Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

25 नवंबर को बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

श्री बदरीनाथ धाम । विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट मंगलवार 25 नवंबर को अपराह्न 2 बजकर 56 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद हो जायेंगे । कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत 21 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी। आज विजय दशमी के अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी इस अवसर पर विशेष रूप से मौजूद रहे । बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं बीकेटीसी सदस्यों मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल हकहकूकधारियों तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में आयोजित भब्य धार्मिक समारोह में रावल अमरनाथ नंबूदरी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नशे में धुत्त SHO ने कई वाहनों को मारी टक्कर, सस्पेंड

देहरादून। नशे में धुत्त राजपुर थाने के थानाध्यक्ष ने बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे राजपुर रोड पर अपनी कार से एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी। वाहनों को टक्कर मारने के बाद मौके से भागने की कोशिश कर रहे शैंकी कुमार को वहां पर मौजूद लोगों ने पहचान लिया। इसी दौरान चीता पुलिसकर्मी आए और शैंकी कुमार को साथ ले जाने लगे, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया। मौके पर जमकर हंगामा होने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना डाला और कुछ ही देर में यह वीडियो पूरे शहर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वच्छता पुरस्कार 2025 से नवाज़ा गया केदारनाथ धाम, DDRS नीति बनी मिसाल

देहरादून।.केदारनाथ धाम को राज्य स्तरीय “स्वच्छता पुरस्कार 2025” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगर पंचायत केदारनाथ को प्रदान किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नीरज कुकरेती की सतत निगरानी और प्रयासों से धाम में Digital Deposit Refund System (DDRS) को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है, जिसने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में उच्च मानक स्थापित किए हैं। क्या है DDRS? इस प्रणाली में यात्रियों को प्लास्टिक बोतल या उत्पाद खरीदते समय एक निश्चित राशि जमा करनी होती है। उपयोग के बाद जब वे इन्हें निर्धारित केंद्रों पर लौटाते हैं, तो [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में स्वैच्छिक रक्तदान को 66 हजार लोगों ने किया पंजीकरण

देहरादून। “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के तहत प्रदेशभर में आयोजित रक्तदान शिविरों में अब तक 66 हजार से अधिक लोगों ने ई-रक्तकोष पोर्टल पर स्वैच्छिक रक्तदान के लिये अपना पंजीकरण कराया है। वहीं, 8 हजार से अधिक लोगों ने इन शिविरों में रक्तदान भी किया है। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर से यह विशेष अभियान प्रारम्भ किया गया है। अभियान के अंतर्गत राज्यभर के राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला एवं उप जिला अस्पताल, संयुक्त अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्वास्थ्य एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बुजुर्गों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र, नींबूवाला में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में  प्रदेश के सभी वरिष्ठ नागरिकों को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दीं।  उन्होंने वृद्धजनों को सम्मानित किया तथा वरिष्ठ नागरिक सम्मान संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधा रोपण भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों की सेवा के लिए समर्पित निशुल्क एंबुलेंस वैन  और वृद्धजनों की वाकथन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज के स्तंभ हैं, जिनका आशीर्वाद और अनुभव [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़-मुनस्यारी, हल्द्वानी-अल्मोड़ा हेली सेवाओं का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान योजना) के अंतर्गत पिथौरागढ़-मुनस्यारी-पिथौरागढ़ एवं हल्द्वानी-अल्मोड़ा-हल्द्वानी हवाई सेवाओं का मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन हवाई सेवाओं के शुरू होने से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में आम नागरिकों का आवागमन सुगम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा और मुनस्यारी उत्तराखंड के प्राचीन नगर होने के साथ ही ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण शहर हैं। ये शहर प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक मंदिरों और समृद्ध संस्कृति के लिए देश और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। हेली सेवा शुरू होने से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसएमआईएच में तिमाही बुलेटिन “कैंसर संवाद” का शुभारंभ

देहरादून। स्तन कैंसर जागरूकता माह के अवसर पर श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल (एसएमआईएच) के ऑन्कोलॉजी विभाग ने अपना तिमाही बुलेटिन “कैंसर संवाद” जारी किया। इस बुलेटिन का विमोचन प्राचार्य डॉ. अशोक नायक, नर्सिंग अधीक्षक श्री अनीस, डॉ. पंकज कुमार गर्ग (हेड, ऑन्कोलॉजी), डॉ. अजीत तिवारी, डॉ. रचित आहूजा और डॉ. पल्लवी कौल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत नर्सिंग स्टाफ के लिए स्तन कैंसर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इस सत्र में 100 से अधिक नर्सों ने भाग लिया। उन्हें पहले स्वयं स्तन की स्व-परीक्षा करने, फिर अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करने और उसके बाद समाज में इस [more…]

उत्तराखण्ड

रिश्वतखोरी के आरोप में पटवारी निलंबित, विभागीय जांच के आदेश

भीमताल । जनपद नैनीताल के राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) प्रकाश चन्द्र देवतल्ला, क्षेत्र रामगढ़, तहसील नैनीताल को रिश्वत मांगने के आरोप में जिला मजिस्ट्रेट ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए ऑडियो साक्ष्यों की प्राथमिक जांच में यह आरोप प्रथमदृष्टया सत्य पाया गया।प्रकाश चन्द्र देवतल्ला के खिलाफ फेसबुक (सोशल मीडिया) पर रिश्वत मांगने की बातचीत का एक ऑडियो वायरल हुआ था। जांच में पुष्टि हुई कि ऑडियो में सुनाई दे रही आवाज उन्हीं की है। राजस्व उपनिरीक्षक पर आरोप है कि वे सरकारी कार्यों में जानबूझकर देरी कर रहे [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में कल महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर महानवमी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के निर्देश दिए गए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में सचिव सामान्य प्रशासन द्वारा इसके आदेश जारी कर दिये गए हैं। अब प्रदेश में 01 अक्टूबर 2025 को राज्य सरकार के सभी कार्यालयों में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। बैंक एवं कोषागारों में भी यह अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को महानवमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का यह पर्व समाज में नारी के महत्व एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं: धामी

सीएम बोले –  25 हज़ार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी, 100 से अधिक नकल माफिया जेल में  42 लाख श्रद्धालुओं ने सकुशल की चारधाम यात्रा पूरी, अब शीतकालीन यात्रा को मिलेगा बढ़ावा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से 1 लाख करोड़ की परियोजनाएं धरातल पर  2014 से पहले घोटालों की चर्चा, आज भारत विश्व मंच पर सशक्त राष्ट्र उत्तराखंड में 9 हज़ार एकड़ भूमि लैंड जिहाद से मुक्त उत्तराखंड बनेगा एडवेंचर टूरिज़्म हब स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ के मंत्र को आत्मसात करें देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून के फेयरफिल्ड बाय मेरियट मालसी में टाइम्स ऑफ़ इंडिया कॉन्क्लेव के तहत [more…]