Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने किया ₹8260 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण, केंद्र से पूरा सहयोग का भरोसा

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, रजत जयंती पर्व के मुख्य समारोह में लिए रविवार को देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8260 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। उन्होंने उत्तराखंड की गत 25 वर्षों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए, अगले 25 वर्षाे के लिए रोडमैप के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। एफआरआई परिसर में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गढ़वाली-कुमांऊनी में प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि, नौ नवंबर का दिन उत्तराखंडवासियों की लंबी तपस्या का फल है। ये दिन प्रत्येक उत्तराखंडवासी को गर्व का अहसास कराता है। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी, पीएम का हर अंदाज पहाड़ी

देहरादून। सिर पर पहाड़ी टोपी और भाषण में जगह-जगह गढ़वाली-कुमाऊंनी बोली। उत्तराखंड के रजत जयंती के मुख्य कार्यक्रम में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर अंदाज पहाड़ीपन से घुला-मिला दिखा। उन्होंने गढ़वाली-कुमाऊंनी के कई वाक्य बोले। वो भी कई बार। अक्सर प्रधानमंत्री उत्तराखंड के कार्यक्रमों में पहाड़ी बोली-भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं, मगर आज के भाषण में उन्होंने जितनी गढ़वाली-कुमाऊंनी बोली, उतनी कभी नहीं बोली थी। ये ही वजह रही, कि उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बार और भी गहरा कनेक्ट महसूस किया। प्रधानमंत्री ने अपने चिर-परिचित अंदाज में भाषण की शुरूआत की और कहा-देवभूमि उत्तराखंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए MoU पर हस्ताक्षर

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आज भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डे के अधिग्रहण के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह ऐतिहासिक समझौता उत्तराखंड के पर्वतीय अंचल में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ हवाई संपर्क की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नैनी सैनी हवाई अड्डे का कुल क्षेत्रफल लगभग 70 एकड़ है। यहां का टर्मिनल भवन व्यस्त समय में 40 यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम है। साथ ही, एप्रन एक समय में दो विमानों (कोड-2B) को समायोजित करने की सुविधा से सुसज्जित है। इस अधिग्रहण से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

छठवां राज्य वित्त आयोग तीन दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल में

स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं की होगी समीक्षा भीमताल। छठवां राज्य वित्त आयोग, उत्तराखण्ड की टीम 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक नैनीताल जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेगी। इस दौरान आयोग की टीम नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति, राजस्व स्रोतों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी। आयोग की टीम का आगमन 10 नवम्बर की सायं 4 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम, हल्द्वानी में होगा। 11 नवम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से परिचय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी

भीमताल । एडीबी वित्त पोषित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी निर्माण कार्य दोगुनी क्षमता से और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों की गति बढ़ाने के लिए ट्रिपल एम — मशीन, मटेरियल और मैनपॉवर को दोगुना किया जाए। किसी भी सड़क को लंबे समय तक खुदा न छोड़ा जाए और तत्काल मरम्मत [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ भव्यता व उत्साह के साथ मनाई गई

नैनीताल फ्लैट मैदान में हुआ रजत जयंती समारोह, राज्य आंदोलनकारियों और समाजसेवियों को किया गया सम्मानित भीमताल। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर नैनीताल के फ्लैट मैदान में रजत जयंती समारोह भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित राज्य आंदोलनकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि यह पूरे राज्यवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि उत्तराखण्ड अपने विकास के 25 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के हित में चार बड़ी घोषणाएं

संस्कृति विभाग में सूचीबद्ध सांस्कृतिक कलाकारों को मानदेय अब नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर की तर्ज पर मिलेगा समस्त जनपद स्तर पर प्रेक्षागृह का किया जाएगा निर्माण सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण व प्रदर्शन हेतु  प्रदेश में एक राज्य स्तरीय तथा दोनों मंडलों में एक-एक मंडल स्तरीय संग्रहालय का किया जाएगा निर्माण देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर हिमालयन संस्कृति केंद्र गढ़ी कैंट में आयोजित हिमालय निनाद उत्सव- 2025 में प्रतिभाग करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया तथा संस्कृति के उत्थान और कलाकारों के हित में चार घोषणाएं की। उन्होंने वृद्ध एवं आर्थिक रूप से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी कल देहरादून में करेंगे ₹8260 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 9 नवम्बर को उत्तराखण्ड राज्य गठन की रजत जयंती वर्ष पर FRI, देहरादून में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एक स्मारक डाक टिकट जारी करेंगे तथा समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के इस अवसर पर प्रधानमंत्री ₹8260 करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएं पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उनमें अमृत (AMRUT) योजना [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री गुरु राम राय मेडिकल काॅलेज और ICMR-IAPSM ने वन हेल्थ वन नेशन विषय पर निकाली जागरूकता रैली

देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज (एसजीआरआरआईएम एंड एचएस) ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) एवं इंडियन एसोसिएशन ऑफ प्रिवेंटिव एंड सोशल मेडिसिन (आईएपीएसएम) के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (आरएचटीसी) मोथरोवाला, एसजीआरआर विश्वविद्यालय के स्कूल आफ नर्सिंग एवम् श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के खुड़बुड़ा स्थित उपकेन्द्रों मंे एक साथ तीन जनजागरूकता रैलियां निकालीं। तीनों जनजागरूकता रैलियों में छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की व आमजन को इस गम्भीर विषय के प्रति सावधान व सचेत किया। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज में कम्यूनिटिी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डाॅ पुनीत ओहरी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य आंदोलनकारी और उनके आश्रितों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून स्थित शहीद स्थल कचहरी परिसर में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पहले उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन में आयोजित राज्य आंदोलनकारी सम्मान समारोह में राज्य आंदोलनकारियों और शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिवारजनों को सम्मानित किया। कचहरी परिसर शहीद स्थल और पुलिस लाइन देहरादून में इस अवसर पर राज्य आंदोलनकारियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। मुख्यमंत्री ने  कहा कि  उत्तराखंड  राज्य का निर्माण केवल राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि देवभूमि के लाखों लोगों के बलिदान, [more…]