Archives
हाथियों के संरक्षण को देहरादून में नेचर्स बड्डी ने किया साइकिल से जागरूकता रैली का आयोजन
देहरादून – वन्य जीव सप्ताह के तहत आज देहरादून में गज उत्सव मनाया गया। नेचर्स बड्डी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य हाथियों के संरक्षण और उनके जीवन, व्यवहार तथा जंगलों में उनके विचरण के बारे में लोगों को जागरूक करना था। नेचर्स बड्डी संस्था उत्तराखंड के तीन हाथी कॉरिडोरों में संरक्षण का कार्य करती है। आज की रैली महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के पास सौड़ा सरोली से शुरू होकर बडासी पुल तक आयोजित की गई, क्योंकि हाल के समय में इस क्षेत्र में हाथियों का आवागमन बढ़ा है और यहां [more…]
1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान खाली कराया गया था उत्तरकाशी का यह गांव
जादूंग(उत्तरकाशी)। भारत-चीन सीमा से लगे जनपद का सीमांत गांव जादूंग अब वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत पर्यटन की नई पहचान बनने की ओर अग्रसर है। यहां स्थानीय नागरिकों को सामाजिक-आर्थिक विकास और रोजगार से जोड़ने के साथ ही विभिन्न विकास कार्य तेजी से जारी हैं। रविवार को जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जादूंग गांव का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण से पूर्व जिलाधिकारी ने सीओ आईटीबीपी एवं अन्य अधिकारियों के साथ समसायिक विषयों पर भी चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि योजना [more…]
उत्तराखण्ड के लिए गौरव का क्षण, IPS लोकेश्वर सिंह का संयुक्त राष्ट्र से सम्बद्ध अंतरराष्ट्रीय संगठन में चयन
देहरादून। उत्तराखण्ड कैडर के आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह, जो वर्तमान में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के पद पर कार्यरत हैं, का चयन संयुक्त राष्ट्र (UN) से सम्बद्ध एक अंतरराष्ट्रीय संगठन में हुआ है। यह चयन एक कठिन और प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया गया है, जिसमें विश्वभर के योग्य अधिकारी भाग लेते हैं। लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। उन्होंने पिछले 11 वर्षों के दौरान उत्तराखण्ड पुलिस में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने हरिद्वार, देहरादून, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ जैसे [more…]
आपदा में गलत सूचना का प्रसार घातक: नेगी
देहरादून। आपदा के दौरान गलत सूचनाओं का प्रसार काफी घातक है। सही सूचनाओं का प्रसार समस्याओं के समाधान में सहूलियत प्रदान करता है। अगर समय रहते सही सूचना काे प्रसारित कर दिया जाए और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोक दिया जाए तो इससे आपदा पीड़ितों के दर्द को एक हद तक कम किया जा सकता है। यह बातें सहायक निदेशक सूचना/ जिला सूचना अधिकारी बद्री प्रसाद नेगी ने शनिवार को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के कार्यक्रम के दौरान कही। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की जिला इकाई देहरादून की तरफ से आयोजित ” आपदा और मीडिया का दायित्व” विषय पर आयोजित गोष्ठी [more…]
गालीबाज ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित
हरिद्वार। जिला पंचायत राज अधिकारी ने खानपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अकिंत कुमार को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वह फोन पर किसी व्यक्ति से गाली-गलौच करते हुए सुनाई दे रहे हैं। विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांग था, लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए सहायक विकास अधिकारी (पं०) बहादराबाद के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह की ओर से जारी निलम्बन आदेश में कहा गया है कि निलम्बन [more…]
शिक्षा विभाग में बम्पर प्रमोशन, देखें आदेश
देहरादून। शिक्षा विभाग में 52 प्रशासनिक अधिकारियों (वेतनमान 44900-142400, लेवल-7) को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (राजपत्रित) (वेतनमान 47600-151100, लेवल-8) के पद पर पदोन्नति देने के साथ ही नए स्थलों पर तैनाती दी गई है।
दून पुस्तकालय में ‘आवारा कदम अनजान रास्ते’ का लोकार्पण और चर्चा
देहरादून। देहरादून का ‘दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र’ एक बार फिर आज एक साहित्यिक और बौद्धिक चेतना के उत्सव का साक्षी बना। आज सायं केंद्र के सभागार में एक विचारोत्तेजक आयोजन में लेखक शूरवीर रावत की नवीनतम कृति “आवारा कदम अनजान रास्ते” के लोकार्पण व उस पर चर्चा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । यह आयोजन न केवल एक पुस्तक प्रकाशन का एक उत्सव था बल्कि हिमालय की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यावरणीय धरोहर को समझने और उसकी गहराई में उतरने का एक अनूठा अवसर भी था। इस यात्रा वृतांत में लेखक ने हिमालय के विभिन्न क्षेत्रों की बीस यात्राओं को चित्रित [more…]
प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर FDA की छापेमारी
देहरादून। बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) की संयुक्त टीमें प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की औषधि दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। यह अभियान हाल ही में राजस्थान और मध्य प्रदेश में खांसी की दवा (कफ सिरप) के सेवन से बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद शुरू किया [more…]
शिक्षा विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें निराधार
देहरादून। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा विभाग की नियुक्ति एवं स्थानान्तरण संबंधी प्रक्रियाओं को लेकर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर फैलायी जा रही अफवाहें पूरी तरह निराधार, भ्रामक एवं असत्य हैं। डॉ. सती ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली 2022 के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य के 692 पदों (50 प्रतिशत) को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के माध्यम से सीमित विभागीय परीक्षा द्वारा भरा जाना है। इस संबंध में आयोग द्वारा विज्ञप्ति प्रकाशित की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की तिथि निर्धारित [more…]
UKSSSC: एक और भर्ती परीक्षा से पहले संदिग्ध अभ्यर्थी गिरफ्तार
देहरादून। दून पुलिस ने फर्जी तरीके से यूकेएसएसएससी की परीक्षा देने की योजना बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परीक्षा के लिए निर्धारित उम्र निकलने के कारण अभिलेखों में फर्जीवाडा कर एक ही परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केन्द्रों से आवेदन किया था। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 05 अक्टूबर 25 को प्रस्तावित सहकारी निरीक्षक, वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के डाटा परीक्षण के दौरान आयोग को एक अभ्यर्थी के अभिलेख संदिग्ध प्रतीत हुए, जिस पर आयोग ने अभ्यर्थी के अभिलेखों की जांच करने के लिए पुलिस को पत्र [more…]
