Archives
धक्का खाकर गिरने से लगी चोट से चार वर्षीय बच्चे की मौत, सौतेली मां गिरफ्तार
देहरादून। डोईवाला क्षेत्र में एक महिला ने गुस्से में आकर अपने चार वर्षीय सौतेले बेटे को जोर से धक्का दे दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आयीं और उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। डोईवाला के बुल्लावाला गांव के रहने वाले राहुल कुमार ने रविवार को डोईवाला कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि पहली पत्नी की मृत्यु के बाद उसने प्रिया पुत्री सुशील कुमार निवासी अम्बेडकर कालोनी बडोवाला शिमला बाईपास रोड, देहरादून से दूसरी शादी की। पहली पत्नी से उनका एक पुत्र विवान उम्र-04 [more…]
प्रेमनगर में पुरानी रंजिश के चलते सरेराह व्यक्ति की हत्या
देहरादून। प्रेमनगर के मोहनपुर में पुरानी रंजिश के चलते सरेराह एक व्यक्ति की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। मृतक का नाम डीके बताया जा रहा है। मृतक की आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। अभी कुछ दिन पहले ही वो जेल से छुटकर आया था। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया है। आज प्रेमनगर पुलिस को सूचना मिली कि प्रेमनगर स्थित मोहनपुर पॉवर हाउस से आगे स्मिथनगर की ओर सड़क पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था मे पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रेमनगर मय पुलिस टीम के तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मुंह के बल सड़क पर पड़े [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने हज हाउस पिरान कलियर में लगाया शिविर
मुख्य अतिथि सूफी राशिद, गद्दीनशीन पिरान कलियर ने किया शिविर का शुभारंभ देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से पिरान कलियार में सोमवार को कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर 1581 से अधिक मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। शिविर में अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया तथा रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं। शिविर में पिरान कलियर क्षेत्रवासियों सहित बाम्बे मदरसा, सनराइज़ पब्लिक स्कूल सहित पिरान कलियर दरगाह स्टाफ ने भी लाभ उठाया। सोमवार को शिविर का शुभारंभ [more…]
नैनीडांडा अस्पताल का डाॅक्टर 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड की विजिलेंस ने नैनीडांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष त्रिपाठी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजिलेंस मुख्यालय ने डाक्टर को ट्रैप करने वाली टीम को ढाई हजार रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अदालीखाल में तैनात एक नर्सिंग अधिकारी से वहीं पर बनाए रखने के एवज में डॉ. त्रिपाठी ने ₹20,000 की रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस की देहरादून सेक्टर की ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और डॉक्टर को रिश्वत की रकम स्वीकार करते [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने CHC सहिया में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से निःशुल्क जाॅचें की गईं और फ्री दवाईयां भी बांटी गई देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल देहरादून की ओर से रविवार को सहिया में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ समाज की नींव गांवों से ही मजबूत होती है, इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, सहिया में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। ग्रामीण परिवेश में आयोजित इस शिविर ने सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग होने का अवसर दिया और चिकित्सा सेवा को घर-घर तक पहुंचाने की श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की प्रतिबद्धता को दर्शाया। [more…]
विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की मांग
स्वास्थ्य सुविधाओं, सड़कों, शिक्षा व संचार व्यवस्था को लेकर रखी प्रमुख मांगें भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है, जिससे ग्रामीणों को इलाज के लिए हल्द्वानी या नैनीताल जाना पड़ता है। उन्होंने नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने काठगोदाम से हैड़ाखान खनश्यूं मोटर मार्ग के किमी तीन पर क्षतिग्रस्त हिस्से के [more…]
पंचायतों के रिक्त पदों को न भरना सरकार की लापरवाही: मनोज शर्मा
कांग्रेस नेताओं ने उठाए सवाल — कहा, संवैधानिक व्यवस्था को ठेंगा दिखा रही सरकार भीमताल । विधानसभा भीमताल से वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा और कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भुवन सिंह दर्मवाल ने प्रदेश में पंचायतों के रिक्त पदों को अब तक न भरे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। दोनों नेताओं ने कहा कि पंचायत चुनाव संपन्न हुए इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकार द्वारा रिक्त पदों पर नियुक्तियां न करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति गंभीर उदासीनता को दर्शाता है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि “एक देश – [more…]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देहरादून के राष्ट्रपति निकेतन में Foot Over Bridge और घुड़सवारी क्षेत्र का किया लोकार्पण
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में दो नई आगंतुक- केंद्रित सुविधाओं, पैदल पार पुल (foot over bridge) और घुड़सवारी क्षेत्र का लोकार्पण किया। इन दोनों परियोजनाओं ने राष्ट्रपति निकेतन परिसर को आधुनिकता, सुरक्षा और विरासत के अद्भुत संगम के रूप में स्थापित कर दिया है। राजपुर रोड पर निर्मित 105 फीट लंबे foot over bridge ने राष्ट्रपति निकेतन और निर्माणाधीन राष्ट्रपति उद्यान (132 एकड़ परिसर) के बीच निर्बाध संपर्क स्थापित कर दिया है। उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा ₹9 करोड़ की लागत से निर्मित यह पुल स्थानीय हिमालयी वास्तुकला का सुंदर उदाहरण है। रैंप [more…]
स्थापना दिवस पर युवाओं ने किया ट्रैक, सीखे प्राथमिक उपचार और बर्ड वॉचिंग के गुर
पर्यटन विभाग ने बिरला चुंगी से कैंची धाम तक कराया पाँच किमी ट्रैक, युवाओं में दिखा उत्साह भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा रविवार को बिरला चुंगी से कैंची धाम तक पाँच किलोमीटर लम्बे ट्रैक का आयोजन किया गया। इस ट्रैक में नैनीताल, पंगोट और सौड क्षेत्र के 25 से अधिक उत्साही युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को बर्ड वॉचिंग की बारीकियों के साथ-साथ प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्रशिक्षक दीपक मेहरा ने प्रतिभागियों को सीपीआर तकनीक, [more…]
महामहिम राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
एडीजी कानून व्यवस्था ने पुलिस बल को किया ब्रीफ, ड्रोन पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, हर गतिविधि पर रहेगी पैनी नजर भीमताल । महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित नैनीताल दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में संपूर्ण जनपद में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किया गया है। इसी क्रम में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने आज पुलिस बल की ब्रीफिंग लेकर सुरक्षा व्यवस्था के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा [more…]
