Archives

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बाल दिवस पर केदारपुरम स्थित बाल गृह में बच्चों को वस्त्र बांटे

देहरादून। बाल दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने केदारपुरम स्थित बाल गृह में बच्चों के लिए वस्त्र उपलब्ध कराये और बच्चों के साथ केक काटा। संस्था के संस्थापक मनोवैज्ञानिक समाजसेवी डॉ. पवन शर्मा और समाजसेवी भूमिका भट्ट शर्मा ने बच्चों के साथ खेल खेले, समय बिताया और मनोविज्ञान से जुड़ी रोचक चर्चा की। डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि ईश्वर की उपासना का एक तरीका बच्चों के साथ हँसते खेलते समय बिताना भी है। इस कार्य के लिए बाल गृह अधीक्षिका सुनीता सिंह ने फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी संस्था का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड पुलिस को बड़ी सफलता, गैंगस्टर को दुबई से गिरफ्तार कर भारत लाया

देहरादून। उत्तराखण्ड पुलिस की सीबीसीआईडी द्वारा एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए दुबई (संयुक्त अरब अमीरात) से लंबे समय से फरार चल रहे वांछित अभियुक्त जगदीश पुनेठा को प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है। अभियुक्त पर विभिन्न फर्जी निवेश योजनाओं के माध्यम से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने, संगठित गिरोह बनाकर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने तथा अनेक आपराधिक प्रकरणों में संलिप्त रहने के गंभीर आरोप हैं। मामले का विवरणवादी लीलाधर पाटनी, निवासी पिथौरागढ़ द्वारा अभियुक्तगण जगदीश पुनेठा, ललित पुनेठा, चन्द्र प्रकाश पुनेठा निवासी सिलपाटा, पिथौरागढ़ तथा पंकज शर्मा निवासी झारखंड के विरुद्ध निर्मल बंग कमोडिटी में निवेश का झांसा देकर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एसजीआरआर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फ्रेशर्स पार्टी की धूम, नाच-गाने से गूँजा सभागार

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शुक्रवार को फ्रेशर्स पार्टी और बाल दिवस का संयुक्त आयोजन उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वाइस चांसलर इंचार्ज प्रो. डॉ. प्रथप्पन के पिल्लई द्वारा दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। वरिष्ठ विद्यार्थियों और फैकल्टी सदस्यों ने नवागंतुक छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर खुले दिल से स्वागत किया।  सभागार रंग-बिरंगे परिधानों, धुनों की झंकार और ताल पर थिरकते कदमों से देर शाम तक सराबोर रहा। छात्रों की जोशीली प्रस्तुतियों ने ऐसा माहौल बनाया कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। बॉलीवुड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

CBRN प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखण्ड राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान पर रहा 

देहरादून। गाज़ियाबाद स्थित 8वीं बटालियन NDRF में आयोजित राष्ट्रीय CBRN (Chemical, Biological, Radiological & Nuclear) प्रतियोगिता में SDRF उत्तराखण्ड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा टीम को ट्रॉफी एवं ₹75,000 की पुरस्कार धनराशि प्रदान की गई। इससे पूर्व, पंजाब के लुधियाना में आयोजित क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई SDRF टीम ने एक बार फिर अपने अनुशासन, दक्षता एवं समर्पण से उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया। गौरतलब है कि इसी वर्ष माह अप्रैल में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित CSSR कम्पटीशन में SDRF उत्तराखंड [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

₹31.5 लाख की हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में लगभग 105 ग्राम अवैध हेरोइन की साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत लगभग 31.5 लाख रुपए बताई जा रही है। उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने डोईवाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में कल गुरुवार की सुबह को डोईवाला क्षेत्र से राहुल पुत्र छत्रपाल निवासी धर्मशा नगली जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश को 105 ग्राम अवैध हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह यह हेरोइन बला बला ऐप के माध्यम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

एमडीडीए का सिटी फॉरेस्ट पार्क बन रहा देहरादून का धड़कता दिल, प्रकृति-स्वास्थ्य-पर्यटन का आधुनिक संगम

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा सहस्त्रधारा रोड हैलीपैड के ठीक सामने पर विकसित किया गया सिटी फॉरेस्ट पार्क आज देहरादून का नया पहचान दे रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह ड्रीम प्रोजेक्ट न केवल देहरादून के जनमानस की पहली पसंद बन रहा है, बल्कि राज्य में आधुनिक हरित-विकास का एक मॉडल भी प्रस्तुत कर रहा है। लगभग 12.45 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला यह पार्क प्रकृति, स्वास्थ्य, आयुर्वेद, योग, मनोरंजन और पर्यटन का अनूठा संगम है। प्रकृति के बीच हंसी-खुशी के पलआज बाल दिवस के अवसर पर भी पार्क में बच्चों की असाधारण भीड़ देखने को मिली। स्कूलों से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के 180 पदों पर निकली भर्ती

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 180 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। विभाग द्वारा चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को भेजे गये अधियाचन के क्रम में बोर्ड ने उक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में एएनएम के रिक्त पदों को भरने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत विभाग द्वारा राज्य चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को एएनएम के रिक्त 180 पदों का अधियाचन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा मंत्री डा. रावत ने किया राज्य पाठ्यचर्या की रूपरेखा का विमोचन

देहरादून। नई शिक्षा नीति-2020 के प्रावधानों को समाहित कर एससीईआरटी द्वारा तैयार राज्य पाठ्यचार्य की रूपरेखा का सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज विमोचन कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा के नियमों पर जन जागरूकता आधारित ऑडियो-वीडियो गीतमाला का भी लोकार्पण किया। उन्होंने कहा यह पाठ्यचार्य विद्यालयों में कार्य संस्कृति और विद्यायली प्रक्रियाओं में महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सक्षम होगी, साथ ही छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में आयोजित [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बाल दिवस पर समाजसेवियों की अनूठी पहल, दस विद्यालयों के तीन सौ बच्चों को बांटी गईं खाद्य सामग्री

भीमताल । बाल दिवस के अवसर पर हल्दूचौड़ क्षेत्र में समाजसेवियों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई, जिसमें क्षेत्र के दस विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत लगभग तीन सौ बच्चों को फ्रूटी, बिस्कुट, चॉकलेट और नमकीन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी हेमंत गोनिया, वंश गोनिया, अमित रस्तोगी, हिमालय दिव्यांग समिति से जुड़े मयंक शर्मा, अशोक कटारिया, प्रत्यूष सिंह, नवल किशोर, कपिल और दिनेश सिंह समेत अन्य सहयोगियों ने किया। समाजसेवी हेमंत गोनिया के प्रतिनिधि के रूप में समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट स्वयं विद्यालयों में पहुँचे और बच्चों को सामग्री पहुंचाई। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कैड़ा ने राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख के मैदान निर्माण हेतु विधायक निधि से दिए 2 लाख

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित भीमताल । धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक कैड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही, कॉलेज परिसर में खेल मैदान (फील्ड) निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को [more…]