लॉक के तीन दूरस्थ गांवों को मॉडल विलेज बनाने की मांग, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सौंपा ज्ञापन

भीमताल । धारी ब्लॉक के बबियाड़, दुदुली और अमदो जैसे दूरस्थ गांव आज भी विकास की मुख्यधारा से कटे हुए हैं और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। इन्हीं समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने नैनीताल के सहायक परियोजना निदेशक से मुलाकात की और इन तीनों गांवों को मॉडल विलेज के रूप में विकसित करने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा। मनोज शर्मा ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि इन गांवों की भौगोलिक दूरी और दुर्गमता के कारण सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक नहीं पहुंच पाता है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल आवास योजना की रुकी किस्तों पर कार्रवाई की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता ने सौंपा ज्ञापन

भीमताल। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में चयनित आवास योजना के लाभार्थियों को अब तक किस्तों का भुगतान न होने से निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। नौ वार्डों के प्रभावित परिवारों में इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका कार्यालय में गुहार लगाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने चयनित परिवारों की आर्थिक व मानसिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मल्लीताल बाजार में स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

भीमताल । मल्लीताल बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग उठाई है। इसी क्रम में मंगलवार प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भीमताल के अध्यक्ष एवं कुमाऊँ मंडल सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल, वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप पाठक और व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने अधिशासी अभियंता (AE) को ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र से रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं, विद्यार्थी और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन कई वाहन चालक अत्यधिक रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने किया देवनगर-पलड़ा डैम पर धरना प्रदर्शन, भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायत की

भीमताल । वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के देवनगर-पलड़ा गांव पहुँचे और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए डैम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह डैम लगभग आठ महीने पहले आबादी के पास गधेरे में बनाया गया था, लेकिन बनने के दो महीने के भीतर ही टूट गया।मनोज शर्मा ने कहा कि डैम टूटने से ग्रामीणों के खेत बह गए, मकानों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया और बगीचों की स्थिति भी गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार दोपहर अचानक परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी। इस दौरान उन्होंने युवाओं का पक्ष सुना और कहा कि सरकार चाहती है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में सरकार ने इसी संकल्प के अनुसार काम किया है और युवाओं के मन में किसी भी तरह की शंका या संदेह नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं से भावुक अपील करते [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र बैठक सम्पन्न

जिला स्वरोजगार अनुश्रवण समिति की बैठक भी आयोजित भीमताल । जिला उद्योग सभागार हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही कर निर्धारित अवधि में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहे लो.नि.वि., सिंचाई, जल संस्थान और खान विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी [more…]

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी वंदना ने किया हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु रात-दिन कार्य करने के निर्देश भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में चल रहे सड़क सुधारीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अक्टूबर माह में सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए दिन-रात कार्य किया जाए।जिलाधिकारी ने एडीबी परियोजना के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने को कहा। UUSDA अधिकारियों को निर्देश दिए गए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति ने पर्यटन उद्यमियों को प्रदान किया “सैर सलीका पुरस्कार”

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रकाश सिंह ने “जिम्मेदार पर्यटन” के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले पर्यटन उद्यमियों सहित अभिनव प्रयास करने ट्रैवल प्रेरकों को पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र में पर्यटन दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में “सैर सलीका पुरस्कार” प्रदान किए। गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग द्वारा सैर सलीका अभियान वर्ष 2016 से पूरे देश के पर्यटन स्थलों पर शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट प्रैक्टिस की श्रेणी में रखा गया है।भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भी [more…]