Archives
नैनीताल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी ने बदले कई थाने-चौकियों के प्रभारी
भीमताल । नैनीताल पुलिस महकमे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी (IPS) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने और साइबर सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों को अहम कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।जारी आदेश के तहत निरीक्षक विजय सिंह मेहता को प्रभारी साइबर सेल/ANTF के पद से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के वाचक पद पर [more…]
मिस्टर परफेक्ट, मिस्टर पर्सनेलिटी और बेस्ट वॉक-2025 के 24 फाइनलिस्ट ने मीडिया के सामने किया रैंप वॉक
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से मंगलवार को कैंट रोड स्थित केज़न रेस्त्रां में मिस्टर परफेक्ट, मिस्टर पर्सनेलिटी और बेस्ट वॉक 2025 का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऑडिशन के दौरान सलेक्ट हुए 24 फाइनलिस्ट ने मीडिया के सामने रैंप वॉक की और अपना इंट्रोडक्शन दिया। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर पूर्व में कराए गए ऑडिशन राउंड में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। रैंप वॉक और सब टाइटल्स के दौरान युवाओं ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में जजों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया। इसके पश्चात मंगलवार को भी [more…]
एमडीडीए का लैंड बैंक बढ़ाने पर फोकस, आवासीय योजनाओं के विस्तार की तैयारी
धौलास–आमवाला आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, मार्च 2026 तक लक्ष्य पूर्ण करने के आदेश देहरादून । मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आज प्राधिकरण की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन करना और लंबित योजनाओं में गति लाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करना था। उपाध्यक्ष तिवारी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। योजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करना प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में धौलास आवासीय [more…]
विदेश भेजने के नाम पर पहाड़ के 19 युवाओं से 48 लाख रुपये की ठगी
देहरादून। पहाड़ के युवाओं को विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे ठगी करने के 10 अलग-अलग मामलों में एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर 19 युवाओं से 48 लाख रुपये ठग लिए। शिकायतकर्ता नितिन पोखरियाल पुत्र शम्भू प्रसाद पोखरियाल, निवासी सी-13 टर्नर रोड़, सैनिक विहार क्लेमेनटाउन देहरादून ने arun placement service नाम की कम्पनी द्वारा उन्हें विदेश(इटली) में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी जॉब ऑफर लेटर, फर्जी वीजा/टिकट देकर 03 लाख 04 हजार रूपये की धोखाधड़ी किये जाने के सम्बंध में एक प्रार्थना पत्र [more…]
अब सड़क दुर्घटना में घायलों का होगा कैशलेस उपचार
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक के दौरान निर्देश दिये कि राज्य में दुर्घटना प्रभावित लोगों को आयुष्मान योजना के अलावा अन्य अस्पतालों में भी कैशलेस उपचार के लिए परिवहन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव बनाया जाए। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए उन्होंने और प्रभावी प्रयास करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए राज्य की सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चौकिंग की जाए। पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि वाहन ओवरलोडिंग न हो। यातायात के [more…]
उत्तराखंड के इस जिले में 21 नवम्बर को रहेगा अवकाश
रुद्रप्रयाग। द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट आज शीतकाल हेतु शुभ मुहूर्त में बंद हो गये हैं। 21 नवंबर को चल विग्रह डोली शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेगी। द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर जी की उत्सव डोली के आगमन एवं दर्शनार्थ हेतु आगामी शुक्रवार (21 नवंबर) को स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। अपर जिलाधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सार्वजनिक अवकाशों की अनुसूची में मैनुअल आफ गवर्नमेंट आड्र्स 1981 संस्करण पैरा-247 में दिए गए प्रावधानों के अनुसार आगामी 21 नवंबर (शुक्रवार) को एक दिवसीय [more…]
सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, उमराह यात्रियों से भरी बस तेल टैंकर से टकराई
42 से अधिक मौत की आशंका, कई भारतीयों के होने की खबर भीमताल । सऊदी अरब में उमराह के लिए गए यात्रियों से भरी बस के भीषण सड़क हादसे में 40 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में उसकी टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरा वाहन लपटों से घिर गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह दर्दनाक हादसा [more…]
संस्कृत अकादमी की द्वि-दिवसीय प्रतियोगिता सम्पन्न, राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल ओवरऑल विजेता
भीमताल । उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु 14 व 15 नवम्बर को अटल उत्कृष्ट लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल में द्वि-दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड संयोजक द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में विकासखंड स्तर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जानकारी के अनुसार अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में वाद–विवाद, भाषण, समूह गान, श्लोक वाचन एवं संस्कृत नाट्य मंचन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं। दो दिन तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने संस्कृत भाषा में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी।प्रतियोगिताओं [more…]
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया स्पोर्ट्स डे
भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल ठीक आठ बजे विद्यालय के मुख्य गेट से क्रॉस कंट्री दौड़ का आगाज हुआ। इसमें कक्षा नौवीं व दसवीं के बालक वर्ग में विभिनि सिंह प्रथम, गौरव बिष्ट द्वितीय तथा सुधाकर पाण्डे तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या चड्डा प्रथम, मुमलिका भंडारी द्वितीय व कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं।इसी क्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं बालक वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम, व्यास मेडेवाल द्वितीय तथा कार्तिक खत्ता तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पल्लवी सिंह चौहान प्रथम, हर्षिता पन्त [more…]
भवाली–रातीघाट बाईपास का आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, 18.2 किमी में से 8 किमी मार्ग तैयार
भीमताल । कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख एवं प्राथमिक कार्यों में शामिल भवाली–रातीघाट बाईपास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने सड़क निर्माण की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी आयुक्त को दी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.2 किमी लंबे बाईपास में से 8 किमी मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा इस हिस्से का डामरीकरण भी हो चुका है। शेष 10.2 किमी में पहाड़ कटिंग का [more…]
