Archives
वर्ष 2030 तक सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही सरकार: धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस के 24वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडियन एसोसिएशन ऑफ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस के वार्षिक अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में सामाजिक कल्याण, अर्थशास्त्र, रोजगार, उद्योग, कृषि, तकनीकी, पर्यावरण और नगरीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश-विदेश के प्रख्यात विद्वानों द्वारा सार्थक विचार-विमर्श किया जाएगा। इस चिंतन-मंथन से सामाजिक नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जन-जन के कल्याण के लिए ठोस एवं व्यवहारिक उपायों का संकलन भी हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी [more…]
श्री हेमकुंट साहिब और श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद
गोपेश्वर। हिमालय की गोद में 15 हजार फीट से अधिक ऊँचाई पर स्थित श्री हेमकुंट साहिब एवं पौराणिक श्री लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट आज दोपहर 1:30 बजे विधिवत रूप से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने की प्रक्रिया धार्मिक विधि-विधान और श्रद्धाभाव के साथ संपन्न हुई। चमोली जनपद में स्थित यह धार्मिक स्थान केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि हिन्दू-सिख आस्था के अटूट संगम का प्रतीक है। इस वर्ष 25 मई से शुरू हुई श्री हेमकुंट साहिब यात्रा ने श्रद्धालुओं की संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस यात्रा सीजन के दौरान 2 लाख 75 [more…]
SGRR के स्कूल ऑफ पैरामैडिकल एण्ड एलाइड हैल्थ साइसेज़ में फ्रेशर्स पार्टी की धूम
आकर्षक मंच सज्जा, ऊर्जावान प्रस्तुतियाँ और विद्यार्थियों का जोश इस फ्रेशर्स पार्टी की विशेषता रही देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज, श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में वर्ष 2025 की बॉलीवुड थीम पर आधारित फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे परिसर को मिनी बॉलीवुड का रूप दिया गया, जहां बैचलर ऑफ फिजियोथैरेपी (बीपीटी) प्रथम सेमेस्टर और मास्टर ऑफ फिजियोथैरेपी (एमपीटी) प्रथम सेमेस्टर के नवागंतुक छात्रों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आकर्षक मंच सज्जा, ऊर्जावान प्रस्तुतियाँ और विद्यार्थियों का जोश इस फ्रेशर्स पार्टी की विशेषता रही। कार्यक्रम [more…]
मुख्य सचिव ने NIC उत्तराखण्ड की त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का किया विमोचन
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एनआईसी उत्तराखण्ड की प्रथम त्रैमासिक न्यूज़लेटर ‘द डिजिटल थ्रेड‘ का विमोचन किया। मुख्य सचिव ने आशा व्यक्त की कि यह न्यूज़लेटर राज्य में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, सफल परियोजनाओं, डिजिटल पहलों एवं एन.आई.सी. उत्तराखण्ड की प्रमुख गतिविधियों को व्यापक रूप से आम जनमानस तक से पहुंचाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि ‘द डिजिटल थ्रेड‘, शासन, तकनीक और नागरिकों के बीच सेतु का कार्य करेगा। राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी (एनआईसी ) संजय गुप्ता ने कहा कि एनआईसी उत्तराखण्ड राज्य में डिजिटल इंडिया मिशन को सशक्त बनाने हेतु प्रतिबद्ध है, [more…]
सत्रह वर्ष पूर्व रुड़की जेल की दीवार कूदकर फरार बदमाश गिरफ्तार
देहरादून। सत्रह वर्ष पूर्व रुड़की जेल की दीवार कूदकर फरार बदमाश को उत्तराखंड एसटीएफ और नोएडा एसटीएफ की संयुक्त टीम ने रुड़की क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उस पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। वह पिछले 17 वर्षों से गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में नाम और पहचान छिपाकर रह रहा था। एसटीएफ के एसएसपी ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से फरार ईनामी बदमाश हरि सिंह उर्फ हरीश को 09 अक्टूबर 25 को नोएडा एसटीएफ की सूचना पर रूड़की क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वर्ष 2007 में हरि सिंह उर्फ हरीश को गंगनहर पुलिस ने [more…]
साईं सृजन पटल ने प्राचार्य प्रो.राजवंशी को किया सम्मानित
देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय ‘शिक्षा संवाद – चिंतन शिविर 2025’ में प्रतिभाग करने के बाद शुक्रवार को पीजी कालेज जयहरीखाल की प्राचार्या प्रो.लवनी आर.राजवंशी जोगीवाला स्थित साईं सृजन पटल के कार्यालय पहुंची। साईं सृजन पटल के संयोजक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। प्रथम राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद एनएसएस पुरस्कार से सम्मानित प्रो.राजवंशी ने पटल का अवलोकन कर इनके द्वारा संचालित गतिविधियों की मुक्तकंठ से सराहना की। कहा कि सेवानिवृत्त के बाद प्रो.तलवाड़ निस्वार्थ सेवाभाव से युवाओं को सृजनात्मक दिशा दे रहे हैं। मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति,एनएसएस के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवियों को पुरस्कार, [more…]
कैड़ा गांव के बच्चों की शिक्षा पर संकट, पांच साल से शिक्षकविहीन विद्यालय
ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन भीमताल । ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कुकना, धैना और कैड़ा गांव के ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कैड़ा गांव रीठा साहिब पहुँच मोटर मार्ग, कुकना से देवली मोटर मार्ग निर्माण, जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरवाड़, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था और कैड़ा गांव हाई स्कूल के उच्चीकरण की मांग की गई।ग्रामीणों ने विशेष रूप से कैड़ा गांव के जूनियर विद्यालय की दुर्दशा पर गहरी नाराजगी जताई। [more…]
जंगल से सटे गांवों में सोलर लाइट लगाने की माँग, उरेड़ा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
भीमताल । विधानसभा भीमताल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गुरुवार को वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, उरेड़ा (अक्षय ऊर्जा) से भेंट कर ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा के अधिकांश क्षेत्र पर्वतीय और दूरस्थ हैं, जहाँ आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मनोज शर्मा ने बताया कि इन दिनों विधानसभा के विभिन्न इलाकों में बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा है। कई गाँव जंगल से सटे हैं, जहाँ कुछ घर आबादी से दूर स्थित हैं। ऐसे में बिजली कटने पर पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है और ग्रामीणों का जीवन [more…]
जिलाधिकारी वंदना का मुक्तेश्वर क्षेत्र में दौरा, ग्रामीणों से की सीधी बात, दिए विकास और समाधान के निर्देश
भीमताल । जिलाधिकारी वंदना गुरुवार को प्रशासन की साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मुक्तेश्वर क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में पहुँचीं, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएँ जानीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ओद्यानिकी विभाग के एप्पल मिशन के तहत तैयार किए गए बागानों का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने काश्तकारों से फलोत्पादन की जानकारी ली और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने पर्यटन से जुड़े होटल और होमस्टे संचालकों के साथ बैठक कर [more…]
त्योहारों पर मिलावटखोरों पर सख्ती: कालाढूंगी में खाद्य विभाग की कार्रवाई, चार नमूने जांच को भेजे
भीमताल । शासन के निर्देशानुसार त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि गुरुवार को कालाढूंगी के नयागांव टी प्वाइंट पर निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसके तहत दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान चार वाहनों से लगभग दो क्विंटल खोया और 200 लीटर से अधिक दूध बरामद किया गया। संदेह के आधार पर तीन खोया और एक दूध के नमूने एकत्र कर लैब जांच [more…]
