Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रामनगर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, दूध और गुलाब जामुन के नमूने लिए

भीमताल । जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लोगों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शनिवार को रामनगर के मंगलार रोड और गुलरघट्टी क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण एवं सैंपलिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए दूध और गुलाब जामुन के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड और जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी रामनगर एवं कालाढूंगी असलम खान के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण [more…]

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड को मिली खेल विश्वविद्यालय की सौगात

गौलापार में 43.50 करोड़ की लागत से पहले चरण के निर्माण कार्यों का शिलान्यास, 150 विद्यार्थियों के साथ प्रथम शैक्षणिक सत्र शुरू भीमताल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्तराखंड के खेल जगत में नया अध्याय जुड़ गया। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन और शिलान्यास किया। करीब 43.50 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों के साथ विश्वविद्यालय के प्रथम शैक्षणिक सत्र का भी शुभारंभ किया गया। पहले बैच में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मेहरागांव में करंट लगने से युवक की मौत

बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर के पास मिला शव, बुधवार शाम से था लापता भीमताल। मेहरागांव के गोलूधार क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह ट्रांसफार्मर के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची भीमताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया। प्रथम दृष्टया युवक की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अल्मोड़ा जिले के घूरकूना, पोस्ट ऑफिस अंडोली निवासी अमर राम [more…]

उत्तराखण्ड

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान, 20 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

भीमताल, 27 अगस्त। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर गुरुवार को हल्द्वानी ग्रामीण, हल्द्वानी, भीमताल-भवाली और रामनगर क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। हल्द्वानी-भीमताल में आठ प्रतिष्ठानों की जांच हल्द्वानी एवं भीमताल-भवाली क्षेत्र में आठ खाद्य विनिर्माण और मिठाई विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने बेसन लड्डू, कलाकंद, ताजा साल्ट, रायता क्रस्टेड पाउडर और खोया बर्फी के विधिक नमूने लिए। वहीं घेवर और गुलाब जामुन के सर्वे नमूने भी संग्रहित किए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नेपाल में बाढ़ के बाद नैनीताल प्रशासन अलर्ट, नागरिकों की जानकारी के लिए हेल्पलाइन जारी

भीमताल, 27 अगस्त। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी और त्रिशुली नदी में अचानक आई बाढ़ से जन-धन की क्षति को देखते हुए नैनीताल जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने नेपाल में रह रहे जनपद के नागरिकों की सहायता के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक नेपाल में आई बाढ़ से नैनीताल जिले के किसी भी नागरिक के प्रभावित होने की सूचना नहीं मिली है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, सात प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

भीमताल । जनस्वास्थ्य की सुरक्षा और लोगों को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने रामनगर एवं कालाढूंगी क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण और सैंपलिंग अभियान चलाया। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर वरिष्ठ खाद्य संरक्षा अधिकारी असलम खान के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने सात खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, स्वच्छता मानकों और खाद्य पदार्थों के भंडारण की स्थिति की जांच की। संचालकों को प्रतिष्ठानों में नियमित [more…]

उत्तराखण्ड

सातताल की जर्जर दुकानों पर डीडीओ ने लिया संज्ञान, बरसात बाद कार्य कराने का आश्वासन

भीमताल। सातताल में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा करीब तीन वर्ष पूर्व निर्मित दुकानों की जर्जर हालत को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी की शिकायत पर जिला विकास अधिकारी ने संज्ञान लिया है। दुकानों की छत से पानी टपकने और अंदर पानी भरने की समस्या को लेकर प्रशासन ने प्राधिकरण को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वार्ड-3, बिजरौली निवासी पूरन चंद्र बृजवासी ने 11 अगस्त 2026 को जिला विकास अधिकारी को शिकायत भेजकर बताया था कि सातताल में प्राधिकरण द्वारा निर्मित दुकानों की छतें खराब हो चुकी हैं। बारिश के दौरान छत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, रक्षाबंधन से पहले व्यवस्था सुधारने की मांग

भीमताल। धारी विकासखंड के गुनियालेख, पलड़ा समेत आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। बीएसएनएल, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया समेत विभिन्न कंपनियों की कनेक्टिविटी प्रभावित होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने संचार कंपनियों और संबंधित अधिकारियों से तत्काल नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। मनोज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी सुधारने को लेकर लगातार जनप्रतिनिधियों और संचार विभाग के अधिकारियों से मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल विधानसभा के चारों ब्लॉकों में न्याय पंचायतवार श्रम विभाग के कैंप लगाने के निर्देश

भीमताल, 24 अगस्त। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के चारों ब्लॉकों में श्रम विभाग के न्याय पंचायतवार कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने श्रम विभाग के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कहा कि ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल विकासखंडों में बड़ी संख्या में श्रमिकों ने श्रम विभाग में अपना पंजीकरण कराया है। ऐसे में सरकार की योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर कैंप लगाए जाना जरूरी है। मंत्री कैड़ा ने कहा कि कैंपों के माध्यम से उत्तराखंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की चौपाल में 105 ग्रामीणों ने लिया भाग

भीमताल, 24 अगस्त। मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के चौथे दिन सोमवार को विकासखंड धारी में आईईसी वैन के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। इस दौरान मटियाल, पदमपुरी, भालूगाड़, कसियालेख, शशबनी एवं सुनकिया ग्राम पंचायतों में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों को स्वरोजगार और उद्यमिता से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। रीप (ग्रामोत्थान) एवं मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टीम ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के साथ ही ग्राम्य विकास एवं स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। आयोजित चौपालों में करीब 105 ग्रामीणों ने प्रतिभाग कर योजनाओं के बारे [more…]