Archives
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर SGRRU में “मेरी योजना” पर जागरूकता गोष्ठी
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड शासन द्वारा “मेरी योजना” पुस्तकों के सम्बन्ध में एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों को राज्य व केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देना था। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ एसजीआरआर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में मुख्य अतिथि विधायक धर्मपुर विनोद चमोली, डाॅ. प्रथप्पन के. पिल्लई, वाइस चांसलर (इंचार्ज), श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, दीपक कुमार गैरोला, सचिव, कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, वीरेन्द्र दत्त सेमवाल, उपाध्यक्ष हथकरघा व [more…]
भविष्य की जल चुनौतियों से निपटने के लिए सामाजिक जागरुकता और सहभागिता जरुरीः प्रो. दुर्गेश पंत
देहरादून। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस सप्ताह के अंतर्गत आज यूकॉस्ट सभागार में जल शिक्षा कार्यक्रम में “वॉटर रिसोर्स मैनेजमेंट इन इंडियन हिमालयन रीजन” विषय पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने अपने संबोधन में कहा कि यूकॉस्ट द्वारा राज्य के 100 जल स्रोतों, जलधारों आदि के वैज्ञानिक अध्ययन, प्रबंधन, पुनर्जीवन की दिशा में कार्य प्रारंभ किया गया है । इस दिशा में सामाजिक सहभागिता एवं विभिन्न वैज्ञानिक संस्थाओं के सहयोग से कार्य किया जा रहा है । प्रो. पंत ने [more…]
दून में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार
देहरादून। दून पुलिस ने देहरादून में अवैध रूप से रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं ने से एक, जिस टैक्सी में बैठकर दिल्ली से देहरादून आई थी, उसी टैक्सी के ड्राइवर को बातों में फंसाकर उससे शादी कर ली थी। पुलिस दोनों को डिपोर्ट करने की कार्रवाई कर रही है। आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए संघन चेकिंग/सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम मे कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अन्तर्गत स्थानीय पुलिस तथा एल0आई0यू0 [more…]
तीलू रौतेली, टॉम ऑल्टर, सुशीला बलूनी, गौरा देवी समेत आठ लोगों को उत्तराखंड गौरव सम्मान
मुख्यमंत्री धामी ने की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं प्रदेश की सम्पूर्ण कृषि भूमि का आगामी 5 वर्षों में फेजवाइज सर्वेक्षण कर बन्दोबस्त करवाया जायेगा। प्रदेश में साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए स्टेट साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। ड्रग्स फ्री देवभूमि के लिए प्रदेश में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का विस्तार किया जाएगा। राजकीय विद्यालयों में पीएम पोषण योजना के अंतर्गत मानदेय पर रखी गई भोजन माताओं के लिए कल्याण कोष की स्थापना की जाएगी। राज्य में जंगली जानवरों एवं आवास पशुओं से कृषि एवं औद्यानिकी फसलों की सुरक्षा हेतु फार्म फेंसिंग पॉलिसी लाई जाएगी पारंपरिक धारे, नौले [more…]
राजकीय नर्सिंग कॉलेजों को मिली सात नई फैकल्टी
देहरादून। सूबे के राजकीय नर्सिंग कॉलेजों में अब फैकल्टी की कमी दूर हो गई है। राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित सात फैकल्टी को विभिन्न कॉलेजों में प्रथम तैनाती दे दी गई है। जिसमें एक प्रोफेसर और छह एसोसिएट प्रोफेसर शामिल है। नर्सिंग कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को संकय सदस्य मिलने से उन्हें पठन-पाठन और प्रशिक्षण में कोई समस्या नहीं आयेगी। राज्य सरकार प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ ही नर्सिंग कॉलेजों में संकाय सदस्यों की कमी को दूर करने में जुटी है, ताकि मेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षण [more…]
तृतीय केदारनाथ श्री तुंगनाथ जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद
श्री तुंगनाथ/रूद्रप्रयाग। तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट आज बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे शुभ मुहूर्त में शीतकाल के लिए बंद हो गये हैं। कपाट बंद होने के बाद भगवान तुंगनाथ जी की चल विग्रह डोली ने प्रथम पड़ाव चोपता के लिए प्रस्थान किया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों से सजाया गया था तथा पांच सौ से अधिक श्रद्धालु कपाट बंद होने के साक्षी बने। आज प्रातःकाल भगवान तुंगनाथ जी का मंदिर श्रद्धालुओं को दर्शनार्थ खुल गया था। इसके पश्चात नित्य पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा तीर्थयात्रियों ने मंदिर में दर्शन किये। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल [more…]
मुख्यमंत्री ने किया पूर्व सैनिक सम्मेलन का उद्घाटन, कहा-वीरता और समर्पण उत्तराखंड की पहचान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हल्द्वानी के एम.बी.पी.जी. कॉलेज प्रांगण में आयोजित ‘पूर्व सैनिक सम्मेलन’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, वीरांगनाओं एवं उनके परिजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मुख्यमंत्री ने उपस्थित पूर्व सैनिकों पर पुष्प वर्षा कर राज्य निर्माण व राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के लिये सभी का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का हर परिवार गर्व से कह सकता है कि उसके घर से कोई न कोई भारत माता की सेवा में समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा [more…]
इंटर यूनिवर्सिटी मिलेट बेस्ड मल्टीकुज़ीन प्रतियोगिता में बड़कोट डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम
देहरादून। ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून में उत्तराखण्ड शासन के तत्वावधान में आयोजित “इंटर यूनिवर्सिटी मिलेट बेस्ड मल्टीकुज़ीन प्रतियोगिता” में राजकीय महाविद्यालय बड़कोट की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की। इस प्रतियोगिता में गृहविज्ञान की सहायक प्राध्यापक डॉ. पूजा के नेतृत्व में छात्राएँ प्रियंका विश्वकर्मा , रितिका कौशरा, छवि बिज्लवान एवं तनिषा असवाल ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने पारंपरिक मिलेट्स से तैयार किए गए पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजनों की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी, जिसे निर्णायक मंडल द्वारा अत्यंत सराहा गया। टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रनर-अप ट्रॉफी तथा ₹5500/- की धन राशि से सम्मानित किया गया। [more…]
जनवरी में उत्तराखंड स्तर पर होगी भव्य घंटाकर्ण कथा का आयोजन
देहरादून। देहरादून में रविवार को घंटाकर्ण भगवान के भक्तों की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तराखंड राज्य के सभी घंटाकर्ण मंदिरों को एक साथ जोड़कर आगामी जनवरी माह में एक भव्य घंटाकर्ण कथा आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। यह पहल उत्तराखंड के धार्मिक और सांस्कृतिक एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 नवंबर के आसपास देहरादून में एक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से घंटाकर्ण मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस प्रस्तावित बैठक में जनवरी में होने [more…]
उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है – विधायक कैड़ा
भीमताल विधायक ने विधानसभा सत्र में प्रदेश की उपलब्धियों को रखा सदन में भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस रजत जयंती वर्ष में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद भाजपा सरकारों ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दी है। पहले जहाँ भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गाँव सड़क, शिक्षा, पुलों एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित [more…]
