Archives
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने बिना लाइट वाले ई-रिक्शा चालकों पर की सख्त कार्रवाई
भीमताल । कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने बुधवार को नैनीताल नगर में औचक निरीक्षण के दौरान बिना लाइट के संचालित हो रहे ई-रिक्शाओं पर सख्त कार्रवाई की। इस दौरान पाँच ई-रिक्शा चालकों के चालान करवाए गए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त रावत ने पाया कि शहर में बड़ी संख्या में ई-रिक्शा बिना लाइट के सड़कों पर चल रहे हैं, जिससे यातायात सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने इस पर गहरी नाराज़गी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना लाइट वाले किसी भी ई-रिक्शा को सड़क पर चलने [more…]
कुमाऊं को मिली नई उड़ान, धामी सरकार की हेली सेवा बनी विकास और विश्वास की पहचान
भीमताल । उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फरवरी 2024 में वर्चुअल माध्यम से शुरू की गई कुमाऊं हेली सेवा आज पहाड़ के विकास और सुविधा की नई मिसाल बन चुकी है। हल्द्वानी से चम्पावत, पिथौरागढ़, मुनस्यारी, बागेश्वर और अल्मोड़ा तक संचालित इस हेली सेवा ने यात्रियों की लंबी और कठिन सड़क यात्रा को मिनटों की सहज उड़ान में बदल दिया है। अब जहां पहले गंतव्य तक पहुंचने में कई घंटे लगते थे, वहीं हेली सेवा ने इस दूरी को सुविधाजनक और समयबद्ध बना दिया है। यात्रियों में [more…]
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने दी नियमित उपस्थिति, क्षेत्र में किया साफ-सफाई कार्य
भीमताल । नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार आज सफाई कर्मचारियों ने अपने-अपने वार्डों में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कर क्षेत्र में सफाई कार्य संपन्न किया। वार्ड नंबर 2, 3, और 4 के कर्मचारियों ने कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की झाड़ू-पोछ सहित अन्य स्वच्छता कार्य किए।अधिशासी अधिकारी एईई के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने मल्लीताल, तल्लीताल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान कूड़ा उठान और नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से [more…]
वार्ड में अधिशासी अधिकारी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
वार्ड 2 व 3 में अधूरे कार्यों को लेकर जताई नाराजगी, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश भीमताल । नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एई ईश्वर सिंह ने शुक्रवार को नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 और 3 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन तथा अधूरे पड़े विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने वार्ड में चल रहे सीसी रोड, नालियों व अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदारों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि कार्यों [more…]
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा— ल्वाड डोबा से गौनियारों तक होगा डामरीकरण कार्य
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के ल्वाड डोबा, गौनियारों, सिमली सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने इस दौरान बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों को विधायक के समक्ष रखा।विधायक कैड़ा ने बताया कि ल्वाड डोबा तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है और कार्य प्रगति पर है। वहीं, ल्वाड डोबा से गौनियारों तक डामरीकरण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में कोलोप्रोक्टोलाॅजी स्टडीज पर दो दिवसीय कार्यक्रम में जुटे विशेषज्ञ
लेज़र तकनीक और स्टैपलर तकनीक के मेडिकल पक्ष को समझाया गुदा एवम् मलद्वार में होने वाली बीमारियों की अत्याधुनिक लेजर सर्जरी एवम् कारगर तकनीकों को समझाया देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेज़ के सर्जरी विभाग की ओर से दो दिवसीय साइंटिफिक सैशन एवम् लाइव आपरेशन सैशन का आयोजन किया गया। सैशन में देश के विभिन्न राज्यों से आए सर्जन एवम् मेडिकल प्रैटिक्शनर्स एवम् मेडिकल छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन शुक्रवार को साइंटिफिक सैशन आयोजित हुआ दूसरे दिन शनिवार को लाइव आपरेशन सैशन होगा। साइंटिफिक सैशन में [more…]
न्यायमूर्ति सूर्यकांत होंगे 53वें CJI, भारत सरकार के न्याय विभाग ने जारी की अधिसूचना
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति के लिए वारंट पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। भारत सरकार के न्याय विभाग द्वारा उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवम्बर, 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश का पदभार ग्रहण करेंगे। हरियाणा के हिसार ज़िले के पेटवाड़ गाँव में 10 फ़रवरी 1962 को जन्मे न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने 1984 में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से कानून की डिग्री हासिल की और उसी वर्ष हिसार ज़िला न्यायालय में वकालत शुरू की। 1985 में, वे संवैधानिक, सेवा और सिविल [more…]
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करे शिक्षा विभाग — डॉ. हरीश सिंह बिष्ट
ब्लॉक प्रमुख ने किया विद्यालय का निरीक्षण, हिंदी पढ़ने में अटके छात्र भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने ग्राम सभा ल्वेशाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोब (मॉडल स्कूल) का शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में निम्न स्तर की शिक्षा व्यवस्था देखकर ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताई और 15 दिन के भीतर शिक्षा की गुणवत्ता व स्वच्छता सुधारने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जब विद्यालय के छात्रों से हिंदी विषय के स्लोगन पढ़ने को कहा गया, तो अधिकतर बच्चे हिंदी पढ़ने में अटक गए। यह [more…]
गौरव का पल : उत्तराखण्ड की अनीशा ने रचा इतिहास, राष्ट्रीय रेड रन मैराथन में पहले स्थान पर रहीं
देहरादून। 30 अक्टूबर 2025 का दिन उत्तराखण्ड के लिए गर्व का क्षण बन गया, जब चमोली जनपद के छोटे से गांव लुन्तरा, नंदानगर की बेटी अनीशा ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित रेड रन मैराथन 3.0 में देशभर के प्रतिभाशाली धावकों को पछाड़ते हुए महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा नागालैण्ड के दीमापुर में आयोजित की गई थी। सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा/परियोजना निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार ने कुमारी अनीशा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई देते हुए [more…]
प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे की तैयारियां जोरों पर
देहरादून। उत्तराखंड की रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर है। गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे एवं सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बृहस्पतिवार देर साम को एफआरआई में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को समयबद्व तरीके से चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। इस दौरान गढ़वाल आयुक्त एवं सूचना महानिदेशक ने मुख्य पंडाल, स्टेज डिजाइन एवं लेआउट को लेकर इंजीनियर्स के साथ विस्तार से चर्चा की। साथ ही वीआईपी, वीवीआईपी और कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए आम जनता हेतु बैठने [more…]
