Archives
जियो थर्मल पॉलिसी बनाने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य: डॉ आर मीनाक्षी सुंदरम
देहरादून। छठे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित ग्रीन एनर्जी कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए प्रदेश के ऊर्जा एवं नियोजन सचिव डॉक्टर आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने जियोथर्मल एनर्जी पॉलिसी को बनाया। उन्होंने बताया कि इसी पॉलिसी के आधार पर भारत सरकार ने भी जियो थर्मल पॉलिसी पर आगे काम शुरू किया। डॉ सुंदरम ने बताया कि 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना पूरा करने के लिए सबसे प्राथमिक आवश्यकता ऊर्जा की होगी और हमें ऊर्जा की वृद्धि एक्स्पोनेंशियल रूप से करनी होगी, इसी को [more…]
STF को बड़ी सफलता, उत्तराखंड के दो लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर ₹87 लाख की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को छह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया देहरादून। देहरादून और नैनीताल निवासी दो अलग-अलग पीड़ितों को डिजिटल अरेस्ट कर करीब 87 लाख ठगी का भण्डाफोड़ करते उत्तराखण्ड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने खुद को मुम्बई पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर वाटस्अप कॉल के माध्यम से पीड़ितों को लगभग 48 घण्टे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। आरोपियों के विरुद्ध देशभर के विभिन्न राज्यों की 9 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी के 24 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को छह दिन की ट्रांजिट रिमांड पर [more…]
कुत्ते के काटने से व्यक्ति की मौत के बाद विधायक कैड़ा ने दिखाई तत्परता
गलनी-खनश्यू में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाए रैबीज के टीके भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा गलनी के सिमलिया निवासी भैरव दत्त पुत्र गंगा दत्त की हाल ही में कुत्ते के काटने के बाद रैबीज का टीका न लगने से मृत्यु हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) नैनीताल से वार्ता कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। विधायक के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को गलनी और सिमलिया गांव भेजा गया, जहां टीम ने परिजनों सहित ग्रामीणों [more…]
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में कई भवन सील
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने एक बार फिर अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए राजधानी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों में सीलिंग की कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने सहस्त्रधारा रोड, विधौली और कंडोली क्षेत्र में चल रहे कई अवैध व्यवसायिक और आवासीय निर्माणों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें सील कर दिया। प्राधिकरण की टीम ने 13 नवम्बर को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध निर्माणों को सील किया। स्वरजीत सिंह द्वारा साईं मंदिर, विधौली रोड के निकट किए जा रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण को संयुक्त सचिव गौरव चटवाल के आदेश पर सील किया गया। सिकन्दर द्वारा विधौली [more…]
उत्तराखंड को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाने का मुख्यमंत्री धामी का संकल्प
मुख्यमंत्री ने किया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ, कहा — “आयुर्वेद केवल चिकित्सा नहीं, बल्कि हमारे जीवन दर्शन की जड़ है” भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भुजियाघाट स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय सम्मेलन पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी द्वारा WHO कोलेबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर, जेपीएनएटीसी, एम्स नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद केवल उपचार की विधा [more…]
उत्तरकाशी में जिला पत्रकार संघ के अधिवेशन में सुनील थपलियाल अध्यक्ष, सुरेंद्र नौटियाल महामंत्री निर्वाचित
उत्तरकाशी। जिला पत्रकार संघ उत्तरकाशी का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। अधिवेशन के अंतिम सत्र में सर्वसम्मति से सुनील थपलियाल को अध्यक्ष तथा सुरेंद्र नौटियाल को महामंत्री व प्रकाश रांगड़ को कोषाध्यक्ष चुना गया। अधिवेशन के प्रथम दिवस “जनपद उत्तरकाशी में तीर्थाटन व पर्यटन की अपार सम्भावनाओं में मीडिया की भूमिका” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पर्यावरणविद् प्रताप पोखरियाल को “विशिष्ट सेवा सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित [more…]
नगर पालिका भीमताल की बोर्ड बैठक में दर्जनों प्रस्ताव पारित
भीमताल। नगर पालिका परिषद भीमताल की बोर्ड बैठक में विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े दर्जनों प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने की। इस दौरान सभी वार्डों के सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याएं और प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे। सभासद रामपाल गंगोला ने नौकुचियाताल रोड स्थित बैंक्वेट हाल में पार्किंग की व्यवस्था न होने से होने वाले जाम तथा बेसहारा पशुओं की समस्या उठाई। सभासद शिप्रा जोशी ने पेयजल संकट का मुद्दा रखा, जबकि सभासद शुभम नैनवाल ने सड़कों की मरम्मत व बिजली आपूर्ति से संबंधित समस्याएं [more…]
देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव आज से शुरू
देहरादून। आज छठे देहरादून अंतरराष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महोत्सव 2025 का रंगारंग शुभारंभ हुआ। यूकास्ट झाझरा में शुरू हुए तीन दिवसीय विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के इस महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के वन, तकनीकी शिक्षा एवं संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हमारा देश विश्व में आज जिस स्थान पर पहुंचा है उसके पीछे सबसे बड़ा योगदान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विकास का है। उन्होंने कहा कि आज हम स्पेस टेक्नोलॉजी में दुनिया के शीर्ष देशों में शामिल है। उन्होंने [more…]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल करेंगे नैनीताल जिले का भ्रमण
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 13 नवम्बर (गुरुवार) को जनपद नैनीताल के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:40 बजे एम्स हैलीपैड, ऋषिकेश (देहरादून) से प्रस्थान कर दोपहर 12:40 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला, भुजियाघाट (नैनीताल) पहुंचेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री कार द्वारा काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, भुजियाघाट पहुंचेंगे, जहां वे अपराह्न 1:00 से 2:00 बजे तक कॉलेज के शुभारंभ अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 2:35 बजे राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, दोगड़ा सूर्याजाला से हेलीकॉप्टर द्वारा चम्पावत के लिए प्रस्थान करेंगे।
विधायक कैड़ा ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली, अधिकारियों को दी गति लाने की हिदायत
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को विकास भवन भीमताल में जिले के उच्च अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक में विधायक ने अधिकारियों को विकास कार्यों में गति लाने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।विधायक कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी विभाग को खराब सड़कों पर डामरीकरण कार्य शीघ्र प्रारंभ करने, संबंधित मार्गों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के अंतर्गत ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के उन गांवों की डीपीआर तैयार कर शासन को [more…]
