Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनीं जन समस्याएं

देहरादून। राज्य रजत जयंती वर्ष उत्सव आयोजन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसंवाद तेज कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के साथ ही नियमित फीडबैक भी लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस अवसर को हमें प्रशासन को जनता के और करीब ले जाने के रूप में इस्तेमाल करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में हुआ आयोजन भीमताल । केंद्रीय विद्यालय भीमताल में भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस बड़े उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्काउटिंग और गाइडिंग आंदोलन की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से स्टिकर बेचकर विद्यार्थियों को अंशदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरविंद दीक्षित ने स्काउट एवं गाइड आंदोलन के इतिहास पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। युवांश, छाया सहित अन्य स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा विविध सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

दिल्ली में कार धमाके के बाद उत्तराखंड में High Alert

देहरादून। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके की गंभीरता को देखते हुए उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने राज्यभर में हाई अलर्ट जारी किया है। उन्होंने राज्य के सभी जनपदों में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अंतरराष्ट्रीय एवं अंतरराज्यीय सीमाओं, संवेदनशील स्थलों, धार्मिक स्थलों, बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, मॉल तथा अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान के निर्देश जारी किए हैं। सभी जिला प्रभारियों एवं पुलिस अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने, गश्त एवं चेकिंग बढ़ाने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की त्वरित सूचना एवं सोशल मीडिया की लगातार मॉनिटरिंग कर कार्रवाई सुनिश्चित करने के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यूकॉस्ट में 12 से 14 नवंबर तक होगा देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2025

देहरादून। आज उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद एवं सोसायटी फॉर रिसर्च एंड डेवलेपमेंट इन साइंस टेक्नॉलोजी एंड एग्रीकल्चर (सरादस्ता) ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में तीन दिवसीय छठे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव-2025 (डीआईएसटीएफ-2025) के विषय में जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक एवं डीआईएसटीएफ-2025 के समन्वयक डॉ. डी.पी. उनियाल ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का यह महोत्सव उत्तर भारत का सबसे बड़ा महोत्सव है। इस वर्ष इस महोत्सव का आयोजन उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) परिसर में 12 से 14 नवंबर, 2025 तक किया जाएगा। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

LIC ने मुख्यमंत्री राहत कोष में भेंट किया एक करोड़ रुपए का चेक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर निगम की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की धनराशि का चेक मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जीवन बीमा निगम के इस सामाजिक उत्तरदायित्व से प्रेरित कदम की सराहना करते हुए कहा कि, “राज्य में संकट की घड़ी में जब भी जरूरत होती है, एलआईसी जैसी संस्थाएँ आगे बढ़कर सहयोग का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। यह राशि आपदा प्रभावितों और जरूरतमंदों की सहायता में सार्थक योगदान देगी।” [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एमडीडीए ने आढ़त बाजार शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज की, प्रभावितों को मिलने लगा मुआवजा

सड़क चौड़ीकरण के साथ क्षेत्र होगा और सुंदर, बनेगा फुटपाथ, स्ट्रीट लाइटिंग की होगी व्यवस्था: मोहन सिंह बर्निया देहरादून। आढ़त बाजार/तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना से जुड़े प्रभावित लोगों को मुआवजा देने और भूखंड आवंटन की प्रक्रिया में मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने बड़ी प्रगति की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों और जनहित को ध्यान में रखते हुए एमडीडीए ने आज एक अहम कदम उठाया। आढ़त बाजार क्षेत्र के दाहिनी ओर स्थित दो परिसम्पत्तियों की रजिस्ट्री लोक निर्माण विभाग के पक्ष में कराई गई। साथ ही, इन परिसम्पत्तियों के प्रभावितों को लगभग कुल 5 करोड़ का मुआवजा चैक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में रिक्त पंचायत प्रतिनिधियों के पदों के लिए मतदान की तिथि घोषित

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों ( हरिद्वार को छोड़कर) की त्रिस्तरीय पंचायतों के सामान्य निर्वाचन-2025 के बाद विभिन्न प्रकार से रिक्त हुए सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के पदों/स्थानों, जो किसी न्यायालय के स्थगन आदेश से बाधित न हों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा कल 11 नवम्बर 25 को अधिसूचना जारी की जायेगी। सदस्य ग्राम पंचायत, प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत के प्रत्याशियों के नाम-निर्देशन-पत्रों की बिक्री सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालयों पर तथा सदस्य जिला पंचायत के प्रत्याशियों के नाम-निर्देशन-पत्रों की बिक्री जिला पंचायत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो का किया अनावरण, 13 जिलों के उत्कृष्ट होमस्टे संचालकों को किया पुरस्कृत

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र गढ़ी कैण्ट में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखण्ड @25 रोमांच, अध्यात्म और अनोखी संस्कृति का उत्सव कार्यक्रम में नीति में आयोजित होने वाले अल्ट्रा मैराथन रेस के लोगो का अनावरण एवं पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई थ्रोन आफ द गॉड्स कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने 13 जिलों के उत्कृष्ट होम स्टे संचालकों को भी पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने राज्यभर के एस्ट्रो टूर गाइड एवं टूर मैनेजर को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने काला नाग चोटी का सफल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के 100 सरकारी स्कूलों में बनेंगी AI कैरियर लैब्स

देहरादून। राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड एवं बियान्ड मेन्टॉर संस्था के मध्य राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड के निर्देशन में आज समझौता-ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। इस समझौते के तहत बियान्ड मेन्टॉर संस्था द्वारा राज्य के कुल 100 राजकीय विद्यालयों में कृत्रिम बुद्धिमता (ए0आई0) कैरियर लैब्स संचालित की जायेंगीं। डॉ0 मुकुल कुमार सती, अपर राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा अवगत कराया गया कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन एवं भविष्य में आवश्यक कौशलों से सशक्त बनाना है। साथ ही इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( [more…]

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में ₹142.25 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखण्ड के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद की 142.25 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया, जिनमें 43.63 करोड़ की 27 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 98.62 करोड़ रुपये की 33 विकास योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम [more…]