Archives
STF ने गदरपुर से 8 लाख की अफीम के साथ एक ड्रग तस्कर को दबोचा
देहरादून। STF की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) ने कोतवाली गदरपुर पुलिस के साथ मिलकर एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 920 ग्राम अवैध अफीम बरामद की। पकड़ी गई अफीम की कीमत आठ लाख रुपये बताई जा रही है। उत्तराखण्ड STF की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की कुमाऊं यूनिट ने कल स्थानीय पुलिस के साथ कोतवाली गदरपुर क्षेत्र में नबाबगंज रोड, ग्राम अलखदेव के पास से एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से करीब 2 किलो अवैध अफीम बरामद हुई । आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह अफीम उत्तर प्रदेश के [more…]
सीमांत गांव मिलम में मुख्यमंत्री ने की ITBP जवानों से भेंट, राष्ट्रसेवा के जज्बे की सराहना की
मुनस्यारी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांव मिलम का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों से मुलाकात कर उनके राष्ट्रसेवा के जज्बे और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में भी समर्पण भाव से किए जा रहे कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा में जवानों का योगदान अतुलनीय है और उनका अनुशासन, परिश्रम एवं देशभक्ति सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीमांत क्षेत्र के स्थानीय ग्रामीणों से भी संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और [more…]
लेखक गांव में जुटेंगे 60 देशों के साहित्य, संस्कृति एवं कला जगत की विभूतियां
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन वादियों में स्थित भारत का प्रथम “लेखक गाँव” आगामी 3 से 5 नवम्बर, 2025 तक एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है। इस अवधि में यहाँ भारतीय साहित्य, संस्कृति, कला और हिंदी भाषा के वैश्विक प्रसार को समर्पित स्पर्श हिमालय महोत्सव-20225 का आयोजन होगा। यह तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ के संरक्षण/मार्गदर्शन एवं स्पर्श हिमालय फाउंडेशन के तत्वावधान में लेखक गांव में संपन्न होगा। इसमें 60 से अधिक देशों के साहित्यकार, कलाकार, शिक्षाविद, पर्यावरणविद् और युवा रचनाकार भाग लेंगे, जो भारतीयता और सृजनशीलता के संदेश को विश्व के [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने राज्य की कई विकास योजनाओं के लिए स्वीकृत किए ₹2838.45 लाख
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न जनपदों में जनहित एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों के लिए अनेक योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना के अनुरूप प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जनपद देहरादून की दक्षिण शाखा के अंतर्गत झाझरा जाने वाले लक्ष्मण चौक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सीवर लाइनों के प्रतिस्थापन, बैराज मेहलगांव चौक तक पुनर्निर्माण कार्य हेतु ₹ 495.77 लाख की योजना को मुख्यमंत्री धामी द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।इसके साथ ही जनपद देहरादून [more…]
उत्तराखंड को रेल मंत्रालय की बड़ी सौगात
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लगातार प्रयासों और पहल पर देहरादून-टनकपुर एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 15019/15020) की आवृत्ति बढ़ाने के प्रस्ताव को रेल मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि देहरादून-टनकपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को अब सप्ताह में तीन दिन संचालित किए जाने की स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह निर्णय उत्तराखंडवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण और जनहितकारी सौगात है। देहरादून से कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों को अब अधिक सुगम और नियमित रेल सेवा उपलब्ध [more…]
SGRRU में स्तन कैंसर जागरूकता पर पोस्टर प्रतियोगिता और अतिथि व्याख्यान
देहरादून। स्तन कैंसर जागरूकता माह के अंतर्गत श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और अध्यापकों में स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समय पर जाँच एवं आत्म-परीक्षण के महत्व को समझाना था। रचनात्मकता के माध्यम से संदेशविश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिया। रंग-बिरंगे और प्रेरणादायक पोस्टरों के माध्यम से उन्होंने “समय पर जाँच से जीवन बचेगा,” “उम्मीद, हिम्मत और जागरूकता,” तथा “स्तन कैंसर के खिलाफ संघर्ष” जैसे विषयों को प्रभावी रूप से [more…]
रजत जयंती समारोह को भव्यता से मनाने की तैयारी तेज, सीडीओ अनामिका ने की समीक्षा बैठक
जिलेभर में होंगे सांस्कृतिक, पर्यटन और खेलकूद कार्यक्रम — रामनगर व हल्द्वानी में राज्य स्तरीय महिला व सैनिक सम्मेलन भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) को यादगार बनाने के लिए जनपद नैनीताल में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आगामी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने मंगलवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए [more…]
विधायक कैड़ा ने किया छिड़ाखान-अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
भीमताल । ओखलकांडा ब्लॉक के छिड़ाखान से अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग का लंबे समय से खराब होना क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी और ग्रामीणों को आवागमन व आवश्यक सामान ढोने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से इस मार्ग की दीवारों के निर्माण, सोलिंग, चौड़ीकरण व डामरीकरण की मांग की थी। विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत छिड़ाखान से डालकन्या-अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग (PMGYS फेज-3) [more…]
राष्ट्रपति की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा को लेकर राज्यपाल ने की बैठक
भ्रमण को दिव्यता और भव्यता से सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तैयारियों के निर्देश भीमताल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा के मद्देनज़र उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति का यह भ्रमण प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा को गरिमामय, भव्य और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएँ।उन्होंने कहा कि [more…]
राज्यपाल गुरमीत सिंह दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे, अधिकारियों ने किया स्वागत
भीमताल । दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का सोमवार को नैनीताल आगमन हुआ। आगमन पर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, परिसहाय अमित श्रीवास्तव तथा मेजर सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।
