Archives
मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं के दल को गंगोत्री धाम के लिए किया रवाना
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार की मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना के तहत 32 श्रद्धालुओं के एक दल को हरी झंडी दिखाकर गंगोत्री धाम के लिए रवाना किया। मंगलवार को हल्द्वानी सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना का उद्देश्य उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना और उनके जीवन में आध्यात्मिक शांति एवं आनंद का संचार करना है। पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना [more…]
शासन की बड़ी कार्रवाई, पौड़ी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी निलंबित
देहरादून। जिला पंचायत पौड़ी के अपर मुख्य अधिकारी डॉ० सुनील कुमार को जिला पंचायत कार्यालय स्तर पर प्राप्त पत्रों/शिकायतों का समय से निस्तारण नही करने और प्रायः अवकाश स्वीकृति व अनुमति के बिना अपने कार्यालय से अनुपस्थित रहने आदि के आरोप में शासन ने निलम्बित कर दिया है। निलम्बन अवधि में डॉ० सुनील कुमार पंचायतीराज निदेशालय, देहरादून में सम्बद्ध रहेंगे।
UKSSSC: सहकारी समितियों में 45 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा की नई तिथि जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहकारी समितियां उत्तराखण्ड के अन्तर्गत सहकारी निरीक्षक वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के 45 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की नई तिथि जारी कर दी है। अब यह परीक्षा 16 नवम्बर, 2025 को होगी। पूर्व में यह परीक्षा 05 अक्टूबर, 2025 को प्रस्तावित की गई थी।
UKSSSC ने जारी किया इस भर्ती परीक्षा का रिजल्ट
देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उप पुस्तकालयाध्यक्ष/पुस्तकालय एवं सूचना सहायक/ सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष/सूचीकार भर्ती परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।
रजत जयंती वर्ष पर 1 से 9 नवम्बर तक मनाया जाएगा राज्य स्थापना सप्ताह
भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आगामी 1 से 9 नवम्बर तक जिले में विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक सभागार, हल्द्वानी में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि रजत जयंती समारोह के दौरान नदी स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्याएं, क्विज, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग, ट्रैकिंग, स्वच्छता अभियान, पेयजल टैंकों व स्रोतों की विशेष सफाई, बायर-सेलर मीट, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और फूड [more…]
जनता से मिले मुख्यमंत्री धामी, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने उनका स्वागत किया। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत व आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस हल्द्वानी में जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों व संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह [more…]
राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और नशे के खिलाफ NSUI ने निकाला मार्च
देहरादून। बेरोजगारी और बढ़ते नशे की प्रवृति के खिलाफ ’’खुली जंग’’ कार्यक्रम के तहत आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आज गांधी पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिम के सामने धरना देने के बाद डिस्पेसरी रोड स्थित राजीव गांधी काम्प्लेक्स तक मार्च निकाला। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज जितनी तेजी से बेरोजगारी का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, उससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। देश-प्रदेश की सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। प्रदेश में भर्ती परीक्षा पेपर जिन व्यक्तियों द्वारा षडयंत्रपूर्वक लीक कराये जा रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार का बरदहस्त प्राप्त [more…]
राज्य कर्मचारियों के लंबित प्रकरणों पर 15 अक्टूबर को शासन में महत्वपूर्ण बैठक
देहरादून। राज्य कर्मचारियों के विभिन्न लंबित प्रकरणों का लेकर सचिव (कार्मिक) शैलेश बगौली की अध्यक्षता में 15 अक्टूबर 2025 को सचिवालय में विभिन्न विभागों के प्रमुखों की राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों के साथ में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश प्रवक्ता आरपी जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि बताया कि राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद कर्मचारी हितों से जुड़े प्रकरणों को लगातार शासन एवं सरकार के समक्ष रखकर उन्हें हल कराने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में राज्य कार्मिकों को दीपावली बोनस एवं केंद्र सरकार बढ़ोतरी की गई दरों पर [more…]
सहकारिता ही सामाजिक एकता और आर्थिक स्वावलंबन की आधारशिला: मुख्यमंत्री
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आवास विकास मैदान श्रीनगर में आयोजित नौ दिवसीय सहकारिता मेले में विभिन्न विभागों/समूहों/संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्थानीय उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बाजार से जोड़ने के प्रयासों के लिए काश्तकारों एवं स्वयं सहायता समूहों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य में सहकारिता आंदोलन ग्रामीण विकास एवं महिला सशक्तिकरण का प्रेरक सूत्र बनने के साथ सामाजिकता तथा आंशिक स्वावलंबन का आधार भी है। सहकारिता समाज को जोड़ने और आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि [more…]
अल्मोड़ा के धौलादेवी ब्लाक में सक्रिय हुआ स्वास्थ्य विभाग, संदिग्ध मृत्यु वाले क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण जारी
जिला स्तरीय रैपिड रिस्पांस टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और संभावित कारणों की जांच की अल्मोड़ा / देहरादून। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के दिशा-निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें अल्मोड़ा जिले के विकासखंड धौलादेवी के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय हो गई हैं। हाल के दिनों में प्राप्त हुई संदिग्ध मौतों की सूचना के बाद विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला व ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा दलों को मौके पर भेजा। इन टीमों ने प्रभावित गांवों— काफड़ी, फाकरखोली और देवलीबाग में घर-घर जाकर जांच, जल सैंपल परीक्षण और स्वास्थ्य सर्वेक्षण की कार्रवाई की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. [more…]
