Archives
विपुल मैंदोली बने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्रियों की घोषणा की है।ऋषिकेश निवासी विपुल मैंदोली के प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल से दीपेन्द्र सिंह कोश्यारी व टिहरी से मुलायम सिंह रावत रोहति को भाजपा युवा मोर्चा का प्रदेष महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री बदरीनाथ और केदारनाथ यात्रा में आशातीत वृद्धि: हेमंत द्विवेदी
देहरादून। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या में आशातीत वृद्धि हुई पिछले वर्ष की तुलना में तीर्थयात्रियों की संख्या लागातार बढ़ी है अब जबकि श्री केदारनाथ यात्रा के दो सप्ताह तथा श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के छ: सप्ताह का समय शेष है श्री केदारनाथ धाम के कपाट 23 अक्टूबर तथा श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को बंद हो रहे है उन्होंने तीर्थयात्रियों से श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ दर्शनों हेतु आने की भी अपील की कहा कि धामों [more…]
SGRR इंटर काॅलेज भोगपुर की जमीन पर कोर्ट ने SGRR के पक्ष में सुनाया फैसला
एसजीआरआर इंटर काॅलेज भोगपुर ही करेगा खेल मैदान का संचालन देहरादून। एसजीआरआर इंटर कॉलेज भोगपुर की खेल भूमि से जुड़े लंबे समय से चल रहे विवाद में न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कॉलेज प्रबंधन के पक्ष में निर्णय दिया है। सिविल जज (जूनियर डिविजन) ऋषिकेश की अदालत ने पूर्व डीजीपी प्रेमदत्त रतूड़ी द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों और दलीलों को अस्वीकार करते हुए स्पष्ट कहा कि उक्त खेल मैदान (भूमि) का स्वामित्व और संचालन श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भोगपुर के पास ही रहेगा। अदालत के इस निर्णय से विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय जनता में हर्ष का माहौल [more…]
विज्ञान धाम में प्रस्तावित देहरादून इंटरनेशनल साइंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टीवल के पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कहा कि उत्तराखंड में स्थित राष्ट्रीय महत्व के वैज्ञानिक संस्थानों का राज्य के हित में अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए लगातार संवाद, बेहतर समन्वय व सतत सहयोग की व्यवस्था हेतु एक सुव्यवस्थित व सुसंगठित प्लेटफॉर्म तैयार किया जाएगा। मुख्य सचिव ने दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में आगामी 12 से 14 नवंबर तक विज्ञान धाम में प्रस्तावित छठे देहरादून इंटरनेशनल साईंस एंड टेक्नोलॉजी फेस्टीवल के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन करते हुए यह विचार व्यक्त किए। मुख्य सचिव ने प्रस्तावित फेस्टीवल हेतु आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा [more…]
देहरादून में 7 मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निरस्त, संदिग्ध कफ सिरप जब्त
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्यभर में अवैध, असुरक्षित और निम्न गुणवत्ता वाली कफ सिरप दवाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीमें प्रदेश के हर जिले में सक्रिय हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मार्गदर्शन में शुरू यह अभियान अब तक की सबसे व्यापक कार्रवाई के रूप में सामने आया है। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार और अपर आयुक्त व ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी की देखरेख में पूरे प्रदेश में दवा विक्रेताओं, थोक [more…]
UKSSSC पेपर लीक केस की जांच को गठित आयोग ने दून में की जनसुनवाई
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 21 सितंबर,2025 को हुई प्रतियोगी परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की जांच को लेकर राज्य सरकार द्वारा न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यूसी ध्यानी की अध्यक्षता में गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने बुधवार को देहरादून के सर्वे चौक स्थित अनुसंधान एवं विकास प्रौद्योगिकी संस्थान (आईटीडीए) ऑडिटोरियम में लोक सुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों, परीक्षा केंद्र प्रभारी, कोचिंग सेंटर संचालक और आम नागरिकों ने अपनी बात और सुझाव रखे। एकल सदस्यीय जांच आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी ने स्पष्ट किया कि जांच कार्य पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्य [more…]
केदारनाथ में टूटा रिकॉर्ड, श्रद्धालुओं की संख्या 16.56 लाख के पार
देहरादून। चारधाम यात्रा फिर रफ्तार पकड़ गई है। बारिश और बर्फबारी के बावजूद यात्रियों में भारी उत्साह बना हुआ है। केदारनाथ यात्रा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। आज बुधवार को यहां श्रद्धालुओं की संख्या 16 लाख 52 हजार के पार पहुंच गई, जबकि अभी धाम कपाट बंद होने में 14 दिन का समय बचा है। वर्ष 2024 में पूरे यात्रा काल में 16 लाख 52 हजार 76 यात्री केदार दर्शन के लिए पहुंचे थे। बुधवार को केदारनाथ धाम में 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। केदार धाम के कपाट आगामी 23 अक्टूबर को भैया दूज के अवसर पर बंद होंगे। अभी [more…]
उत्तराखंड PCS प्री का रिजल्ट घोषित
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविलध्प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रारम्भिक परीक्षा 29 जून, 2025 को आयोजित की गयी तथा 15 अभ्यर्थियों के लिए द्वितीय प्रश्नपत्र सामान्य बुद्धिमत्ता के लिए पुनः परीक्षा 10 सितम्बर 2025 को आयोजित की गई। Tags declared PCS Pre result Uttarakhand
देहरादून और हरिद्वार को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उत्तराखण्ड में रेल अवसंरचना के विकास पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने देहरादून एवं हरिद्वार रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किए जाने के लिए दोनों रेलवे स्टेशनों के विस्तार/सुदृढ़ीकरण के साथ ही हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य केन्द्र सरकार द्वारा पूर्ण व्ययभार वहन करते हुए पूर्ण कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने हरिद्वार व देहरादून रेलवे स्टेशनों को आदर्श रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किये जाने पर सहमति देते हुए कहा कि हरिद्वार-देहरादून रेल [more…]
प्राथमिक शिक्षकों के 2100 पदों पर शीघ्र होगी भर्ती
देहरादून। प्रदेशभर के राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों के रिक्त 2100 पदों पर शीघ्र भर्ती की जायेगी। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। इसके अलावा आपदा से क्षतिग्रस्त विद्यालयों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों के शीघ्र आंगणन तैयार करने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिये। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने शासकीय आवास पर विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापकों के 2100 पदों पर शीघ्र भर्ती करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि सरकार [more…]
