Archives
श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल में माइक्रो-वैस्कुलर एनास्टोमोसिस तकनीक से रुबरु हुए युवा सर्जन
देहरादून। श्री महंत इन्द्रेश अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग ने प्लास्टिक सर्जरी विभाग के सहयोग से स्नातकोत्तर प्रशिक्षुओं के लिए माइक्रोवैस्कुलर रिकंस्ट्रक्शन पर एक हैंड्स-ऑन कार्यशाला आयोजित की। पूरे दिन चले इस कार्यक्रम में माइक्रो-वैस्कुलर एनास्टोमोसिस तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसका उद्देश्य युवा सर्जनों की सर्जिकल क्षमता को और मजबूत बनाना था। श्री गुरु राम राय शिक्षा मिशन के अध्यक्ष श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने इस कौशल-केंद्रित प्रशिक्षण पहल की सराहना की। कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. अशोक नायक, प्रिंसिपल, श्री गुरु राम राय आयुर्विज्ञान एवं स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान द्वारा किया गया। उन्होंने इस प्रयास की प्रशंसा करते [more…]
जोशीमठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
ज्योतिर्मठ। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ में भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन को समर्पित जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से बनाया गया। वक्ताओं और अतिथियों द्वारा भारतीय स्वाधीनता संग्राम के इतिहास और सामाजिक, राजनैतिक और लोकतांत्रिक संघर्षों की यात्रा में पूरे देश की आदिवासी जनजातियों के योगदान को रेखांकित किया गया। महाविद्यालय के जे. पी. हॉल में आयोजित समारोह में सबसे पहले अतिथियों द्वारा माता सरस्वती, भगवान बिरसा मुंडा सहित चिपको नेत्री गौरा देवी, कॉमरेड गोविंद सिंह रावत और केदारसिंह फोनिया जैसे महनीय जनजाति नेताओं के चित्रों पर दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नंदन सिंह रावत कहा [more…]
आदि गौरव महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि
देहरादून। शनिवार को रेंजर ग्राउंड्स में आयोजित आदि गौरव महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं और भगवान बिरसा मुंडा जी को कोटि-कोटि नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि “आदि गौरव महोत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, वीरता, संस्कृति और आस्था का उत्सव है। ऐसे आयोजन जनजातीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करते हैं तथा समाज के अन्य वर्गों को जनजातीय समुदाय की समृद्ध कला [more…]
नवनियुक्त अध्यक्ष गणेश गोदियाल के स्वागत की भव्य तैयारियों में जुटे कांग्रेस नेता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल कल 16 नवम्बर 2025 को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। गोदियाल के साथ ही प्रदेश इलेक्शन कैम्पेंन कमेटी के चेयरमैन एवं सीईसी सदस्य प्रीतम सिंह, सीडब्लूसी सदस्य करन माहरा एवं चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष डॉ0 हरक सिंह रावत के भव्य स्वागत की तैयारी हेतु आज कांग्रेस पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि गोदियाल कल प्रातः 9ः30 बजे नई दिल्ली से चलकर जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जायेगा। [more…]
जमरानी बांध से भीमताल ब्लॉक में पर्यटन व रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे : डॉ. हरीश सिंह बिष्ट
भीमताल : ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने शनिवार को भीमताल ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।डॉ. बिष्ट ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे समय–समय पर परियोजना की निगरानी कर कार्य की गति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर नजर रखें। उन्होंने [more…]
जिलाधिकारी रयाल सख़्त: राजस्व वादों पर चलेगा विशेष अभियान, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति, अभियोजन एवं राजस्व कार्यों, भू-राजस्व वसूली, विविध देय, सामान्य देय, मुख्यमंत्री घोषणाएं, सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से अपने-अपने न्यायालयों में बैठें और माह में [more…]
प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को दी तीन आवासीय छात्रावासों की सौगात
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत 1055 लाख की लागत से बनेंगे छात्रावास देहरादून।‘जनजातीय गौरव दिवस’ एवं धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर गुजरात के नर्मदा जिले में आयोजित राष्ट्रीय समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तराखंड में तीन आवासीय छात्रावासों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। ये छात्रावास धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कृष्ट अभियान के तहत कुल रु.1055 लाख की लागत से बनाए जाएंगे। इस अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनियावाला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत [more…]
राज्य के सभी 13 जनपदों में 80 से अधिक स्थानों पर हुई भूकंप पर आधारित माॅक ड्रिल
देहरादून। भूकंप तथा भूकंप जनित आपदाओं से बचाव तथा भूकंप आने पर विभिन्न रेखीय विभागों की तैयारियों को परखने के लिए शनिवार को राज्य के सभी 13 जनपदों में 80 से भी अधिक स्थानों पर राज्य स्तरीय माॅक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह पहला अवसर है जब यूएसडीएमए द्वारा इतने बड़े स्तर पर माॅक ड्रिल आयोजित की गई। उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आयोजित माॅक ड्रिल की निगरानी राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से की गई। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने एसईओसी पहुंचकर माॅक ड्रिल का निरीक्षण किया। उन्होंने जिलाधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर राहत [more…]
मुख्यमंत्री ने नानकमत्ता में जनजाति गौरव दिवस समारोह का किया शुभारम्भ
नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नानकमत्ता में भगवान बिरसा मुण्डा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जनजाति गौरव दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने 9.68 करोड़ की लागत के महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता का शिलान्यास व नगर निकाय के 1 करोड़ की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान बिरसा मुण्डा की 150 वीं जयंती पर उन्हें नमन करते हुए सभी को जनजाति गौरव दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज का यह ऐतिहासिक दिन हमारे जनजाति समाज की गौरवशाली परम्परा, संघर्ष, बलिदान और राष्ट्र [more…]
भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार व अव्यवस्थाओं पर बरसे हरीश पनेरू, लचर शिक्षा व्यवस्था सुधारने का किया आह्वान
भीमताल । पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन गौनियारो की जनता इस व्यवस्था को सुधारने के लिए सबसे आगे खड़ी है। वह शुक्रवार को ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम गौनियारो में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाली बाल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।पनेरु ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों [more…]
