Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बृजवासी की पहल से शुरू हुआ विद्युत सुधार कार्य, नौकुचियाताल व आसपास के क्षेत्रों को मिलेगी बड़ी राहत

भीमताल। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी की लगातार पैरवी और प्रयास आखिरकार रंग लाए हैं। भीमताल के वार्ड 3 और 4 सहित पर्यटन नगरी नौकुचियाताल तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय से बनी हुई बिजली संकट की समस्या के समाधान के लिए विद्युत विभाग ने क्षेत्र में कार्य प्रारंभ कर दिया है। पिछले वर्ष बृजवासी ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए इसे शासन के समाधान पोर्टल पर दर्ज कराया था। उनकी मांग पर विद्युत विभाग ने 11 केवी की लगभग 85 किमी लंबी भीमताल-नौकुचियाताल विद्युत लाइन के पोषक विभाजन का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डीएसए मैदान में रावण दहन, शोभायात्रा और रामलीला के साथ धूमधाम से मनी विजयादशमी

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने परिवार संग किया कार्यक्रम में सहभाग, श्रीराम के आदर्शों पर चलने का आह्वान भीमताल । सरोवर नगरी नैनीताल में विजयादशमी का पर्व पूरे उत्साह, भव्यता और सांस्कृतिक परंपरा के साथ मनाया गया। गुरुवार को डीएसए मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत अपने परिवार सहित पहुंचे। उन्होंने उपस्थित नागरिकों और श्रद्धालुओं को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा और सदाचार का प्रतीक है तथा समाज को उनके आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। डीएसए मैदान में राम–रावण संवाद का मंचन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्नातक परीक्षा नकल मामले में जांच आयोग की जनसुनवाई 3-4 अक्टूबर को

सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी हल्द्वानी पहुंचे, अभ्यर्थियों और नागरिकों से सीधे लेंगे सुझाव व शिकायतें भीमताल । स्नातक प्रतियोगी परीक्षा-2025 के दौरान हुए कथित नकल प्रकरण की जांच अब जनता के समक्ष खुले तौर पर की जाएगी। गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी गुरुवार को हल्द्वानी पहुंच गए हैं। वे 3 और 4 अक्टूबर को सर्किट हाउस, काठगोदाम में जनसुनवाई व जन संवाद करेंगे। ➡️ 03 अक्टूबर (शुक्रवार)सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जनसुनवाई एवं जन संवाद।➡️ 04 अक्टूबर (शनिवार)सुबह 10 बजे से 11 बजे तक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गांधी व शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को मिला सम्मान

जिलाधिकारी वंदना ने कहा– सत्य, अहिंसा और सादगी आज भी देश की राह रोशन करते हैं भीमताल । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी वंदना ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य, अहिंसा और सरल जीवन आज विश्व के लिए प्रेरणा है। उनके विचार समाज में समानता, शांति और सौहार्द की राह दिखाते हैं।लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

“स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के तहत उत्तराखंड की बड़ी उपलब्धि

देहरादून। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) उत्तराखंड की ओर से चलाए जा रहे स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत आयोजित स्वास्थ्य शिविरों ने राज्यभर में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब तक प्रदेशभर में 21,268 शिविर (स्क्रीनिंग एवं स्पेशलिटी कैंप) लगाए गए हैं। इन शिविरों में कुल 13.48 लाख से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। यह अभियान जन-जन तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है। इन शिविरों में लोगों को विभिन्न बीमारियों की जांच और परामर्श उपलब्ध कराया गया। अब तक 5.87 लाख से अधिक लोगों की उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) की जांच [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

परेड ग्राउंड में हुआ रावण दहन, मुख्यमंत्री धामी भी दशहरा कार्यक्रम में रहे मौजूद

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी पर्व के अवसर पर परेड ग्राउंड में आयोजित दशहरा महोत्सव व रावण दहन में प्रतिभाग किया। समस्त प्रदेशवासियो को विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने भगवान श्रीराम से सभी प्रदेशवासियों के लिए स्वस्थ जीवन, उज्ज्वल भविष्य, सुख और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दशहरे का पर्व न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अमूल्य हिस्सा है बल्कि यह पर्व हमें मानव जीवन में धर्म, सत्य और मर्यादा के महत्व का बोध भी कराता है। यह हमें रावण जैसे अहंकारी और अधर्मी के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नवरात्र में पहले चरण की सफलता के बाद अब दशहरा-दिवाली को देखते हुए मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान का दूसरा चरण शुरू

देहरादून। त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं की सेहत से किसी भी प्रकार का समझौता न हो, इसके लिए खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (FDA) उत्तराखंड ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देश पर विशेष अभियान चलाया हुआ है। नवरात्रों में अभियान के पहले चरण की सफलता के बाद अब दशहरा और दीपावली को देखते हुए इसका दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है। इस अभियान के तहत राज्यभर में मिठाई प्रतिष्ठानों, डेयरी उत्पाद विक्रेताओं, मिष्ठान भंडारों, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय स्थलों पर सघन सैंपलिंग और निरीक्षण किए जा रहे हैं। FDAका अभियान लगातार जारीगढ़वाल और [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर को शीतकाल के लिए होंगे बंद

 तृतीय केदारनाथ तुंगनाथ जी के कपाट 6 नवंबर को बंद होंगे उखीमठ/ रूद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23अक्टूबर को भैया दूज के पावन पर्व पर प्रातः 08:30 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे। कपाट बंद होने के बाद इसी दिन बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली पहले पड़ाव रामपुर के लिए प्रस्थान करेगी। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जारी संदेश में ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट बंद पश्चात पंचमुखी डोली प्रस्थान कार्यक्रम सहित श्री मदमहेश्वर तथा श्री तुंगनाथ जी के कपाट बंद होने की तिथि निश्चित होने प्रसन्नता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन्यजीव सप्ताह के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री धामी ने बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में वन्यजीव सप्ताह का राज्य में विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने वन विभाग की बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली वन्यजीव संरक्षण के संदेश का प्रचार-प्रसार करते हुए मुख्य स्थलों घण्टाघर, परेड ग्राउंड, सर्वे चौक से होते हुए मालसी जू तक पहुँची। हर वर्ष अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वन्यजीव सप्ताह मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वन्यजीवों के संरक्षण तथा उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष वन्यजीव सप्ताह की 74वीं थीम “मानव वन्यजीव सह-अस्तित्व“ रखी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रामपुर तिराहा शहीदों को मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

रामपुर तिराहा (मुजफ्फरनगर)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को शहीद स्थल रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) में उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों की पुण्य स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रामपुर तिराहा शहीद स्थल के री-डेवलपमेंट का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। संग्रहालय को भव्यता प्रदान करने के लिए कार्य किए जाएंगे।इस स्थल पर एक कैंटीन बनाई जाएगी और उत्तराखण्ड की बसों को ठहरने के लिए स्टॉपेज भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 अक्टूबर 1994 का रामपुर तिराहा गोलीकांड, उत्तराखंड [more…]