Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC: एक और भर्ती परीक्षा से पहले संदिग्ध अभ्यर्थी गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने फर्जी तरीके से यूकेएसएसएससी की परीक्षा देने की योजना बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परीक्षा के लिए निर्धारित उम्र निकलने के कारण अभिलेखों में फर्जीवाडा कर एक ही परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केन्द्रों से आवेदन किया था। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 05 अक्टूबर 25 को प्रस्तावित सहकारी निरीक्षक, वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के डाटा परीक्षण के दौरान आयोग को एक अभ्यर्थी के अभिलेख संदिग्ध प्रतीत हुए, जिस पर आयोग ने अभ्यर्थी के अभिलेखों की जांच करने के लिए पुलिस को पत्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से 54 टीमों के लगभग एक हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन को इस आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देवभूमि उत्तराखंड में सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, जो राज्य के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी में आपदा में सहयोग वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी के कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सम्मान ऐसे कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अपनी जान की परवाह किए बिना योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम उत्तराखंड की बात करते हैं, तो केवल इसके प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिकता की ही नहीं, बल्कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

युवाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतर जरिया बन रही पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना

चमोली। पर्यटन विभाग की ओर से संचालित होम स्टे योजना राज्य में युवाओं के बेहतर स्वरोजगार का जरिया बन रही हैं। विभाग की ओर से योजनाओं माध्यम से युवाओं को अनुदान प्रदान कर घर पर ही स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिससे पलायन पर प्रभावी रोक लगने के साथ ही युवा अपने ही घर पर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार सृजन की मंशा से वर्ष 2018 में दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना (होम स्टे योजना) का शुभारंभ किया। जिसके तहत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा एक बार फिर स्थगित 

देहरादून। मुख्यमंत्री मेधावी छात्र प्रोत्साहन (जूनियर एवं माध्यमिक स्तर) छात्रवृत्ति परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा छह अक्टूबर को राज्य के 347 केन्द्रों पर प्रस्तावित थी। इससे पहले भी दो बार यह परीक्षा स्थगित की जा चुकी है। निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण उत्तराखण्ड बन्दना गर्ब्याल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि राज्य मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून द्वारा प्रदेश के पांच जनपदों में 06 और 07 अक्टूबर, 2025 को आरेंज अलर्ट का पूर्वनुमान घोषित किया गया है। परीक्षार्थियों की सुरक्षा व किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में दिए निर्देश

देहरादून। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय टिहरी की छात्रा साक्षी द्वारा विश्वविद्यालय के स्तर से डिग्री नहीं दिए जाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन किए जाने के बावजूद इस प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया। शुक्रवार को सचिवालय में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान उक्त प्रकरण जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आया तो उन्होंने इस पर सख़्त नाराज़गी व्यक्त करते हुए सचिव आईटी और सचिव उच्च शिक्षा को एक सप्ताह में इस प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही संबंधित अधिकारी पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थी को एक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC अध्यक्ष की बर्खास्तगी को कांग्रेस का सीएम आवास कूच, गिरफ्तार

देहरादून। यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने, यूकेएसएसएससी के अध्यक्ष गणेश सिंह मर्तोलिया की तत्काल बर्खास्तगी और स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा को निरस्त कर परीक्षा की नई तिथियां शीघ्र घोषित करने की मांग को लेकर आज कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हालांकि, पुलिस ने कांग्रेसियों को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस दौरान बेरिकेडिंग पार करने की कोशिश कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। इससे बाद कांग्रेसी सड़क पर ही धरने पर बैठ गए और “पेपर चोर गद्दी छोड़” जैसे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

SGRRU के छात्र-छात्राओं ने नशा विरुद्ध जनसंदेश रैली में दिया नशा न करने का संदेश

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को नशे के खिलाफ विशाल जनसंदेश रैली निकालकर समाज को जागरूक किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के  प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नशा किसी भी रूप में जीवन को अंधकारमय बना देता है। युवा शक्ति यदि ठान ले तो नशा मुक्त समाज और नशा मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा और स्वास्थ्य को अपनाने तथा नशे जैसी बुराई से दूर रहने का संदेश दिया। बार एसोएिशन देहरादून की ओर से आहुत इस विशाल रैली [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ के मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून जू में वन्य जीव प्राणी सप्ताह का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में वन्य जीवों के हमले में होने वाली जनहानि पर मिलने वाली सहायता राशि को बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वन्यजीव हमारी आस्था, संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग हैं, हमारे देवी – देवताओं ने भी इनके साथ सह-अस्तित्व का संदेश दिया है। मां दुर्गा का वाहन शेर, गणेश जी का वाहन मूषक, मां सरस्वती का हंस, भगवान कार्तिकेय का मोर, लक्ष्मी जी का उल्लू और देवाधिदेव महादेव के कंठ पर विराजमान [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भगवान बदरी विशाल के दर्शन को पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी

श्री बदरीनाथ धाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी तथा उनके साथ बदरीनाथ धाम पहुंचे अतिथियों ने आज भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया तथा भगवान बदरी विशाल का प्रसाद भेंट किया। मंदिर में दर्शनों के पश्चात पंकज मोदी तथा अतिथियों ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट की तथा यात्रा विषयक चर्चा की। इस अवसर पर बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी/ कार्यपालक मजिस्ट्रेट विजय प्रसाद थपलियाल भी मौजूद रहे।