Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

स्कूली बच्चों से रेता बजरी उठवाने पर प्राथमिक विद्यालय बंजारावाला की प्रधानाचार्य निलंबित

देहरादून। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून में छात्रों से बजरी, रेता, मिट्टी ढुलाई कराने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रचारित वीडियो का संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय की प्रधानाचार्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी किया। दरअसल 06 अक्टूबर को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित वीडियो जिसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय बांध विस्थापित बंजारावाला, देहरादून में अध्ययनरत छात्रों से बजरी/मिट्टी उठवाने सम्बन्धी कार्य करते हुए दिखायी दे रहे हैं। छोटे बच्चों द्वारा विद्यालय प्रांगण में रखे गए रेत को तसले की सहायता से रेत को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान

देहरादून। प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देश पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) उत्तराखंड द्वारा पूरे राज्य में प्रतिबंधित और संदिग्ध कफ सिरप की बिक्री एवं वितरण के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त, खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेशों के क्रम में प्रदेशभर में लगातार छापेमारी की जा रही है। टीमों द्वारा विभिन्न मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की औषधि दुकानों से सैंपल एकत्र कर उन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशालाओं को भेजा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

युवा अब अपने गांव-घर में रहकर भी कर सकेंगे JEE और NEET की तैयारी

CFL के लिए 1.2 करोड़ की 12 आर्थिक गतिविधियों का भी किया लोकार्पण 10 अन्य CFL हेतु 1 करोड़ की प्रस्तावित आर्थिक गतिविधियों का किया शिलान्यास ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश में आयोजित ’’सरस आजीविका मेले’’ में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सी.एल.एफ. हेतु 1.20 करोड़ रुपये की 12 आर्थिक गतिविधियों का लोकार्पण किया, इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने  10 अन्य सी.एल.एफ. के लिए 1 करोड़ रुपये की प्रस्तावित आर्थिक गतिविधियों का शिलान्यास भी किया । उन्होंने आज Rising Tehri – Physics Wala Online Coaching Class का भी लोकार्पण किया गया है। इस कोचिंग क्लास में अब युवा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे सुपर स्टार रजनीकांत

बदरीनाथ धाम। दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत ने आज पूर्वाह्न को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सुपर स्टार का स्वागत किया और उन्हें बद्रीविशाल का प्रसाद भेंट किया।उल्लेखनीय है कि तमिल फिल्मस्टार रजनीकांत हर साल उत्तराखंड पवित्र तीर्थों में दर्शन हेतु आते रहे हैं।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक संजय डोभाल को हाईकोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर रोक

नैनीताल। नैनीताल हाईकोर्ट ने यमुनोत्री के निर्दलीय विधायक संजय डोभाल, बड़कोट पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके डेढ़ सौ समर्थकों की गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए उनसे जांच में सहयोग करने को कहा है। पिछले महीने पुलिस द्वारा बड़कोट में एक युवक की पिटाई के विरोध में विधायक संजय डोभाल, पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और उनके समर्थकों ने बड़कोट में नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया था। पुलिस ने 6 सितम्बर को विधायक संजय डोभाल, पालिकाध्यक्ष विनोद डोभाल और 22 अन्य नामजद व्यक्तियों के साथ-साथ करीब डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने और हाईवे जाम करने के आरोप में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों का कमाल, मरीज के पेट से निकाला 13 किलो का ट्यूमर

देहरादून। चिकित्सा जगत में आए दिन नए-नए कीर्तिमान स्थापित होते रहते हैं, लेकिन कुछ सफलताएँ ऐसी होती हैं जो डॉक्टरों की दक्षता और समर्पण की मिसाल बन जाती हैं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने हाल ही में ऐसी ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल के सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देते हुए 20 वर्षीय युवती के पेट से 13 किलो 200 ग्राम वजनी विशाल गांठ निकालकर मेडिकल इतिहास में एक नई उपलब्धि दर्ज की है। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सर्जरी विभाग के डाॅक्टरों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खेल विभाग की समीक्षा का दौरान मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

खेल एवं युवा कल्याण विभाग अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को भी प्रदान करे आवश्यक सहयोग देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को राज्य में खेल अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं युवाओं को खेलों के प्रति और अधिक प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैयार किए गए खेल अवसंरचना का नियमित रख-रखाव और उसके प्रभावी उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि राज्य में खेल गतिविधियों को निरंतर गति मिल सके। उन्होंने निर्देश दिए कि इन परिसंपत्तियों का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दून पुलिस में बड़ा फेरबदल, कई थाना-चोकियों के प्रभारी बदले

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने रविवार देर रात को कई निरीक्षकों औरउप निरीक्षकों के स्थानांतरण किये हैं।  

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केदारनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से कार नदी में गिरी

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ हाईवे पर कुण्ड और काकड़ागाड़ के बीच रविवार शाम के एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब ऊपर से गिरे भारी पत्थर की चपेट में एक कार आ गई। पत्थर गिरने से कार अनियंत्रित होकर सीधे नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में एक तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि, पांच घायल हो गए। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। कार में छह लोग सवार थे। सभी को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगस्त्यमुनि पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह में शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंटकर किया सम्मानित

लैंसडाउन(पौड़ी गढ़वाल)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को लैंसडाउन में आयोजित शहीद सम्मान समारोह लैंसडाउन की पावन धरती से शहीदों की अमर वीरगाथाओं और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों एवं आश्रितों को ताम्रपत्र और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद गब्बर सिंह नेगी मेमोरियल में उनकी प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा वीर गब्बर सिंह नेगी जैसे अमर सपूतों के कारण ही आज देश सुरक्षित है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी से भरे ताम्र कलशों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर वीर शहीदों की [more…]