Archives
उत्तराखंडः राज्य कर्मचारियों को दिवाली बोनस का जीओ जारी
देहरादून। धामी सरकार ने दीपावली से ठीक पहले कर्मचारियों को बोनस देने का फैसला लिया है। शासन स्तर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसमें अराजपत्रित कर्मचारियों को साल 2024-25 के लिए 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर अधिकतम ₹7000 तदर्थ बोनस के लिए स्वीकृत किए गए हैंA आदेश के अनुसार राज्य कर्मचारियों को अधिकतम 7000 तक का ही बोनस दिया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों के मौजूदा वेतन के लिहाज से बोनस का निर्धारण होगा। देखें आदेश
प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ कार्रवाई जारी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के दिशा-निर्देशों पर स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के आदेशानुसार राज्यभर में औषधि विभाग द्वारा निम्न गुणवत्ता की औषधियों के विरुद्ध सघन औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का नेतृत्व अपर आयुक्त (एफडीए) एवं ड्रग कंट्रोलर ताजबर सिंह जग्गी कर रहे हैं। उनके निर्देशन में राज्य के सभी जिलों में औषधि निरीक्षकों की टीमें लगातार फील्ड पर सक्रिय हैं। अब तक 370 से अधिक सैंपल जांच हेतु संकलित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि राज्यभर की [more…]
डॉ. पसबोला को काशी हिन्दी विद्यापीठ ने प्रदान की डी. लिट्. की मानद उपाधि
देहरादून। काशी हिन्दी विद्यापीठ, वाराणसी, उत्तर प्रदेश द्वारा डॉ. डीसी पसबोला को उच्च मानद डॉक्टरेट (Higher Honorary – D Litt) के लिए नामित किया है। विद्यापीठ की अकादमिक परिषद की अनुशंसा के पश्चात कुलपति डॉ० संभाजी राजाराम बाविस्कर के अनुमोदन के पश्चात उप कुलपति एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ० योगेश त्रेहन द्वारा इस सम्बन्ध में पत्र जारी कर दिया गया था। डॉ० पसबोला को यह सम्मान जो कि हिन्दी भाषा के माध्यम से आयुर्वेद एवं योग के अध्ययन के पश्चात आयुर्वेद स्नातक एवं योग डिप्लोमा एवं ध्यान (मेडिटेशन) सर्टिफिकेट जैसी उपाधियां प्राप्त की गयी तथा अपने इन विषयों के ज्ञान से [more…]
सात तमंचों के साथ अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ ने गदरपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन में सात तमंचों के साथ अन्तर्राज्यीय हथियार तस्कर आजाद अली पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम कनकता थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पूर्व में भी कई बार क्षेत्र में कई हथियारों की सप्लाई कर चुका था। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी काफी समय से यूपी से हथियारों की सप्लाई कर रहा था। पूर्व में भी दो बार थाना गदरपुर से हथियारों की सप्लाई में जेल जा चुका है। आरोपी के खिलाफ थाना गदरपुर में आर्म्स एक्ट की धाराओ में मुकदमा [more…]
हल्द्वानी को मिली सिटी बस सेवा की सौगात
सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, बोले—सस्ती व सुरक्षित परिवहन से बदलेगा शहर का चेहरा भीमताल । हल्द्वानी शहर की जनता के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा का शुभारंभ कर नागरिकों को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा शहरवासियों के जीवन को आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि अब लोगों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा से [more…]
नैनीताल में नए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार
जनसमस्याओं के समाधान व विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता भीमताल । नैनीताल के नवागंतुक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाना तथा आमजन से जुड़े कार्यों का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी रयाल ने सर्वप्रथम कोषागार नैनीताल पहुँचकर द्वितालक में जमा अभिलेखों एवं स्टाम्पों का परीक्षण किया और तत्पश्चात औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, यातायात व्यवस्था में सुधार, विकास कार्यों की [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने किया हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ
हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के आम नागरिकों के लिए मंगलवार का दिन नई राहत लेकर आया, जब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा का शुभारंभ शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस पहल से शहर के यातायात दबाव में कमी आएगी, प्रदूषण घटेगा और ऊर्जा संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि [more…]
मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के टिहरी और उत्तरकाशी के डीपीआरओ के आदेश रद्द
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मकानों पर नंबर प्लेट लगाने के संबंध में जिला पंचायतराज अधिकारी, टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी द्वारा जारी आदेशों को तत्काल प्रभाव से रद्द करने के साथ ही मामले की पूरी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि टिहरी गढ़वाल एवं उत्तरकाशी जिले के जिला पंचायतराज अधिकारियों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ भारत मिशन आदि कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार करने हेतु मकानों पर नम्बर प्लेट लगाने का कार्य एक बाहरी व्यक्ति को देने से संबंधित पत्र सोशल मीडिया में वायरल हुए थे। मुख्यमंत्री ने उक्त [more…]
1456 यवाओं को मुख्यमंत्री ने सौंपे नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में 1456 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। इसमें लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 109 समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी और उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से चयनित 1347 सहायक अध्यापक (एल.टी.) शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर नियुक्ति अभ्यर्थियों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, साथ ही राज्य के उज्ज्वल भविष्य की नींव निर्धारण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने नवनियुक्त युवाओं से अपने कर्तव्यों [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के काॅर्डियोलाॅजी टीम की बड़ी उपलब्धि
बिना चीरा लगाए ड्यूल ट्रांसकैथेटर वाल्व रिप्लेसमेंट की चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को अंजाम दिया देहरादून। श्री महन्त इन्दिरेश अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर एवं हेड यूनिट 1 डॉ साहिल महाजन ने एक ऐसी चिकित्सा उपलब्धि हासिल की है, जिसने हृदय रोग उपचार के नए आयाम खोल दिए हैं। अस्पताल में पहली बार ड्यूल ट्रांसकैथेटर वाल्व रिप्लेसमेंट (ट्रांसकैथेटर वाल्व इन वाल्व एओर्टिक इम्प्लांटेशन विद सेल्फ एक्सपेंडिंग वाल्व और ट्रांसकैथेटर मिट्रल वैल्व इम्प्लांटेशन विद बलून एक्सपैंडेबल वाल्व ) की जटिल और दुर्लभ प्रक्रिया को बिना चीरा लगाए प्रोफेसर डॉ साहिल महाजन एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मयंक अग्रवाल द्वारा पूरी तरह सफलतापूर्वक सम्पन्न [more…]
