Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने 326 मेधावी बालिकाओं को बांटे स्मार्टफोन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित बालिका शिक्षा प्रोत्साहन कार्यक्रम में 326 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान किए। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद स्तर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा के प्रथम तीन टॉपर बालिकाओं एवं विकासखण्ड स्तर पर टॉपर बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। मुख्यमंत्री ने सभी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस वर्ष भी बेटियों ने अपने परिश्रम, प्रतिभा और संकल्प के बल पर बोर्ड परीक्षाओं में अद्भुत प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि इस [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने 840 स्कूलों में वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में समग्र शिक्षा द्वारा विद्यालयी शिक्षा में आई.सी.टी. योजना के अंतर्गत 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ किया।  मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की इस ऐतिहासिक पहल के हम सभी साक्षी बन रहे हैं, जिससे प्रदेश के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

20 पर्यावरण रक्षकों को पर्यावरण प्रहरी सम्मान-2025

देहरादून। गांधी और शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य में आज रायपुर रोड पर स्थित सनराइज एकेडमी में मंथन वैलफेयर सोसाइटी, कुसुमकांता फाउंडेशन, स्पेक्स, हिम फाउंडेशन और सनराइज एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में ’पर्यावरण प्रहरी सम्मान 2025’ का आयोजन किया गया, जिसमें 20 पर्यावरण रक्षकों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम पिछले चार वर्षों से आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष यह 5वां सम्मान कार्यक्रम था। कार्यक्रम में रायपुर विधायक, उमेश शर्मा ‘काऊ’ बतौर मुख्य अतिथि और साहित्यकार और लेखक तापस चक्रवर्ती बतौर विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कुसुमकांता फाउंडेशन की अध्यक्ष विदुषी निशंक और स्पैक्स संस्था [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा रद

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग की अध्यक्षता न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी द्वारा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग ने अल्प समय में अधिक से अधिक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रिपोर्ट का परीक्षण कर अभ्यर्थियों के हित में निर्णय लेगी। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में बिना बड़ा चीरा लगाए फुटबॉल के आकार का सीने का ट्यूमर हटाया

देहरादून। श्री महंत इंद्रेश अस्पताल (SMIH) में डॉक्टरों ने एक युवा मरीज के सीने से करीब 1.5 किलो का विशाल ट्यूमर,जो लगभग फुटबॉल के आकार का था, एंडोस्कोपिक (की-होल) तकनीक से सफलतापूर्वक निकाला। यह जटिल सर्जरी डॉ. कनिका कपूर, कैंसर सर्जन द्वारा वीडियो-असिस्टेड थोरेकोस्कोपिक सर्जरी (VATS) तकनीक से की गई। इसमें बड़े चीरे की बजाय छोटे छिद्रों के माध्यम से ऑपरेशन किया गया, जिससे मरीज को कम दर्द, बहुत कम रक्तस्राव और तेज़ रिकवरी मिली। डॉ. कनिका कपूर ने बताया, “VATS तकनीक से मरीज जल्दी ठीक होते हैं, कम दर्द होता है और अस्पताल में रुकने की अवधि भी कम [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भाजपा ने नियुक्त किए मोर्चों के प्रभारी

देहरादून। भाजपा द्वारा पार्टी के सभी मोर्चों की गतिविधियों के समन्वय हेतु प्रदेश प्रभारियों की भूमिका निर्धारित की गई है। जो मोर्चों की कार्यकारिणी गठन के साथ पार्टी कार्यक्रमों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करते हुए, मिशन 2027 मोड पर आगे बढ़ेंगे। प्रदेश मीडिया प्रमुख मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा पार्टी के 7 मोर्चा के लिए प्रदेश पदाधिकारी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अनुसार, आगामी दिनों में ये सभी मोर्चों की प्रदेश से लेकर जनपद और मंडल स्तर पर भी कार्यकारिणी गठित करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे। वहीं पार्टी के कार्यक्रमों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री से मिले बीजेपी विधायक, UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने की मांग

देहरादून। भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर छात्रहित में UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने पर विचारा का आग्रह किया। उनके द्वारा अब तक 25 हजार से अधिक नियुक्तियां और सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया और इस प्रकरण को लेकर छात्रों की भावनाओं से अवगत कराया गया। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम से हुई मुलाकात में भाजपा विधायक खजान दास , दिलीप सिंह रावत , विनोद कंडारी, बृज भूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, सुरेश चौहान , मोहन सिंह बिष्ट , रेणु बिष्ट शामिल रहे। विधायकों द्वारा सौंपे ज्ञापन पत्र [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

केंद्र की भांति महंगाई भत्ता 58% करने और दिवाली से पहले बोनस देने की मांग

देहरादून। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पाण्डे, महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट और कोषाध्यक्ष रविन्द्र चौहान  ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामीं से मिलकर राज्य कर्मचारियों को केन्द्र सरकार की भांति बढी हुई दरों पर महंगाई भत्ते एवं गतवर्ष की भांति राज्य कार्मिकों को दीपावली से पहले बोनस भुगतान का अनुरोध किया है। परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि केंद्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कार्मिकों हेतु महंगाई भत्ते की दरों में वृद्धि करते हुए 01 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते की दर को संशोधित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुकेश अंबानी ने श्री बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन किए, चारधाम यात्रा व्यवस्था को सराहा

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ। प्रसिद्ध उद्योगपति तथा रिलायंस इंडस्ट्रीज अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने आज प्रातः श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये। उसके पश्चात आज ही पूर्वाह्न को भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे। उन्होंने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ भगवान को 10 करोड़ रूपये भी दान भी किये। श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ- श्री केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष श्री हेमंत द्विवेदी उद्योगपति मुकेश अंबानी का भव्य स्वागत किया तथा उन्हें उत्तराखंडी टोपी भी भेंट की। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बदरीनाथ एवं केदारनाथ मंदिर में दर्शन के बाद मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को बताया कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

वर्ष 2030 तक सतत विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही सरकार: धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस के 24वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडियन एसोसिएशन ऑफ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस के वार्षिक अधिवेशन के विभिन्न सत्रों में सामाजिक कल्याण, अर्थशास्त्र, रोजगार, उद्योग, कृषि, तकनीकी, पर्यावरण और नगरीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश-विदेश के प्रख्यात विद्वानों द्वारा सार्थक विचार-विमर्श किया जाएगा। इस चिंतन-मंथन से सामाजिक नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जन-जन के कल्याण के लिए ठोस एवं व्यवहारिक उपायों का संकलन भी हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी [more…]