Archives
नैनीताल में अधिवक्ताओं का पूर्ण कार्य बहिष्कार, बार काउंसिल के आव्हान पर न्यायिक कार्य ठप
भीमताल । बार काउंसिल के आव्हान पर शनिवार को प्रदेशभर में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। नैनीताल बार संघ ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्यों से स्वयं को विरत रखा, जिस कारण न्यायालय परिसर सूना रहा और न्यायिक कार्य लगभग ठप रहे। कार्य बहिष्कार के तहत नैनीताल न्यायालय परिसर में आयोजित सभा में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। बार संघ के सचिव दीपक रुबाली ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपने अधिकारों व समस्याओं को लेकर संगठित रहना होगा, तभी [more…]
शहीद की विधवा को पेट्रोल पंप आवंटन में विलंब पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, पीएफ घोटाले पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश
भीमताल । कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने भूमि विवाद, धोखाधड़ी, शहीद की विधवा को पेट्रोल पंप आवंटन में विलंब तथा श्रमिकों के पीएफ कटौती के बाद धनराशि जमा न किए जाने जैसे गंभीर मामलों पर कड़ा रुख अपनाया। कई मामलों में मौके पर ही त्वरित निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान बीएसएफ के शहीद कमांडेंट स्व. एस.के. बमेठा का प्रकरण प्रमुखता से उठा। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान शहादत देने वाले स्व. बमेठा को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया [more…]
विधायक कैड़ा ने आपदा मद से धनराशि स्वीकृति व किसानों की समस्याओं के समाधान की रखी मांग
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विकास भवन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के साथ बैठक कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हुई भारी बरसात के कारण ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉकों में किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही अनेक सड़कों, पुलों व स्कूलों को भी आपदा से गंभीर क्षति पहुंची है।विधायक कैड़ा ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, मार्गों, स्कूलों व अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत की [more…]
भूकंप मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी, सेंचुरी पेपर मिल व बल्यूटिया काम्प्लेक्स सर्वाधिक प्रभावित
भीमताल। राज्य स्तरीय भूकंप आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को सुदृढ़, प्रभावी और गुणवत्तापरक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद नैनीताल में व्यापक भूकंप मॉक ड्रिल किया गया। पूर्वाह्न 9:59 बजे भूकंप आने की सूचना पर पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया। मॉक ड्रिल के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल दर्ज की गई, जिसका प्रभाव जनपद के सात प्रमुख स्थलों पर मान लिया गया।इन स्थलों में बीडी पांडे हॉस्पिटल मल्लीताल नैनीताल, बल्यूटिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नैनीताल रोड हल्द्वानी, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं, राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, खैरना बाजार श्री कैंची धाम, नगर पालिका [more…]
नगर पालिका की सीमा बढ़ाने व भूमि हस्तांतरण को लेकर अध्यक्ष सीमा टम्टा ने डीएम से की मुलाकात
भीमताल । नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने सभासदों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर की समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्ष सीमा टम्टा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के विस्तार के बिना बढ़ती आबादी की मूलभूत सुविधाओं का सुचारू प्रबंधन संभव नहीं है। उन्होंने नगर पालिका की सीमा बढ़ाने की मांग उठाई और कहा कि आसपास की सरकारी भूमि को नगर विकास के लिए नगर पालिका के सुपुर्द किया जाए, ताकि पार्किंग, सामुदायिक भवन एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का समुचित विकास किया जा सके।प्रतिनिधिमंडल ने नगर की भीड़भाड़ [more…]
“योग का सूर्य विश्व पटल पर दीदिप्तिमान”: खेल मंत्री रेखा आर्याहल्द्वानी में शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ, फिट उत्तराखंड मिशन की आधारशिला बताया योग को
भीमताल । कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हल्द्वानी के ऊंचा पुल, अमृत आश्रम क्षेत्र में आयोजित शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के बाद आज योग का सूर्य एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक विश्व पटल पर दीदिप्तिमान हो रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि योग अब केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए स्वास्थ्य का सार्वभौमिक संदेश बन चुका है। उन्होंने कहा [more…]
जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जताई कड़ी नाराजगी, दिसंबर तक लक्ष्यपूर्ति के सख्त निर्देश
भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में जिले में संचालित विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित तथा बाह्य सहायतित योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त धनराशि से हो रहे कार्यों की विभागवार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित बीस सूत्री कार्यक्रम की भी मदवार समीक्षा की। बीस सूत्री कार्यक्रम के 42 मदों में वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए बताया गया कि A श्रेणी में 22, B श्रेणी में 10, C श्रेणी में 5 तथा D [more…]
52 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 52 लाख रुपए है। थाना विकासनगर पुलिस द्वारा शुक्रवार देर रात्रि 12.44 बजे चैकिंग के दौरान हरबर्टपुर बस अड्डे के से आरिफ पुत्र लुकमान निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर, देहरादून उम्र 32 वर्ष को 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा [more…]
52 लाख रुपये की स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत 52 लाख रुपए है। थाना विकासनगर पुलिस द्वारा शुक्रवार देर रात्रि 12.44 बजे चैकिंग के दौरान हरबर्टपुर बस अड्डे के से आरिफ पुत्र लुकमान निवासी खुशहालपुर थाना सहसपुर, देहरादून उम्र 32 वर्ष को 173.33 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना विकासनगर में अन्तर्गत धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा [more…]
मुख्यमंत्री ने देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा की पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया’ का किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मोहनी रोड स्थित दून इंटरनेशल स्कूल में देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल में वेणु अग्रहारा ढ़ींगरा द्वारा लिखित पुस्तक लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य भावनाओं, विचारों और अनुभवों को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। सामाजिक और सांस्कृतिक जागरूकता में भी साहित्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लीडिंग लेडीज ऑफ इण्डिया पुस्तक पाठकों विशेष रूप से महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार द्वारा [more…]
