Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की कई विकास योजनाओं को दी वित्तीय स्वीकृति

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी गढ़वाल के धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लालूरी घियाकोटी क्यार्दा की चली मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु ₹4.16 करोड़ के साथ रणकौची मन्दिर, चम्पावत हेतु उत्तराखण्ड परियोजना विकास एवं निर्माण निगम लि० द्वारा आगणित धनराशि के सापेक्ष ₹4.57 करोड़ धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री में पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में पेयजल योजना (नई पाइप लाइन एवं ओवरहेड टैंक) के निर्माण कार्य हेतु ₹5 करोड़, पुलिस लाइन रेसकोर्स देहरादून में टाईप द्वितीय (ब्लॉक-सी) के 120 आवासों के निर्माण हेतु ₹51 करोड़ तथा लोक सेवा आयोग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पूरे विश्व में गंभीर विषय बनता जा रहा जलवायु परिवर्तन: डॉ. धन सिंह रावत

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा भारतीय भूगोलवेत्ताओं के संस्थान (आईआईजी) का 46वाँ वार्षिक अधिवेशन एवं डायनेमिक अर्थ, फैजाइल एनवायरनमेंट एंड पाथ टू क्लाइमट रिज़िलिएँट सॉसायटी विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ हुआ। अंतराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से पहुंचे विषय विशेषज्ञ ने प्रतिभाग किया। गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में आयोजित अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं पर्यावरणविद् पद्मश्री डॉ. अनिल जोशी ने दीप प्रज्वलित कर  किया। कार्यक्रम का सम्बोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज के समय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, दो फॉरेस्ट गार्ड ₹20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

चम्पावत। सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फॉरेस्ट गार्ड दीपक जोशी एवं फॉरेस्ट गार्ड भुवन चन्द्र भट्ट को ₹20,000/- की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों को मस्टा वन बैरियर, ग्राम चौकी, जनपद चम्पावत से पकड़ा गया। यह कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी की सतर्क निगरानी और त्वरित टीमवर्क का परिणाम है। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई जारी है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली

ऊखीमठ। स्थानीय वाद्य यंत्रों, आर्मी बैंड की मधुर धुनों और हजारों भक्तों की जयकारों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुँची। इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ बाबा केदारनाथ की डोली का स्वागत किया। मौके पर स्थानीय विधायक आशा नौटियाल भी मौजूद रहीं। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची। ओंकारेश्वर मंदिर में पहुँचने के बाद बाबा केदार की भोग मूर्ति यहीं विराजमान हो जाएगी। आगामी छह माह तक बाबा केदार की ओंकारेश्वर मंदिर में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुकना क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

भीमताल । क्षेत्र पंचायत सदस्य कविता नौलिया ने कुकना क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लोकसभा चुनाव के दौरान जिलाधिकारी को कई मांगों से अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक पंचायत विकास कार्यों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ज्ञापन में कुकना क्षेत्र से जुड़ी प्रमुख मांगों में हाईस्कूल कुकना का उच्चीकरण, कुकना से देवीधार और भोजगांव से रीहासाहिब तक मोटर मार्ग निर्माण, कुकना में पशु चिकित्सक की नियुक्ति, उद्यान केंद्र में ADO पद सृजन, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कल गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में जुटेंगे देश-विदेश के भूगोलवेत्ता

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के भूगोल विभाग द्वारा भारतीय भूगोलवेत्ताओं के संस्थान (आईआईजी) का 46वाँ वार्षिक अधिवेशन एवं डायनेमिक अर्थ, फैजाइल एनवायरनमेंट एंड पाथ टू क्लाइमट रिज़िलिएँट सॉसायटी विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कल होगा। सम्मेलन में देश-विदेश के भूगोलवेत्ता एवं शोधार्थी अपने-अपने शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। शुक्रवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष एवं सम्मेलन के संयोजक प्रो. मोहन सिंह पंवार ने कहा कि गढ़वाल विवि के चौरास परिसर स्थित स्वामी मनमंथन प्रेक्षागृह में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को शुभारंभ होगा। बताया कि सम्मेलन के शुभारंभ अवसर पर बतौर अतिथि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीएचसी भीमताल में अल्ट्रासाउंड मशीन शीघ्र लगाई जाए : राधा कुल्याल

भीमताल । ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की प्रधान एवं ग्राम प्रधान संगठन भीमताल की संरक्षक राधा कुल्याल तथा राज्य आंदोलनकारी प्रेम सिंह कुल्याल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भीमताल का उच्चीकरण कर इसे उप जिला चिकित्सालय बनाने और अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि आगामी राज्य स्थापना दिवस पर इस महत्वपूर्ण मांग पर गंभीरता से विचार किया जाए।राधा कुल्याल ने कहा कि भीमताल अस्पताल के अधीन 35 हजार से अधिक की जनसंख्या आती [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

वाहन दुर्घटनाओं पर रोक के लिए चला संयुक्त चेकिंग अभियान, 15 वाहन चालकों के काटे चालान

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कैंचीधाम की अगुवाई में परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने छड़ा, गरमपानी सहित आसपास के क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। इनमें ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस, बिना फर्स्ट एड बॉक्स और बिना हेलमेट जैसे उल्लंघन प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आगे भी नियमित रूप [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने किया रामगढ़ ब्लॉक का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

इंटर कॉलेज भवन के जीर्णोद्धार को दी 2 लाख की स्वीकृति भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को रामगढ़ ब्लॉक के दरमोली, पीठोली, पगराड़ी, पोखरी सहित आसपास के गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली, पानी और सड़क से जुड़ी दिक्कतों को विधायक के सामने रखा। विधायक कैड़ा ने जनता की मांग पर राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी के भवन के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से दो लाख रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों [more…]