Archives
पार्षद, सभासद और समितियों में सदस्य नामित करने की कयावद तेज
देहरादून। नगर निकायों में पार्षद एवं सभासद के साथ विभिन्न विभागों की समितियां में नामित सदस्यों के मनोनयन हेतु भाजपा संगठन ने अपनी कयावद तेज कर दी है। पार्टी का प्रयास है कि सरकार के कार्यों का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाने के मकसद से होने वाली इन नामित नियुक्तियों में योग्य व्यक्तियों का चयन हो। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव पूर्ण होने के बाद सरकार सभी नगर निगमों में पार्षद और नगरपालिका एवं नगर पंचायतों में सभासद, तय नियमावली अनुसार मनोनीत करने जा रही है। इसी तरह विभिन्न सरकारी विभागों की [more…]
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक सुर में बोले कैंसर योद्धा- कैंसर से डरना नहीं लड़ना है।
कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा किए देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी और रेडिएशन विभाग की ओर से पेशाब की थैली (Urinary Bladder) के कैंसर को मात दे चुके 60 से अधिक कैंसर योद्धाओं के लिये विशेष सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अस्पताल के ऑडिटोरियम में हुए इस आयोजन में विभिन्न चरणों में उपचार पूरा कर चुके प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान कैंसर सर्वाइवर्स ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कैंसर से डरने की नहीं, बल्कि हिम्मत और भरोसे के साथ लड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में कैंसर योद्धाओं को उनके [more…]
उत्तराखण्ड को मिले 24 डॉक्टर
देहरादून। उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने होम्योपैथिक चिकित्सा सेवायें, उत्तराखण्ड के अन्तर्गत चिकित्साधिकारी (होम्योपैथिक) के रिक्त 24 पदों (बैकलॉग सहित) पर चयन हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था, जिसके क्रम में 08 जुलाई 2025 (मंगलवार) से 19 जुलाई 2025 (शनिवार) तक अर्ह अभ्यर्थियों की साक्षात्कार परीक्षा कार्यालय उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड में आयोजित किया गया। बोर्ड द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर साक्षात्कार परीक्षा में उपस्थित अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त किये गये कुल अंकों, जिसमें मौखिक परीक्षा (Viva) तथा बी०एच०एम०एस० परीक्षा, एम०डी० होम्योपैथिक तथा अनुभव के आधार पर प्राप्त अंक सम्मिलित है. के आधार पर रिक्तियों की संख्या के [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय के 2015 से पूर्व के छात्र-छात्राओं को परीक्षा पास करने का एक और मौका
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय ने 2015 से पूर्व वार्षिक प्रणाली वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा पास करने का एक और मौका दिया है। इसको लेकर गढ़वाल विवि ने ऑफलाइन आवेदन शुरू कर दिए है, जो कि 15 दिसम्बर तक भरे जायेंगे। गढ़वाल विवि के विशेष कार्याधिकारी (परीक्षा) प्रो. राजेंद्र सिंह फर्त्याल ने बताया कि गढ़वाल विवि में आहूत की गई 23वीं विद्या परिषद की बैठक में वर्ष 2015 से पूर्व वार्षिक प्रणाली के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण विज्ञान, इलिमेंटरी बुक किपिंग एंड एकांउटेंशी और इन्वाइरोमेंट एजुकेशन में अर्हता प्राप्त नहीं कर पाएं थे उनको एक अंतिम मौके देने का [more…]
श्री बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरु
25 नवंबर अपराह्न को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे श्री बदरीनाथ धाम। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के अंतर्गत पंच पूजायें आज शुक्रवार से प्रारंभ हो गई है। परंपरा के अनुसार पहले दिन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आज देर शाम श्री गणेश जी के कपाट विधिवत रूप से बंद कर दिए गए। इससे पहले आज सुबह श्री गणेश जी की मूर्ति को उनके परिसर स्थित मंदिर से श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में दर्शनार्थ रखा गया और आज पांच बजे श्री गणेश मंदिर कपाट शीतकाल हेतु बंद हो गये। श्री बदरीनाथ – [more…]
देहरादून में 9 से 11 जनवरी तक होगा घंटाकर्ण कथा का भव्य आयोजन
देहरादून। घंटाकर्ण कथा समिति की प्रथम बैठक आज अध्यक्ष सुशांत गैरोला की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी प्रस्तावित घंटाकर्ण कथा के आयोजन से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियों, व्यवस्थाओं और जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पौष माघ तिथि अनुसार 9 से 11 जनवरी तक देहरादून में त्रिदिवसीय भव्य घंटाकर्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। समिति ने इसके लिए टिहरी नगर के सामुदायिक भवन के पार्क को आयोजन स्थल के रूप में चयनित किया, ताकि अधिक से अधिक भक्त आराम से शामिल हो सकें और पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल [more…]
ऑपरेशन कालनेमि: दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दून में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
फेसबुक के माध्यम से बांग्लादेशी नागरिक त्यूनी निवासी महिला के आया था सम्पर्क में पूर्व में महिला से मिलने 3 बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था आरोपी वर्ष 2022 में दोनों अवैध तरीके से बार्डर क्रास करके गये थे बांग्लादेश, उसी साल अवैध तरीके से दोबारा बांग्लादेश से बार्डर क्रास कर वापस आये भारत आरोपी वर्तमान में देहरादून के क्लब में सचिन चौहान के फर्जी पहचान पत्र के आधार पर करता है बाउंसर का काम अभियुक्ता द्वारा कुछ लोगों से मिलकर अपने पूर्व पति के नाम पर बनवाये गये थे आरोपी के सभी फर्जी प्रमाण पत्र देहरादून। थाना नेहरू [more…]
इलेक्ट्रॉनिक चालान की समय पर सूचना के लिए वाहन पंजीयन में मोबाइल नंबर अपडेट करें : एआरटीओ
भीमताल। सड़क नियमों के इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग एवं ई–चालान की कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपने वाहन पंजीयन विवरण में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) वी.के. सिंह ने बताया कि प्रदेश में मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 136(A) एवं केन्द्रीय मोटरयान नियमावली 1989 के नियम 167(A) के तहत राज्य के 37 स्थानों पर एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से वाहनों के विरुद्ध ई–चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा राज्य में [more…]
स्वास्थ्य समस्याओं व रेफर सेंटर बनने के विरोध में पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
भीमताल । पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं और अस्पताल को रेफर सेंटर बनाए जाने के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। धरने का नेतृत्व उत्तरांचल क्रांति दल के प्रदेश महामंत्री चंदन लोधियाल द्वारा किया जा रहा है।धरना स्थल पर दीपा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य चौखुटिया, ग्राम प्रधान सूपी उमेश मेहता, ग्राम प्रधान बुरासी अखिल बिष्ट, ग्राम प्रधान पोखराड गौरव बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मजेडा सोबन बिष्ट सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव और लगातार [more…]
महिला से छेड़छाड़ व अपहरण की कोशिश के दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, जेल भेजे
भीमताल: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। भीमताल पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार 19 नवंबर की रात दो बाइक सवार आरोपितों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़, गाली–गलौज, जान से मारने की धमकी दी और उसका अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा 20 नवंबर को थाना भीमताल में तहरीर देने पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं [more…]
