Archives
मुख्यमंत्री ने कई विकास योजनाओं के लिए 14.62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
देहरादून। मुख्यमंत्री ने राज्य योजना के अन्तर्गत नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट विकासखण्ड में दूनीखाल से रातीधाट (पाडली) तक मोटर मार्ग के निर्माण किये जाने हेतु ₹ 9.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ में आपदा प्रबन्धन सम्बन्धी सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु एसडीआरएफ वाहिनी कन्ट्रोल रूम को कमाण्ड एंड कंट्रोल सेंटर के रूप में स्थापित किये जाने तथा आधुनिक तकनीकों के साथ उच्चीकृत किये जाने हेतु ₹ 25 लाख राज्य आपदा मोचन निधि के क्षमता विकास से स्वीकृत किये जाने हेतु अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के अन्तर्गत थल तहसील [more…]
आयुक्त दीपक रावत ने किया पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ
भीमताल । आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने बुधवार को तरणताल मानसखण्ड खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, हल्द्वानी में 23वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2025 का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 12 टीमों के प्रतिभागियों और अधिकारियों ने भाग लिया। आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि खेल केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उतने ही आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का संतुलित ढंग से सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों [more…]
देहरादून में कई मेडिकल स्टोरों और शिशु रोग अस्पतालों में औषधि विभाग का छापा
देहरादून। केंद्र सरकार द्वारा बच्चों के लिए प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर जारी गाइडलाइन के सख्त अनुपालन हेतु उत्तराखंड सरकार ने कार्रवाई तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों में खाद्य सरंक्षा व औषधि प्रशासन विभाग की टीमें प्रदेशभर में औचक निरीक्षण अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में देहरादून क्षेत्र में औषधि विभाग ने कई मेडिकल स्टोरों और शिशु रोग अस्पतालों के मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया, जहां से पेडियाट्रिक कफ सिरप के नमूने जब्त कर परीक्षण के लिए राज्य औषधि प्रयोगशाला भेजे गए हैं। स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त [more…]
डॉ. नीरज कोहली राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक संघ के प्रदेश अध्यक्ष और डॉ. हरदेव रावत महासचिव निर्वाचित
देहरादून। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सक संघ (उत्तराखंड ) का मतदान आज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. नीरज कोहली को अध्यक्ष, डॉ राम किशोर भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ हरदेव सिंह रावत को महासचिव, डॉ. नीतू कार्की को उपाध्यक्ष (महिला), डॉ सुधांशु कपिल को उपाध्यक्ष (पुरुष), डॉ. दीपक गंगवार को सचिव, डॉ. संदीप कुमार चौधरी को मंडलीय सचिव( कुमाऊं) डॉ. दुष्यंत पाल को मंडलीय सचिव (गढ़वाल), डॉ. त्रिभुवन बेंजवाल को साहित्य एवं विज्ञान गोष्टी सचिव, डॉ गजेंद्र सिंह बसेड़ा का कोषाध्यक्ष, डॉ वीरेंद्र सिंह चंद को आय व्यय निरीक्षक एवं डॉ विवेक सतलेवाल को प्रचार सचिव चुना गया। इस मौके [more…]
ऋषिकेश और भगवानपुर में पकड़ा नकली घी, मिल्क पाउडर, पनीर
देहरादून। त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेशभर में मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य संरक्षा एंव औषधि प्रशासन विभाग यानि एफडीए का सघन अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मिलावट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्योहारी मौसम में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाजार में बिक रहे मावा, पनीर, घी, दूध और मिठाइयों की गुणवत्ता पर सख्त निगरानी रखी जाए ताकि मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने देर रात्रि दून अस्पताल पहुंच