Archives
उद्यमियों को मिला नया मंच: शीशमहल में मल्टी स्टेक बायर-सेलर मीट का आयोजन
रजत जयंती वर्ष पर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने की पहल भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को शीशमहल, हल्द्वानी में जिला उद्योग केन्द्र, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (रीप) एवं एनआरएलएम के संयुक्त तत्वावधान में मल्टी स्टेक बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती रेनू अधिकारी (दर्जा राज्य मंत्री), विशिष्ट अतिथि नगर निगम हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट तथा मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद में उत्पादित [more…]
निगम-निकाय कर्मचारियों का डीए 3% बढ़ा, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सार्वजनिक उपक्रमों/निगमों/निकायों में कार्यरत संस्थाएं, जहां सातवां वेतनमान लागू है, के नियमित कार्मिकों को राजकीय कार्मिकों की भांति 01.07.2025 से मूल वेतन में अनुमन्य महंगाई भत्ते की वर्तमान दर 55 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किये जाने का अनुमोदन दिया है। मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राजकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 09 से 12 तक सामान्य व पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक प्रदान करने हेतु ₹ 54.72 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा उच्च [more…]
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 6 नवम्बर को हल्द्वानी में भव्य सैनिक सम्मेलन
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थल का निरीक्षण कर ली अंतिम तैयारियों का जायजा भीमताल । उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह के अंतर्गत गुरुवार, 6 नवम्बर को हल्द्वानी के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को सम्मेलन स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, भोजन, शौचालय, [more…]
भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, मुक्तेश्वर में “इंटीग्रेटेड डायग्नॉस्टिक्स फॉर जूनोटिक थ्रेट्स” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
देशभर से चयनित 30 प्रतिभागी प्रशिक्षण में ले रहे भाग भीमताल । भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा प्रायोजित “इंटीग्रेटेड डायग्नॉस्टिक्स फॉर जूनोटिक थ्रेट्स: ए वन हेल्थ कैपेसिटी-बिल्डिंग हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग” शीर्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर–आईवीआरआई), मुक्तेश्वर कैम्पस में किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सुरेश एस. हॉन्नप्पागोल, पूर्व पशुपालन आयुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को उन्नत निदान तकनीकों के विकास की दिशा में [more…]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर को करेंगे जनपद नैनीताल का भ्रमण
राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती के अवसर पर शामिल होंगे विभिन्न कार्यक्रमों में भीमताल । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 6 नवम्बर (गुरुवार) को राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जनपद नैनीताल के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जनपद के विभिन्न स्थलों पर आयोजित आयोजनों में प्रतिभाग करने का है। मुख्यमंत्री प्रातः 09:30 बजे मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से प्रस्थान कर 09:50 बजे जीटीसी हेलीपैड, देहरादून पहुँचेंगे। वहाँ से 09:55 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा नैनीताल के लिए रवाना होंगे और 10:55 बजे आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी पहुँचेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः 11:00 बजे [more…]
ओखलकांडा क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कार्यों में अनियमितता पर भड़के पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू
थाना खनस्यूं में दी तहरीर, भ्रष्टाचार और लापरवाही की जाँच की मांग भीमताल । विधानसभा भीमताल के अंतर्गत आने वाले ओखलकांडा विकासखंड में सड़कों के निर्माण कार्यों में हो रही अनियमितताओं को लेकर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने थाना खनस्यूं में तहरीर देकर मामले की जाँच कर भारतीय दंड संहिता की धारा 318 के तहत अभियोग पंजीकृत करने की मांग की है। हरीश पनेरू ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत बनने वाली सड़कों में बड़े पैमाने पर [more…]
मुख्यमंत्री आवास में आध्यात्मिक संगम, संत समाज ने मुख्यमंत्री धामी को दिया आशीर्वाद
देहरादून। उत्तराखण्ड की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज मुख्यमंत्री आवास आध्यात्मिक ऊर्जा और सांस्कृतिक सौहार्द का केंद्र बन गया, जब देशभर के प्रमुख संतों एवं धर्माचार्यों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर राज्य की प्रगति, सांस्कृतिक संरक्षण और अध्यात्मिक समृद्धि के प्रति उनके प्रयासों की सराहना की। संत समाज ने प्रदेश के लिए सकारात्मक बदलाव, विरासत संरक्षण और धार्मिक-सांस्कृतिक मानकों को सुदृढ़ करने वाले निर्णयों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री को आशीर्वाद प्रदान किया और उन्हें “देवभूमि का धर्म-संरक्षक” बताया। संतों ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और [more…]
एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, तीन किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने किच्छा पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में दो अन्तर्राज्यीय तस्करों को तीन किलो अमीम के साथ गिरफ्तार किया है। इनमें से एक तस्कर के विरुद्ध यूपी के बरेली जनपद में डकैती व गैंगस्टर एक्ट कई मुकदमे दर्ज है। पकड़ी गई अफीम की अनुमानित अन्तर्राष्ट्रीय कीमत 36 लाख रुपए है। यह अफीम उत्तराखंड के कई शहरों में सप्लाई होनी थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एसटीएफ की कुमायूँ युनिट ने कल थाना किच्छा पुलिस के साथ मिलकर दो नशा तस्करों सलीम व शेर मोहम्मद निवासी ग्राम बहीपुरा थाना बहेड़ी जनपद बरेली को [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने झबरेड़ा में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
विधायक झबरेड़ा वीरेन्द्र जाती ने किया शिविर का शुभारंभ झबरेड़ा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के सौजन्य से आज झबरेड़ा (हरिद्वार) के कैंप कार्यालय, सड़ोली में कैंसर जागरूकता एवं निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में 1205 मरीजों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने रोगियों की जांच कर उन्हें “स्वस्थ जीवन ही सर्वोत्तम निवेश है” के संदेश के साथ निःशुल्क परामर्श एवं दवाइयाँ प्रदान कीं। बुधवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक वीरेन्द्र जाती ने दीप प्रज्ज्वलित [more…]
विश्व के साहित्यिक मानचित्र पर उत्तराखंड को एक नई पहचान प्रदान कर रहा लेखक गांवः धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज लेखक गांव, थानो में आयोजित स्पर्श हिमालय महोत्सव-2025 के समापन सत्र में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लेखक गांव स्थित मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख शांति की कामना की। मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष उत्सव पर सभी आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि लेखक गांव की परिकल्पना उन विचारों का प्रतीक है जो समाज को दिशा देते हैं, जो आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ते हुए भविष्य का निर्माण करना सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि लेखक गांव में आयोजित यह महोत्सव, नई सृजन-यात्रा [more…]
