Archives
इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट के खिताब पर मोनाल हाउस का कब्जा
देहरादून। इंटर हाउस सीनियर ब्वॉयज वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2025 का फाइनल मैच में मोनाल हाउस के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाते हुए मंदाकिनी हाउस की टीम को 2-1 के सेट से पराजित करते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया। यहां न्यू रोड स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेले जा रहे टूर्नामेंट में मोनाल हाउस एवं मंदाकिनी हाउस की टीम के बीच फाइनल खेला गया। मैच के शुरूआती दौर से ही दोनों ओर के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का परिचय देते हुए अपनी टीम के लिए अंक जुटाने शुरू किए।। मैच के अंतिम समय में मोनाल सदन की टीम के [more…]
धामी सरकार का विज़न हुआ साकार, आढ़त बाजार परियोजना देहरादून को दिला रही नई दिशा
सड़क चौड़ीकरण से जुड़ी परिसम्पत्तियों की रजिस्ट्री हेतु मुख्य अभियंता एच.सी.एस. राणा और संयुक्त सचिव गौरव चटवाल अधिकृत देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की महत्वकांक्षी योजना को साकार करने पर जुटा मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) शहर के यातायात दबाव को कम करने और सड़क ढांचे को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। आढ़त बाजार से तहसील चौक तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना के अंतर्गत प्रभावित परिसम्पत्तियों के सापेक्ष प्रतिकर वितरण एवं भूखंड आवंटन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। रजिस्ट्री के कार्य निष्पादन हेतु मुख्य अभियंता एच.सी.एस. राणा व संयुक्त सचिव गौरव चटवाल को [more…]
मुख्यमंत्री ने काशीपुर में राज्यस्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का किया शुभारम्भ
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष समारोह की श्रृंखला में काशीपुर में मंगलवार को राज्य स्तरीय शहरी विकास सम्मेलन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 46 करोड़ 24 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा दिव्यांग सशक्तिकरण कौशल विकास वाहन व नगर निगम काशीपुर के 14 कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य निर्माण के प्रारंभिक वर्षों में, जब हमारे शहर अपने स्वरूप में ढल रहे थे, तब हमारे निकायों के सामने बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आवश्यक संसाधनों का भी अभाव हुआ [more…]
राष्ट्रपति ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत की
नैनीताल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास की नींव है। इसलिए, शिक्षा को न केवल छात्रों की बुद्धि और कौशल का विकास करना चाहिए, बल्कि उनके नैतिक शक्ति और चरित्र को भी मजबूत करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा न केवल हमें आत्मनिर्भर बनाती है, बल्कि विनम्र रहना और समाज व देश के विकास में योगदान देना भी सिखाती है। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा वंचितों की सेवा और राष्ट्र निर्माण [more…]
पांच राज्यों के 200 आदिवासी युवाओं ने किया विज्ञान धाम का भ्रमण
देहरादून। आंचलिक विज्ञान केंद्र, विज्ञान धाम, झाझरा में आज युवा मामले एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में मेरा युवा भारत उत्तराखंड – देहरादून द्वारा 17वाॅ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं का भ्रमण कराया गया, जिसमें 5 राज्यों के 8 जनपदों से 200 प्रतिभागी एवं 20 एस्कॉर्ट्स प्रतिभा किया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के सुकमा जिले से 30 , कांकेर जिले से 20, दांतेवाड़ा से 50, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली से 20, उड़ीसा के कंधमाल से 20, कंधमाल से 20, झारखंड के वेस्ट सिंहभूमि से 20, मध्यप्रदेश के बालाघाट से 20 प्रतिभागी सम्मिलित [more…]
चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आंदोलित लोगों ने सीएम धामी से की मुलाकात
मुख्यमंत्री धामी बोले-सीएचसी चौखुटिया का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लूंगा जायजा– एम्स ऋषिकेश में उत्तराखंडवासियों के लिए बनेगा विशेष काउंटर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया कि चौखुटिया क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री जी ने तत्काल प्रभाव से अस्पताल के उन्नयन हेतु शासनादेश जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत चौखुटिया अस्पताल की क्षमता 30 बेड से बढ़ाकर 50 बेड कर दी गई है, साथ ही विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं [more…]
डीएलएड प्रशिक्षुओं ने की प्राथमिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने की मांग
देहरादून। उत्तराखंड की विभिन्न डायटों में डीएलएड बैच 2021-22 के प्रशिक्षुओं ने शिक्षामंत्री डा. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर उन्हें भी प्राथमिक शिक्षक भर्ती में शामिल करने की मांग की है। ज्ञापन में डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कहा है कि उनका चयन राज्य सरकार की प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से हुआ था और उनका प्रशिक्षण इसी माह नवंबर में पूरा हो रहा है। हाल ही में समाचार पत्रों तथा अन्य माध्यमों से उन्हें सूचना मिली है कि नवम्बर में उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षकों के 2100 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि [more…]
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखंड विधानसभा को किया संबोधित
राष्ट्रपति ने विधायकों से कहा कि जनता से जुड़ने और जमीनी स्तर पर उनकी सेवा करने का अवसर प्राप्त करना एक बड़ा सौभाग्य है देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज उत्तराखंड राज्य के गठन की रजत जयंती के अवसर पर देहरादून में उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि विधानसभाएं हमारी संसदीय प्रणाली का एक प्रमुख स्तंभ हैं। बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने संसदीय प्रणाली को अपनाकर निरंतर जवाबदेही को अधिक महत्व दिया। जनता के प्रति निरंतर जवाबदेही संसदीय प्रणाली की एक ताकत और एक चुनौती दोनों है। राष्ट्रपति ने कहा कि विधायक जनता और सरकार [more…]
राष्ट्रपति के अभिभाषण में निखरे महिला उत्थान के रंग
स्वर्गीय गौरा देवी से लेकर वंदना कटारिया तक के नामों का उल्लेख देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी के बीच माहौल में कई तरह की खुशियां घुली-मिली रहीं। सबसे खास, उत्तराखंड की स्थापना की रजत जयंती की खुशी थी। एक दिन पहले ही, क्रिकेट में बेटियों के विश्व विजेता बनने की खुशी का भी अलग असर था। इन स्थितियों के बीच, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के उत्तराखंड में नारी सशक्तिकरण के प्रयासों की खुले मन से सराहना की, तो माहौल और भी गर्मजोशी से भर गया। पूरे देश ने महिला सशक्तिकरण के प्रयासों [more…]
चौखुटिया को मिली बड़ी स्वास्थ्य सौगात, 30 बेड से बढ़कर 50 बेड का अस्पताल बनेगा
उप जिला चिकित्सालय चौखुटिया के निर्माण कार्यों में आएगी तेजी, कृषक विपणन परिषद को सौंपी जिम्मेदारी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की क्षमता को बढ़ाते हुए इसे 30 बेड से विस्तारित कर 50 बेड का अस्पताल बनाया जाएगा। इसके साथ ही अस्पताल में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। [more…]
