Archives
श्री गुरु राम राय यूनिवर्सिटी में खेलोत्सव 2025 का भव्य आगाज
युवा जोश, अनुशासन और खेल भावना से गूंजा विश्वविद्यालय परिसर हज़ारों छात्र-छात्राएं करेंगे मानसिक-शारीरिक श्रेष्ठता का प्रदर्शन देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) में सोमवार को वार्षिक खेलकूद महोत्सव ‘खेलोत्सव-2025’ का शानदार शुभारंभ हुआ। पूरे परिसर में ढोल, नगाड़ों, बैंड की मधुर धुनों और युवा ऊर्जा की गूंज ने माहौल को उत्साह से भर दिया। विश्वविद्यालय के एन.सी.सी. बैंड, एन.एस.एस. स्वयंसेवकों तथा 11 संघटक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अनुशासित परेड प्रस्तुत कर उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सभी खिलाड़ियों, आयोजन समिति, संकाय सदस्यों व छात्र-छात्राओं को [more…]
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को मिले 9 और विशेषज्ञ चिकित्सक
देहरादून। राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में संविदा के आधार पर 9 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अनुमोदन दे दिया है। विभिन्न संकायों में इन विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से मेडिकल कॉलेज में जहां शैक्षणिक गतिविधियों में व्यापक सुधार होगा वहीं कॉलेज में अध्ययनरत एमबीबीएस छात्रों को बेहतर प्रशिक्षण भी मिल सकेगा। सूबे के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में संकाय सदस्यों की कमी को दूर करने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में कॉलेजों में फैकल्टी की नियुक्ति के लिये हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के [more…]
रायपुर में विधानसभा भवन के लिए फ्रिज जोन में छोटे घरों के निर्माण की मिली अनुमति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्य्क्षता में सोमवार को आहूत कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी सचिव गृह शैलेश बगौली ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि कैबिनेट ने उत्तराखण्ड महिला एवं बाल विकास अधीनस्थ सुपरवाइजर सेवा नियमावली 2021 के संशोधन को मंजूरी दी। सुपरवाइजर सेवा नियमावली के अंतर्गत सुपरवाइजर के पदों पर 50% सीधी भर्ती से एवं 40% आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एवं शेष 10% मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के पदोन्नति से भरे जाते थे। भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार राज्य के समस्त मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में उच्चीकृत किया जाना है। ऐसे में मिनी आंगनबाड़ी [more…]
STF का नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार, 45 लाख रुपए की हीरोइन के साथ एक गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) की कुमाऊं यूनिट और नानकमत्ता पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार करते हुए उधमसिंह नगर जिले के किच्छा थाना क्षेत्र से 151.17 ग्राम अवैध हीरोइन हीरोइन के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हीरोइन का बाजार मूल्य करीब 45 लाख रुपए बताया जा रहा है। गिरफ्तार किए गए नशा तस्कर ने पूछताछ में बताया कि उसको यह हीरोइन नानकमत्ता के प्रिंस सिंह ने दी थी। प्रिंस सिंह की मां सुरेंद्र कौर उर्फ जमुना पर नानकमत्ता थाने में हेरोइन तस्करी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने बताया कि [more…]
उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने की मुख्यमंत्री से भेंट, परीक्षा रद्द होने पर जताया आभार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड बेरोजगार संघ व तकनीकी डिप्लोमा प्राप्त छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया कि राज्य सरकार ने युवाओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लिया और संबंधित परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार द्वारा परीक्षा की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाए गए कदम युवाओं में विश्वास और आशा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जिस तत्परता [more…]
करवाचौथ की खरीददारी के दौरान चोरी करने वाली बुआ-भतीजी गिरफ्तार
हल्द्वानी। करवाचौथ की खरीददारी के दौरान चोरी करने वाली बुआ-भतीजी को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया। 09 अक्टूबर 2025 को सुशीला आर्या पत्नी रमेश चन्द्र निवासी जवाहर ज्योति दमुवांढूंगा, काठगोदाम, नैनीताल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह करवाचौथ की खरीददारी के लिए बाजार में आयी थी। साहुकारा लाइन बाजार, मंगल पड़ाव के बाहर फड़ में खरीददारी के दौरान अचानक पीछे से आई दो महिलाओं ने उनके हाथ में कपड़े का थेले के अन्दर से उनका पर्स चोरी कर लिया। तहरीर के आधार पर हल्द्वानी थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) में केस [more…]
उत्तरांचल प्रेस क्लब में दीपावली महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन
देहरादून। दीपों के पर्व दीपावली उत्साह के बीच उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में रविवार को आयोजित ‘दीपावली महोत्सव-2025’ पत्रकारिता, संस्कृति और समाजिक समरसता का अद्भुत संगम बन गया। इस भव्य आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होंने सभी पत्रकारों, उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो समाज में सत्य, संवेदनशीलता और सजगता की लौ जलाए रखती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पत्रकारिता ने राज्य निर्माण आंदोलन से लेकर आज तक विकास की हर कहानी [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय की नई दलहनी प्रजातियों का किया लोकार्पण
पंतनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण व पंतनगर प्रवाह नामक पुस्तक का विमोचन किया। मेले में आयोजित रजत जयंती राज्य स्थापना गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी में 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 200 से अधिक स्टॉल देश के विभिन्न राज्यों से आए कृषि क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, स्टार्टअप्स और उद्यमियों द्वारा लगाए गए हैं। [more…]
1347 एलटी शिक्षकों को 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री धामी सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापकों (एलटी) को आगामी 14 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र वितरित किये जायेंगे। पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे। इसके साथ ही चयनित शिक्षकों को प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यालयों में प्रथम तैनाती दी जायेगी, जिससे दुर्गम क्षेत्रों में शिक्षकों की कमी दूर होगी और छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि सहायक अध्यापक (एलटी) [more…]
