Archives

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर धारी ब्लॉक में मिठाई वितरण, विधायक कैड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव

भीमताल। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मिठाई वितरण कर खुशी मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। विधायक कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, विकास की प्रतिबद्धता और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का निरंतर विश्वास ही इस जीत की बड़ी वजह है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भी देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा को इसी प्रकार का जनसमर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मण्डल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेज़ बनाने का भंडाफोड़ — आयुक्त दीपक रावत ने की रात में छापेमारी, मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

भीमताल । हल्द्वानी तहसील में फर्जी दस्तावेज बनाए जाने की गंभीर शिकायत पर कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए देर शाम बनभूलपुरा क्षेत्र में अचानक छापेमारी की। आयुक्त के निरीक्षण में अराजनबीस (दस्तावेज लेखक) फैजान मिकरानी के घर से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। इसी दौरान क्षेत्र में स्थित दूसरा सीएससी सेंटर भी बंद मिला। आयुक्त ने बताया कि उनके जनता-दरबार में बरेली निवासी रईस अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम का स्थायी निवास प्रमाण पत्र किसी और व्यक्ति के नाम पर फर्जी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मां के साथ पैतृक गांव पहुंच भावुक हुए मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी मां के साथ पिथौरागढ़ जनपद स्थित अपने पैतृक गांव टुंडी-बारमौं पहुंच कर स्थानीय लोगों से भेंट की। इस दौरान उन्होंने गांव के मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है। मुख्यमंत्री धामी ने गांव में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि मां के साथ अपने पैतृक क्षेत्र, कनालीछीना के टुंडी-बारमौं पहुंचना उनके लिए बेहद भावुक क्षण रहा। यह वही गांव है, जहां उन्होंने बचपन बिताया, पहली बार विद्यालय की राह पकड़ी और जहां गांव के स्नेह, संस्कृति और परम्पराओं की समृद्ध छाया ने उनके व्यक्तित्व को आकार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का किया शुभारंभ 

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार जौलजीबी में भारत-नेपाल सीमा पर काली और गोरी नदी के संगम पर आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जौलजीबी मेला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला सदियों से भारत और नेपाल की सांस्कृतिक, आर्थिक और पारंपरिक मित्रता का प्रतीक है। जौलजीबी मेला केवल आयोजन नहीं, भारत-नेपाल की पारंपरिक मित्रता और आर्थिक-सामाजिक एकरूपता का प्रतिबिंब है। मुख्यमंत्री ने कहा वो स्वयं भी बचपन में इस मेले में आते थे। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से पिथौरागढ़ जनपद सहित इस क्षेत्र के समग्र विकास को सुनिश्चित करने हेतु पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने गौचर से 18 सीटर हेली सेवा शुरू करने समेत तीन बड़ी घोषणाएं की 

चमोली। गौचर में 73वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला-2025 का आज से आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गौचर मेले का उद्घाटन किया। मेले में मुख्यमंत्री के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने बैंड की मधुर धुन के साथ फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। गौचर मेले में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेला उत्तराखंड के प्रमुख मेलों में से एक है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने का प्रभावी माध्यम होने के साथ-साथ स्थानीय आर्थिकी को भी सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जंहा एक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत को दी ₹88.11 करोड़ की योजनाओं की सौगात

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार को टनकपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने ‘अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025’ के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित “सहकारिता मेला” का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान में फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया और विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, सामाजिक समरसता और सामूहिक विकास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि  सहकारिता आंदोलन राज्य की आर्थिक प्रगति की रीढ़ है, जिससे किसान, युवा और महिलाएँ आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सहकारिता की भावना को ग्राम्य जीवन से लेकर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने टनकपुर में की ‘एकता पदयात्रा’, युवाओं को नशा मुक्त भारत के लिए किया प्रेरित

टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय चंपावत भ्रमण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को टनकपुर पहुँचे। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘एकता पदयात्रा’ में प्रतिभाग किया। यह पदयात्रा डिग्री कॉलेज टनकपुर से प्रारंभ होकर गांधी मैदान तक सम्पन्न हुई। मुख्यमंत्री ने पैदल चलकर जनसमूह को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और स्वावलंबन का संदेश दिया। डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी की चंपावत को बड़ी सौगात, जिले में खुलेगा पैरामेडिकल कॉलेज

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने चंपावत दौरे के दौरान जनपद को एक और बड़ी सौगात दी है। उन्होंने जिले में पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना की घोषणा करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल जनपद में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं को स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार और प्रशिक्षण के नए अवसर भी प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से चंपावत और आस-पास के जिलों को कुशल तकनीकी स्वास्थ्य कर्मी उपलब्ध होंगे, जिससे प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं को और प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि राज्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड को आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा का वैश्विक केंद्र बनाना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल जिले के भुजियाघाट स्थित काया आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन PGICON-2025 का शुभारंभ किया। पाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट, हल्द्वानी द्वारा WHO  कोलेबोरेटिंग सेंटर फॉर इमरजेंसी एंड ट्रॉमा केयर, JPNATC, एम्स नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की प्राचीन चिकित्सा प्रणाली आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि निरोगी और संतुलित जीवन का दर्शन है। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों ने स्वास्थ्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन की अवस्था बताया था, और यही आयुर्वेद का [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में माइक्रोसर्जरी से सफल इलाज

देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक मरीज का माइक्रोसर्जरी द्वारा सफल उपचार किया गया। ज्वालापुर, हरिद्वार निवासी मोहम्मद अफजल को अगस्त माह में अस्पताल में भर्ती किया गया था। डायबिटीज के कारण उनके दाएँ पैर की त्वचा पूरी तरह नष्ट हो चुकी थी और अंदर की हड्डी गलनी शुरू हो गई थी। पैर को काटने से बचाने के उद्देश्य से उन्हें प्लास्टिक सर्जरी विभाग में प्रोफेसर डॉ. भावना प्रभाकर के निर्देशन में भर्ती किया गया। प्रारंभ में घाव की सफाई के लिए डिब्राइडमेंट सर्जरी की गई। इसके पश्चात् कुछ दिनों बाद उस हिस्से पर माइक्रोवैस्क्युलर फ्री-फ्लैप सर्जरी की गई, [more…]