कर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माँ के स्वास्थ्य का हाल जाना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज देर रात्रि दून अस्पताल पहुंचे, जहाँ उन्होंने कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की माँ से भेंट कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं व उपचार सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने डॉ. धन सिंह रावत एवं परिजनों से मुलाकात कर माता जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान अस्पताल प्रशासन के अधिकारी, चिकित्सकगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे |
SGRR IM&HS में MBBS फ्रैशर स्टूडेंड्स की वाइट कोट सैरेमनी और चरक शपथ सम्पन्न
देहरादून। श्री गुरु राम राय राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज के नव आगंतुक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ सम्पन्न हुई। एसजीआरआरआईएमएण्ड एचएस के सभागार में एमबीबीएस-वर्ष 2025 बैच के नव आगुंतक (फ्रैशर) छात्र-छात्राओं की वाईट कोट सैरेमनी व चरक शपथ श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के वाईस चान्सलर इन्चार्ज एवं प्रेसिडे़ंट के सलाहकार प्रो.डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई, एचजीआरआरआईएमएण्डएचएस के निदेशक डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्राचार्य डॉ. अशोक नायक व श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. कर्नल अनिल मलिक द्वारा सम्पन्न करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय [more…]
नशे के सौदागरों पर उत्तराखंड पुलिस की करारी चोट
देहरादून। उत्तराखंड में विगत तीन वर्षों में माह अगस्त 2025 तक एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत 3431 अभियोगों में 4440 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये, जिनसे 681.09 किलो चरस, 649.79 किलो डोडा, 61.22 किलो अफीम, 0.39 ग्राम कोकीन, 58.98 किलो हेरोईन, 4954.34 किलो गांजा तथा 720278 गोलिया, 38919 इंजेक्शन व 718201 कैप्सूल बरामद किये गये, जिनका अनुमानित मूल्य 2,080,431,296 रूपये है। NDPS से सम्बन्धित अपराधों के नये ट्रेन्ड के तौर पर एमडीएमए व सिंथेटिक दवा का चलन बढ़ने से इनकी जब्ती की मात्रा में बढ़ोत्तरी देखी गई है। परम्परागत तौर पर इस्तेमाल होने वाले मादक पदार्थों की कमी दिखाई दी है। पिछले [more…]
साइबर सुरक्षा में उत्तराखंड पुलिस अग्रणी, ₹47.02 करोड़ पीड़ितों को कराए वापस
देहरादून। उत्तराखंड में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों के आर्थिक संरक्षण हेतु उत्तराखंड पुलिस द्वारा निरंतर प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP – 1930) और भारतीय गृह मंत्रालय के I4C प्लेटफॉर्म के माध्यम से “मनी सेव्ड” और “मनी रिटर्न्ड” में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। राष्ट्रीय प्रदर्शन में उत्तराखंड की उपलब्धियाँ 6वाँ स्थान (All India) – “Money Saving” (₹47 करोड़, NCRP/I4C के अनुसार)। 6वाँ स्थान – “Inter-State Coordination & Case Solving” में उत्कृष्ट समन्वय। उत्तराखंड पुलिस साइबर अपराधियों के नेटवर्क को ट्रैक करने और अंतरराज्यीय एजेंसियों (UP, दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना) के साथ [more…]
उत्तराखंड में महिला अपराधों में निरंतर कमी, साइबर यौन अपराधों में 13% गिरावट
चोरी हुई सम्पत्ति की बरामदगी दर 52.4%, राष्ट्रीय औसत से दोगुनी देहरादून। पुलिस महानिरीक्षक, लाॅ एण्ड आर्डर डॉ0 नीलेश आनन्द भरणें ने आज पुलिस मुख्यालय के सभागार में महिलाओं एवं बच्चों के प्रति अपराधों के बारे में NCRB रिपोर्ट के बारे में प्रेस ब्रीफिंग की। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि NCRB की रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में महिलाओं के प्रति होने वाले कुल अपराधों में 12 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2022 में 4337 महिला अपराध के मामले राज्य में पंजीकृत हुए वहीं वर्ष 2023 में यह घटकर 3808 हो गये, 2024 में यह महिला अपराध के 3342 [more…]
