Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विश्व धरोहर फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए बंद

चमोली। विश्व धरोहर फूलों की घाटी कल शुक्रवार से पर्यटकों के लिए बंद कर दी गई है। इस वर्ष 15924 पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया , जिनमें से 416 विदेशी पर्यटकों ने घाटी का दीदार किया। पार्क प्रशासन 33 लाख से ज्यादा का राजस्व की प्राप्ति हुई है। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देसी विदेशी सैलानियों के लिए बंद कर दी जाती है और 1 जून को खुल जाती है। घाटी में पिछले वर्ष की तुलना में विदेशी पर्यटकों की संख्या में खासा उत्साह देखने को मिला ।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ के साथ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का किया शुभारंभ

“बिल लाओ, ईनाम पाओ” से बढ़ा राजस्व और कर अनुपालन उपभोक्ता जागरूकता व जनभागीदारी का प्रतीक बनी योजना प्रदेश में यह योजना अभी जारी रहेगी: मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शुभारंभ करते हुए शुक्रवार को सचिवालय में ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ के अंतर्गत मेगा लकी ड्रॉ निकाला। राज्य कर विभाग, उत्तराखंड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 1888 लकी ड्रॉ विजेता चुने गए। नैनीताल जनपद की सोनिया और टिहरी जनपद के जसपाल रावत ने प्रथम विजेता के रूप में एक-एक इलेक्ट्रिक कार जीती। मुख्यमंत्री ने दोनों विजेताओं से फोन पर बात कर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में दंत चिकित्साधिकारियों को मिला SDACP का लाभ

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने दंत चिकित्साधिकारियों (Dental Surgeons) को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एसडीएसीपी (SDACP) लाभ देने की औपचारिक मंजूरी प्रदान की है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश में कहा गया है कि प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के दंत शल्य चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी का लाभ प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत बनाने के लिए लगातार सुधार कर रही है। दंत चिकित्साधिकारियों को एसडीएसीपी लाभ देने की मांग लंबे समय से लंबित थी। यह निर्णय न केवल वित्तीय रूप से उन्हें [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर हल्द्वानी में निकली भव्य पदयात्रा

देशभक्ति और एकता के संदेश से गूंजा शहर, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और विद्यार्थी हुए शामिल भीमताल । भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में जिला स्तरीय पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट एवं हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया। पदयात्रा लाल बहादुर शास्त्री ऑडिटोरियम, एम.बी. पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर हाइडिल चौक, ठंडी सड़क मार्ग से होती हुई पुनः [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास कार्यों को मिलेगी प्राथमिकता — जिलाधिकारी

खनन न्यास निधि से श्रमिकों के हित, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रदूषण नियंत्रण पर होगा फोकस भीमताल । हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला खनन न्यास निधि के अंतर्गत प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि निधि से मिलने वाली धनराशि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास में किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि खनन श्रमिकों और उनके परिजनों के हित में कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों को अच्छी और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ मनोरंजन और खेलकूद के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

1 करोड़ 11 लाख की लागत से होगा लुगड़ पुल का जीर्णोद्धार, विधायक कैड़ा ने किया पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत काठगोदाम–हैड़ाखान–खनस्यूं–मीडार मोटर मार्ग पर स्थित लुगड़ पुल का जीर्णोद्धार 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। शुक्रवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने पुल के पुनर्निर्माण कार्य का शिलान्यास कर कार्य प्रारंभ कराया। यह पुल लगभग 120 गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर स्थित है। लोहे के हिस्सों में जंग लगने से यह काफी कमजोर हो गया था, जिससे भारी वाहनों की आवाजाही में खतरा बना हुआ था। क्षेत्रवासियों की लगातार मांग पर विधायक कैड़ा ने शासन से पुल के जीर्णोद्धार हेतु धनराशि स्वीकृत कराई। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों के परिजनों को केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया सम्मानित

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘एकता दौड़’ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित भीमताल । भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो, नैनीताल द्वारा सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, आजाद हिंद फौज के सदस्यों तथा 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में देश की रक्षा करने वाले वीर सैनिकों के परिजनों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विधायक वंशीधर भगत (कालाढूंगी), अतिविशिष्ट अतिथि दीपा धरमवाल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वच्छता ही सेवा अभियान एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम

छात्राओं ने ली गंगा स्वच्छता की शपथ, निकाली प्रभात फेरी भीमताल । जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद नैनीताल में विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और शिक्षकों ने नगर क्षेत्र में प्रभात फेरी निकालकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने गंगा स्वच्छता शपथ लेकर गंगा एवं उसकी सहायक नदियों की निर्मलता और अविरलता बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा स्वच्छता [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अपर जिलाधिकारी ने कोटाबाग में आपदा कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

गुणवत्ता और समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश भीमताल । अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने शुक्रवार को विकासखंड कोटाबाग क्षेत्र में चल रहे आपदा पुनर्निर्माण और राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर तथा उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएँ, ताकि प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि सभी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एडीएम शैलेंद्र नेगी ने की धान की फसल की क्रॉप कटिंग में सहभागिताफसल उत्पादन के सटीक आंकड़े किसानों के हित में निर्णय लेने में सहायक — एडीएम

भीमताल । तहसील कालाढूंगी के ग्राम हिम्मतपुर बेलपड़ाअ में शुक्रवार को कृषक मुन्नी देवी के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग की गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने प्रतिभाग करते हुए कृषि उत्पादन की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।एडीएम नेगी ने बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़े फसल उत्पादन का वास्तविक आकलन करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में लिए जाने वाले निर्णयों — जैसे कृषि नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी), खाद्यान्न भंडारण नीति, आयात-निर्यात नीति आदि के निर्माण में इन्हीं [more…]